जब अपने कार्यकर्ता पर बात आई तो भाजपा की माननीय मंत्री महोदया को ये पूछना पड़ गया कि ‘ज़ीरो टालरेंस की बात करनेवाली सरकार कहाँ है’ इन्हें तो ये पूछना चाहिए था कि ‘डबल इंजन की सरकार कहाँ है?’ वैसे ये शायद भूल गयीं की उनके अपने लोग भी सरकार का हिस्सा हैं।
अब देखना ये है कि उप्र की पुलिस और चिकित्सा व्यवस्था का भंडाफोड़ होने से इसका ख़ामियाज़ा अधिकारी भुगतेंगे या कहीं मंत्री महोदया या उनके लोग ही इसके शिकार न हो जाएं।
आज भाजपा की मंत्री महोदया स्वयं ही पूछ रही हैं : कोई है?
झांसी में मासूम नवजात बच्चे मर गए थे ,उनके परिजन बिलख रहे थे और सीएम योगी चुनाव प्रचार करते हुए हंस रहे थे
ब्रजेश पाठक के पहुंचने के पहले सड़क पर चूना डालकर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा था जैसे कोई उत्सव हो
ये अश्लीलता का नंगा नाच था जिसमें सत्ता का मुखिया जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के प्रति गैर जिम्मेदार था
#नहीं_चाहिए_भाजपा
इस देश में सिर्फ एक ही लड़ाई है अगड़ा Vs पिछड़ा
भारत सरकार द्वारा कराई जाने वाली ,कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज ग्रुप A परीक्षा 2024 का रिजल्ट भारत सरकार ने घोषित कर दिया है।
कैटेगरी 1 में कुल 163 सीटों में से ओबीसी ( पिछड़ी जाति) को जीरो ( 0 ) सीट आवंटित हुई है।
झांसी में दलित और पिछड़े समाज के 10 से अधिक मासूम बच्चे सरकारी अस्पताल में जिंदा जलकर मर गए
और ये हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,तस्वीर आज और अब से थोड़ी देर पहले की है
पिछड़े और दलितों की मौत पर क्रूर अट्टहास ?
ये महाशय आपको योगी/संत नजर आते हैं ? इन्हें झांसी जाना चाहिए था लेकिन ये आज पूरा दिन चुनाव प्रचार किए और शाम को अट्टहास कर रहे ,यही इनकी असलियत है ,नाम के योगी हैं असल में सिर्फ सत्ताभोगी हैं
#नहीं_चाहिए_भाजपा
अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार अंबेडकर नगर के सांसद माननीय श्री @LaljiVermaSP जी को प्रताड़ित किया जा रहा है।
जांच के नाम पर जगह जगह उनकी गाड़ी को रोका जा रहा है जबकि उनकी गाड़ी पर पास लगा हुआ है।
अंबेडकरनगर में बीजेपी की जगह पर पुलिस प्रशासन चुनाव लड़ रहा है।
माननीय चुनाव आयोग @ECISVEEP इस पर संज्ञान ले।
ये देखिए...
जिस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा हो उसे पास की कोई आवश्यकता नहीं है,बीजेपी का झंडा ही उसका पास है।
अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा में माननीय श्री @LaljiVermaSP जी की पुत्री डॉक्टर छाया वर्मा जी ने बीजेपी का झंडा लगी गाड़ी को पुलिस के सामने रुकवाया और पूछा कि बिना पास के इस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा क्यों लगा है?? पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था।
माननीय चुनाव आयोग @ECISVEEP से निवेदन है कि इस पर कार्यवाही करें और गाड़ी को शील करें।
@dgpup@Uppolice@yadavakhilesh@samajwadiparty
इस मां की चीत्कार सुनकर दिमाग सुन्न पड़ गया है। उस पिता से पूछिए कि अपने दुधमुंहे बच्चे को खोने का दर्द क्या होता है। क्या इन्हें कोई अपने बच्चे लौटा सकता है। इस हादसे ने अंदर तक झकझोर दिया है।
लेकिन सरकारें मामले को रफा दफा करने में लगी हैं। कोई आया था आज सुबह सरकार का आदमी। लेकिन जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
सुबह 3 बजे से ही झांसी के मेरे एक मित्र और सहयोगी झांसी मेडिकल कॉलेज पर बने हुए हैं और लोगों की हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं।
एक जमाना था जब रेल हादसों, आग की घटनाओं, और ऐसे हादसे जिनसे आमजन बहुत बड़े पैमाने पर नकारात्मक रूप से प्रभावित हो तो मंत्री और जिम्मेदार व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे दे देते थे।
लेकिन क्या अब होता है ऐसा..?
क्या अब कोई जिम्मेदारी लेता है..?
क्या अब जिम्मेदार व्यक्ति पर कोई कार्यवाही होती है..?
जवाब है नहीं!
बीती रात झांसी में मेडिकल कॉलेज NICU में आग लगने से 10 नवजातों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए।
लेकिन क्या किसी ने ये पूछा कि,
ऐसी घटना क्यों हुई..?
क्या अग्निशमन की व्यवस्था ही नहीं थी..?
इन मौतों के पीछे जिम्मेदार कौन है..?
अगर सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में काम किया होता तो ये हादसा हुआ ही न होता। लेकिन यूपी सरकार तो पिछले 7 साल से बुलडोजर नीति और एक विशेष समुदाय को टाइट कर रही थी, दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करने का काम कर रही थी। तो बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कहां से दे पाती।
हिंदू हिंदू के नाम से खुश होने वाले लोग भी देख लें अब कि मारे गए बच्चों में कोई हिंदू मुस्लिम का भेदभाव नहीं है। नफरत अपना शिकार सभी को बनाती है। वह समुदायों में भेदभाव नहीं करती।