ISRO ने आज सुबह 2.55AM पर आंध्रा के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV– F 17 राकेट से,
आधुनिक अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS– 05 को सफलता पूर्वक लांच करने में सफलता प्राप्त किया।
यह भारत का 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई से पृथ्वी पर नजर रखने वाली पहली सैटेलाइट होगी।
यह सेटेलाइट कृषि,आपदा प्रबंधन देश की सीमाओं को रियल टाइम इमेज जांच एजेंसियों को प्रोवाइड करायेगी।
मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष श्री @UmangSinghar जी से मुलाक़ात कर भोपाल में चल रहे शिक्षक आंदोलन एवं मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की ।
मध्य प्रदेश पेपर लीक प्रदेश बन चुका है हर एग्जाम में पेपर लीक होता है लाखो पद खाली होने के बावजूद भर्ती नहीं हो रही है ।
@NEYU4INDIA@NEYU4MP
#HeadlinesThatMatter 1️⃣
IAS अधिकारी के इस्तीफ़े से प्रशासनिक आज़ादी पर बहस तेज (स्रोत : द हिंदू)
2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफ़े ने प्रशासनिक स्वायत्तता, राजनीति और नौकरशाही के दबाव तथा सिविल सेवकों के काम करने के माहौल को लेकर चिंताएँ फिर से बढ़ा दी हैं। यह घटना प्रशासन में नैतिकता, निष्पक्षता और जवाबदेही जैसे बड़े सवाल भी खड़े करती है।
#HeadlinesThatMatter 2️⃣
भारत का डेमोक्रेसी इंडेक्स 1975 के बाद सबसे निचले स्तर पर (स्रोत : द हिंदू)
संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव उन्मूलन समिति (CERD) ने कानून लागू करने में कथित उल्लंघनों और वोटर्स को बाहर रखने पर चिंता जताई है। वहीं, V-Dem इंस्टीट्यूट ने भारत में चुनावी लोकतंत्र, संस्थागत स्वायत्तता, एकेडमिक और मीडिया की आज़ादी में गिरावट की ओर इशारा किया है। भारत के लिये इसका डेमोक्रेसी इंडेक्स स्कोर 2025 में 0.38 है।
#HeadlinesThatMatter3️⃣
गिद्धों के लिये बिजली की लाइनें बनीं नया खतरा (स्रोत : द हिंदू)
कभी डाइक्लोफेनाक जैसी वेटेरनरी NSAID दवाओं की वजह से भारी नुकसान झेलने वाले भारत के गिद्धों पर अब बिजली के बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण बिजली का झटका लगने का खतरा गहरा रहा है। उनके बड़े पंख, ऊँचे स्थानों पर बैठने की आदत और आसानी से मिलने वाले भोजन उनके लिये खतरा बढ़ाते हैं। इससे सुरक्षित बिजली लाइनों और मृत जानवरों के ढेर को दूसरी जगह ले जाना आवश्यक हो गया है।
📌
क्या आप इसका उत्तर दे सकते हैं?
हाल ही में गहरे समुद्र में डाइविंग और पनडुब्बी बचाव क्षमताओं को बढ़ाने के लिये भारतीय नौसेना के किस पोत को कमीशन किया गया?
अपना उत्तर नीचे कमेंट में दें।
#RoadToPre2027
#HeadlinesThatMatter #CurrentAffairs #RoadToPre2027 #DivyaMittal #VDem #DrishtiPCS
📈 भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार लगातार मजबूत!
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में-
📊 वास्तविक GDP में 7.8% की वृद्धि
📈 नाममात्र GDP में 10.3% की वृद्धि
🌾 प्राथमिक क्षेत्र: 2.9%
🏭 द्वितीयक क्षेत्र: 8.6%
💼 तृतीयक क्षेत्र: 10.0%
💻 वित्तीय, रियल एस्टेट, IT और प्रोफेशनल सेवाएं: 12.1%
🤔 GDP क्या है और भारत की विकास दर को किन क्षेत्रों से ताकत मिली?
▶️ वीडियो देखें और भारत के नवीनतम #GDP आंकड़ों और विकास को गति देने वाले प्रमुख क्षेत्रों को आसान भाषा में समझें।
@GoIStats #IndianEconomy #GDPGrowth #IndiaGrowthStory
भारत की #BRICS अध्यक्षता ने सार्थक संवाद, सहयोग और सामूहिक कार्रवाई के एक महत्वपूर्ण वर्ष को चिह्नित किया है। जो इन 4 मुख्य स्तंभों पर आधारित है:
❋ लचीलापन (Resilience)
❋ नवाचार (Innovation)
❋ सहयोग (Cooperation)
❋ स्थिरता (Sustainability)
देखें📽️
#BRICS2026 #BRICSIndia2026 @MEAIndia@BricsIndia2026
🇮🇳 भारतीय वायुसेना में ऐतिहासिक उपलब्धि
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष पद हासिल करने वाली पहली महिला (गैर-चिकित्सा) अधिकारी बन गई हैं।
उन्होंने 1 सितंबर 2026 को वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (शिक्षा) का पदभार संभाला।
🔹 18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना की शिक्षा शाखा में शामिल हुईं
🔹 3 दशकों से अधिक का शानदार सेवा अनुभव
🔹 IIT कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में IAF ‘चेयर्स ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना में अहम भूमिका
🔹 सैनिक स्कूल कपूरथला की प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दीं
🔹 त्रि-सैन्य से सैनिक स्कूल की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं
#IndianAirForce #WomenInDefence #ShaktiSharma #NariShakti @SpokespersonMoD
सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग चयन परीक्षा-2026...
