#बकस्वाहा_जंगल
यही वह सुंदर जगह है जिसे बंजर कर हीरा निकाला जाना है । जिसमे तकरीबन 2 लाख 15 हजार पेड़ काटे जाने हैं । इसमें दुर्भाग्य की बात है कि जंगल तो काटा ही जाएगा उसके साथ जंगल मे रहने वाले हजारों प्राणी मोर,हिरण,नीलगाय,बंदर बहुत से पक्षी आदि अन्य जीव सभी बेघर हो जाएंगे
🏛️ बरगी बने नगर परिषद
आज बरगी क्षेत्र के वरिष्ठ जनों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर “बरगी बने नगर परिषद” जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान के समापन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के नाम संबोधित ज्ञापन, माननीय तहसीलदार महोदय बरगी को सौंपा गया
बरगी बने नगर परिषद जनसंपर्क अभियान की आज सफल शुरुआत हुई।
क्षेत्र के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, जनता जनार्दन एवं बड़ी संख्या में उपस्थित युवा साथियों ने अभियान में सहभागिता कर अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान किया।
@DrMohanYadav51@MlaBargi32333@jabalpurdm
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
माननीय श्री @NitinNabin जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करता हूँ।
आपका मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।
ब्रह्म समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक एवं भारतीय नवजागरण के अग्रदूत राजा राम मोहन राय जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
समाज सुधार, शिक्षा और महिला अधिकारों के प्रति आपका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
🌱 एक पेड़ सिर्फ़ छांव नहीं देता,
बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जीवन देता है।
आज बढ़ती गर्मी, सूखते जलस्त्रोत और प्रदूषण हमें यह संदेश दे रहे हैं कि अब प्रकृति को बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
आइए संकल्प लें —
🌿 अधिक से अधिक पेड़ लगाएं
💧 जल संरक्षण करें
🌍 धरती को हरा-भरा और स्वच्छ
महान क्रांतिकारी और मातृभूमि की स्वाधीनता हेतु हँसते हँसते फांसी को चूमने वाले वीर बलिदानी सुखदेव थापर जी की जयंती पर उन्हें कृतज्ञ नमन सह भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 के निमित्त आयोजित "जिला प्रशिक्षण वर्ग" रात्रीकालीन विश्राम के बाद द्वतीय दिवस सुबह में सभी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कृष्णम पेलेश में संघ की शाखा के बाद चाय ☕️ का आनंद !
भाजपा जबलपुर ग्रामीण
@BJP4India@BJP4MP@BJP4JabalpurG
भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके संस्कार हैं। यह एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहाँ कार्यकर्ता सर्वोच्च है। यही भाव आज बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह में दिखाई दिया।
जब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हमारे विचार परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय माखन सरकार जी को सम्मानित किया, तो मुझ सहित प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय भावुक हो उठा।
98 वर्ष के माखन दा ने अपना सम्पूर्ण जीवन जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया। वे श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सहयोगी रहे और उनके साथ कश्मीर की जेल भी गए।
आज जब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो पार्टी उन्हें भूली नहीं। मोदी जी ने उन्हें मंच पर शॉल ओढ़ाकर, उनके चरण स्पर्श कर और गले लगाकर उनकी तपस्या को प्रणाम किया। उस क्षण प्रधानमंत्री जी की आँखों में प्रेम के आँसू थे, गला रुंध गया था क्योंकि वे केवल माखन सरकार जी से नहीं मिल रहे थे, वे उन हजारों कार्यकर्ताओं को नमन कर रहे थे, जिनके बलिदान के कारण आज बंगाल में कमल खिला है।
यही भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है, संस्कार हैं और यही मोदी होने के मायने हैं।