राजसमंद पाली जिले की सीमा पर राजसमंद जिले में टॉडगढ़ रावली अभयारण्य के बीच पहाड़ों में गोरम घाट ऐसी जगह है जिसे राजस्थान का कश्मीर और दार्जिलिंग कहा जाता है। गोरम घाट जाने आने के लिए मीटर गेज पर चलने वाली ट्रेन ही एकमात्र साधन है।
#goramghat#rajsamand#rajasthan#smprcity
मेड़ता स्थित चारभुजा मंदिर का एक विशेष कक्ष "मीरांबाई का मालिया" के नाम से प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यही वह स्थान है, जहाँ बाल्यकाल में मीरांबाई ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी अटूट भक्ति को और भी गहराई से जिया।
#meerabai#meera#merta#smprcity
जयपुर में मौजूद विश्व प्रसिद्ध आमेर का किला या आमेर का महल जिसे राजा मानसिंह ने 1599 ईस्वी में बनवाया था। मिर्जा राजा जयसिंह और सवाई जयसिंह सहित दूसरे राजाओं ने भी इसमें अपने हिसाब से विकास करवाया। किले के सामने मावठा झील की मौजूदगी चार चाँद लगा देती है।
#amberfort#smprcity
अधिकांश पर्यटक इन दोनों विशाल दरवाजों से होकर आमेर किले तक पहुँचते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये दरवाजे खुद लगभग 400 साल पुरानी आमेर की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं।
#amberfort#amerfort#jaipur#smprcity
अजमेर के किशनगढ़ डंपिंग यार्ड (Kishangarh Dumping Yard) को इस तरह तैयार किया गया है कि यहाँ दूर-दूर तक सफेद पहाड़ और बीच में नीला पानी देखकर कश्मीर या स्विट्जरलैंड जैसा एहसास होता है। 😍
📍 क्या आप यहाँ जाना चाहेंगे? कमेंट में जरूर बताइए।
#Kishangarh#SnowPoint#Ajmer#smprcity
उदयपुर के सिटी पेलेस म्यूजियम में मौजूद महाराणा प्रताप कक्ष जिसमें महाराणा प्रताप के हथियार मौजूद हैं। यहाँ पर महाराणा प्रताप का भाला, तलवारे, कवच आदि मौजूद हैं। आपको जब भी कभी मौका मिले तो इन्हें जरूर देखना चाहिए।
#maharanapratap#maharanapratapweapons#udaipur#smprcity
Galta Ji जयपुर की अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित गलता जी केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, प्रकृति और इतिहास का अद्भुत संगम है। प्राकृतिक कुंडों, प्राचीन मंदिरों और सैकड़ों बंदरों की मौजूदगी के कारण इसे “मंकी टेम्पल” भी कहा जाता है।
#galtaji#monkeytemple#smprcity