@UPGovt को यह बताना है कि ग्रामीण व शहरी पद जोड़ कर एक बड़ी #शिक्षकभर्ती देकर 8 सालो के सूखे को खत्म करिये।@BJP4UP@myogiadityanath जी ये विनती सुनिए।हम सब एक बड़े वोट बैंक का हिस्सा हैं इसे ऐसे ही नजरअंदाज मत करिए।
कल होगा इन्कलाब।
#UPPRT_78K_VACANCY
योगी जी ग्रामीण क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र दोनों की भर्ती को मिलाकर एक बड़ी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 78000 पदों पर यूपीटेट के तुरंत बाद दी जाए।🙏🙏🙏
#UPPRT_78K_VACANCY
उत्तर प्रदेश में, RTI के अनुसार 8 वर्षों में रिटायर प्राथमिक शिक्षकों के पद - 35000
पूर्व की शिक्षक भर्ती से अवशेष पद - 27713
2018 में उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार रिक्त पद - 51112 ( जो अभी 46000 रिक्त हैं)
लेकिन उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती नहीं की जा रही।
#UPPRT_78K_VACANCY
नीति आयोग के वर्तमान डाटा के अनुसार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में 143000 पद खाली हैं हम लोग विगत 8 वर्षों से नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं अतः विभाग से निवेदन है 78000 प्राथमिक शिक्षक भर्ती रिक्त पदों का विज्ञापन आयोग को भेजे..
#UPPRT_78K_VACANCY
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath
जी..🙏
शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द अधियाचन पोर्टल तैयार कर ग्रामीण क्षेत्र + शहरी क्षेत्र दोनो को मिला कर 78k से पदों पर अधियाचन प्रेषित कराए।
और टीईटी परीक्षा बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी हो।
@UPGovt#UPPRT_78K_VACANCY https://t.co/m8HSUORqZu
नेता,
मंत्री,
विधायक
बड़े बड़े पदों पर तैनात ऑफिसर !
इन सभी के चेहरे पर मुस्का झलकती है,
सिर्फ बेरोजगार युवा ही
मायूस,
हताश,
दुःखी,
रहता है।
कारण👇
भर्ती का समय से न देना 😔
भर्ती न्यूज और अखबारों में आती है,धरातल पर हो ही नहीं पाता है।😭
@myogiadityanath#UPPRT_78K_VACANCY
अखबारों में हेडलाइन छपती है— 'जल्द आएगी भर्ती',
पर हकीकत यह है कि, सिर्फ पन्नों पर ही सिमटती है भर्ती।
उम्र बढ़ रही है, बाल सफ़ेद हो रहे हैं,
और हम बस एक 'नोटिफिकेशन' के इंतज़ार में, सपने दफ़न कर रहे हैं।
#UPPRT_78K_VACANCY@myogiadityanath@narendramodi@CMOfficeUP@PMOIndia
बहुत दिनों से एक सब्र था कि...
कि वक़्त बदल जाएगा ...
कि बेसिक शिक्षक भर्तियां आने लगेंगी लेकिन
@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup
लाखों अभ्यर्थी हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे हैं—
बड़ी भर्ती निकालिए, पद बढ़ाइए और युवाओं को रोजगार का अवसर दीजिए।
#UPPRT_78K_VACANCY
यूपी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट होने लगी है. भर्ती देने का ये आखिरी मौका है. 78 हजार बेसिक शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए नया विज्ञापन जारी करिए. आने वाले 2 महीने महत्वपूर्ण हैं.
@UPGovt@myogiadityanath@CMOfficeUP#UPPRT_78K_VACANCY
#UPPRT_78K_VACANCY
नई शिक्षक भर्ती कोई एहसान नहीं है।
यह उन लाखों युवाओं का अधिकार है जिन्होंने व्यवस्था पर विश्वास करके वर्षों तक कठिन परिश्रम किया, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और अपने सपनों को जीवित रखा।
जो लोग कहते हैं कि "भर्तियों की मांग क्यों करते हो, कुछ और काम कर लो", शायद उन्हें गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की हकीकत नहीं पता।
बड़े लोगों, नेताओं और संपन्न परिवारों के बच्चों के लिए करियर के कई रास्ते होते हैं। उनके पास व्यापार, पूंजी, पहचान, राजनीतिक पृष्ठभूमि और संसाधन होते हैं। लेकिन उस किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और नौकरीपेशा मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे के पास क्या विकल्प है, जिसके घर की पूरी उम्मीद केवल शिक्षा और सरकारी नौकरी पर टिकी है?
जिस पिता ने अपनी जीवनभर की कमाई बच्चे की पढ़ाई में लगा दी, जिस माँ ने अपने सपनों को त्यागकर बेटे-बेटी को इलाहाबाद, लखनऊ, दिल्ली और अन्य शहरों में तैयारी के लिए भेजा, वह उनसे यह नहीं कह सकती कि "अब लाखों रुपये का व्यवसाय शुरू कर लो।"
सच्चाई यह है कि लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी केवल रोजगार नहीं, बल्कि गरीबी से सम्मानजनक जीवन तक पहुँचने का सबसे विश्वसनीय रास्ता है।
यही वह माध्यम है जो परिवार को आर्थिक सुरक्षा देता है, समाज में सम्मान दिलाता है और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बदल देता है।
आज नई शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा करते-करते हजारों युवाओं की उम्र निकल रही है। डिग्रियाँ पुरानी होती जा रही हैं, लेकिन भर्तियाँ नहीं आ रही हैं। हर वर्ष नए आश्वासन मिलते हैं, पर घर वालों के सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है।
जिन घरों में हर महीने लाखों का कारोबार आता है, वे शायद इस पीड़ा को कभी महसूस न कर सकें। लेकिन जिस परिवार में आज भी हर खर्च सोच-समझकर करना पड़ता है, वहाँ एक सरकारी नौकरी पूरे परिवार की दिशा और दशा बदल सकती है।
नई शिक्षक भर्ती कोई एहसान नहीं है।
यह उन लाखों युवाओं का अधिकार है जिन्होंने व्यवस्था पर विश्वास करके वर्षों तक कठिन परिश्रम किया, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और अपने सपनों को जीवित रखा।
शिक्षा सेवा चयन आयोग से विनम्र निवेदन
📌 आगामी नई शिक्षक भर्तियों के दृष्टिगत परीक्षा पैटर्न, विस्तृत पाठ्यक्रम एवं परीक्षा कैलेंडर शीघ्र जारी किया जाए।
📌 बेसिक शिक्षा विभाग का ई-अधियाचन पोर्टल जल्द विकसित कराया जाए ताकि रिक्त पदों का अधियाचन समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो सके और भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब समाप्त हो।
हम नौकरी नहीं, अपना भविष्य मांग रहे हैं।
हम एहसान नहीं, अपना अधिकार मांग रहे हैं।
नई शिक्षक भर्ती अब और विलंबित न की जाए।
निवेदक : विपिन उपाध्याय
@rajendradev6
यूपी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट होने लगी है. भर्ती देने का ये आखिरी मौका है. 78 हजार बेसिक शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए नया विज्ञापन जारी करिए. आने वाले 2 महीने महत्वपूर्ण हैं. @UPGovt@myogiadityanath@CMOfficeUP#UPPRT_78K_VACANCY