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग की चयन परीक्षा-2026 हेतु परीक्षा संचालन एवं भर्ती नियम पुस्तिका जारी कर दी गई है।
#DGPMP#MPPolice#Recruitment2026
माण्डूक्य उपनिषद में चेतना/अस्तित्व की 4 अवस्थाएँ बताई गई हैं। इन्हें आत्मा के चार एस्पेक्ट्स कहा गया है:
१. जाग्रत - वैश्वानर: बाहरी जगत का अनुभव।
२. स्वप्न - तैजस: भीतर के मानसिक जगत का अनुभव।
३. सुषुप्ति - प्राज्ञ: गहरी, स्वप्नरहित नींद।
४. तुरीय - शांत, अद्वैत और परम वास्तविकता।
और इन्हीं चारों को ॐ (ओम्) की ध्वनि से भी जोड़ा गया है:
अ - जाग्रत
उ - स्वप्न
म - सुषुप्ति
मौन - तुरीय
माण्डूक्य उपनिषद आकार में सबसे छोटे उपनिषदों में है, लेकिन अद्वैत दर्शन में इसका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।
मशहूर व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई के अलग-अलग व्यंग्य लेखों से 14 लाइनें आपके समक्ष रखी हैं, मिर्ची से भी तीखी लगेंगी ।।
1- लडक़ों को, ईमानदार बाप निकम्मा लगता है ।
2- दिवस कमजोर का मनाया जाता है, जैसे हिंदी दिवस, महिला दिवस, अध्यापक दिवस, मजदूर दिवस । कभी थानेदार दिवस नहीं मनाया जाता।
3- व्यस्त आदमी को अपना काम करने में जितनी अक्ल की जरूरत पड़ती है, उससे ज्यादा अक्ल बेकार आदमी को समय काटने में लगती है।
4- जिनकी हैसियत है वे एक से भी ज्यादा बाप रखते हैं । एक घर में, एक दफ्तर में, एक-दो बाजार में, एक-एक हर राजनीतिक दल में।
5-आत्मविश्वास कई प्रकार का होता है, धन का, बल का, ज्ञान का । लेकिन मूर्खता का आत्मविश्वास सर्वोपरि होता है
6 –हमारे लोकतंत्र की यह ट्रेजेडी और कॉमेडी है कि कई लोग जिन्हें आजन्म जेलखाने में रहना चाहिए वे जिन्दगी भर संसद या विधानसभा में बैठते हैं ।
7- विचार जब लुप्त हो जाता है, या विचार प्रकट करने में बाधा होती है, या किसी के विरोध से भय लगने लगता है, तब तर्क का स्थान हुल्लड़ या गुंडागर्दी ले लेती है ।
8- बेइज्जती में अगर दूसरे को भी शामिल कर लो तो आधी इज्जत बच जाती है।
9- जब शर्म की बात गर्व की बात बन जाए, तब समझो कि जनतंत्र बढिय़ा चल रहा है।
10- जो पानी छानकर पीते हैं, वो आदमी का खून बिना छाने पी जाते हैं।
11- सोचना एक रोग है, जो इस रोग से मुक्त हैं और स्वस्थ हैं, वे धन्य हैं।
12- हीनता के रोग में किसी के अहित का इंजेक्शन बड़ा कारगर होता है।
13- नारी-मुक्ति के इतिहास में यह वाक्य अमर रहेगा कि ‘एक की कमाई से पूरा नहीं पड़ता।
14- एक बार कचहरी चढ़ जाने के बाद सबसे बड़ा काम है, अपने ही वकील से अपनी रक्षा करना ।
#हरिशंकरपरसाई #harishankarparsai #Satire
हमें आज से ही वो खिलाड़ी तैयार करने हैं... जो 2036 में अलग-अलग sports के लिए qualify और compete करेंगे।
इसलिए, लाल किले से मैंने 5 से 15 वर्ष के खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए... एक बड़े talent hunt अभियान का ऐलान किया है: PM @narendramodi
भारतीय नौसेना में शामिल होगा #निपुण!
भारतीय नौसेना 31 अगस्त को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में #निपुण को नौसेना में शामिल करेगी।
🚢 निपुण निस्तार श्रेणी का दूसरा गोताखोरी सहायता पोत है। इसके नौसेना में शामिल होने से गहरे समुद्र में गोताखोरी और पानी के भीतर सहायता प्रदान करने की नौसेना की क्षमता और मजबूत होगी।
🇮🇳 समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।
#IndianNavy #Nipun #NistarClass #IndianDefence #AtmanirbharBharat
अब उर्वरक से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी आसान और त्वरित तरीके से
---
𝐀𝐈-संचालित सहायिका ‘भारती’ के माध्यम से प्राप्त करें
✅उर्वरक आवेदन प्रक्रिया की जानकारी
✅उर्वरक उपलब्धता एवं शिकायत निवारण सहायता
📞 𝟏-𝟓-𝟓-𝟐-𝟔-𝟏 पर कॉल करें
@DrMohanYadav51
ओबीसी आरक्षण में फैसला किसी भी पक्ष में आए, दूसरे का सुप्रीम कोर्ट जाना तय है। खासकर यदि ओबीसी के खिलाफ फैसला होता है तो 13 फीसदी पद अनहोल्ड होना मुश्किल है। सरकार खुद सुप्रीम कोर्ट चली जाएगी। यदि ओबीसी के पक्ष में फैसला आता है तब जरूर सरकार जल्द पद अनहोल्ड करके दे सकती है।