‘जाँच’ निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी…
ध्यान से देखा जाए तो भाजपा सरकार आने के बाद, नर्सिंग भर्ती में ये कोई पहला संदिग्ध मामला नहीं है। इसके पहले भी 500 क्या 700 तक, उन कोचिंग संस्थानों के अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है जिनके अवैध तार ‘अंडरग्राउंड-अनरजिस्टर्ड’ लोगों से सीधे जुड़े हैं।
ये घपलेबाज़ संगी-साथियों के आपसी लेन-देन का पुराना ख़ुफ़िया रिश्ता है, जिसका पैटर्न एक जैसा है। भाजपा सरकार आने के बाद चाहे लोहिया इंस्टीट्यूट हो, पीजीआई, सैफई मेडिकल और अब केजीएमयू नर्सिंग व पैरामेडिकल टेक्नीकल स्टाफ़ का भर्ती घपला, इस पैटर्न के पीछे ‘संगी-साथियों’ की आपराधिक संलिप्तता है। देखते हैं जाँच एजेंसियाँ इस पहलू को उजागर करती हैं या ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ करनेवालों के झूठे वादे-दावे की तरह, यहाँ भी आपस में हिसाब-किताब करके और दोषियों को क्लीन चिट देकर पतली गली से ये गुनगुनाते हुए निकल लेती हैं कि ‘तेरा-मेरा साथ अमर, फिर मुझको काहे का डर’
भाजपा चिकित्सा के क्षेत्र में अपने अयोग्य लोगों को पिछले दरवाज़े से लाकर लोगों के जीवन से बेहद ख़तरनाक खिलवाड़ कर रही है।
भाजपा और उनके संगी-साथियों के बेइंतहा लालच का अंतरिक्ष जितना असीमित खुला मुँह देखकर तो सुरसा भी शर्म के मारे अपना मुख बंद कर लेती है।
लानत है ऐसे भाजपाई लालच पर जो जनता की ज़िंदगियों को दांव पर लगा रहा है।
@JPNadda अरे पगले तुम्हें जाना था न पहले , आंदोलन बहुत दिनों से चल रहा था , सड़क पर तो तब आया जब तुम इतने दिनों से आँख में पट्टी और कान में रूई घुसेड़े हुए थे
दादरी एक शानदार शुरुआत है
अब होना PDA का इंक़लाब है
‘दादरी रैली’ में जो लोग दूर-दूर से आए, उनका समर्थन और उत्साह अभूतपूर्व रहा। सभी आगंतुकों और आयोजकों को ऐसे ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और हृदय से धन्यवाद-शुक्रिया!
जनता के जोश ने साबित कर दिया कि ‘आये हुए’ और ‘लाये हुए’ के बीच क्या अंतर होता है।
जो हज़ारों लोग मैदान भर जाने के कारण अंदर नहीं आ पाये और बाहर सड़कों पर ही रह गये, उनको मेरा विशेष धन्यवाद।
बेहद शर्मनाक बयान!
आज तो झूठ भी अपने आप को लज्जित महसूस कर रहा होगा।
इतना बड़ा झूठ भी नहीं बोलना चाहिए कि इंसान औरों की ही नहीं अपनी निगाह में भी गिर जाए। सफ़ेद झूठ बोलने से व्यक्ति की गरिमा भी गिरती है और उन सभी पदों की प्रतिष्ठा और मान-मर्यादा भी जिन पर वो बैठता है। सत्ता का ऐसा भी क्या लालच कि उस बात को झूठ बताना जिसके प्रमाण हर तरह से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं और जनता ने जिसका ख़ुद साक्षात अनुभव किया हो। इतना बड़ा झूठ बोलना तभी संभव होता है जब व्यक्ति या तो चेतना खो दे या सच्चाई या अपने आदर्श और सत्य के संस्कार।
ऐसे महाझूठ वक्ता दरअसल अपने लोगों को महामूर्ख समझते हैं। वो मानते हैं कि उनके अनुयायी उनकी हर बात को सच ही मानेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं है। भाजपा और उनके संगी-साथियों और वाहिनीवादियों की सोच ही यही है कि झूठ बोलकर अपने लोगों को ठगो। आज तो भाजपाई गुट के वो सब लोग शर्म से ज़मीन में गड़ गये होंगे जो ऐसे लोगों के लिए हर तर्क-कुतर्क से बाज नहीं आते थे और इनकी ईमानदारी की गारंटी देते थे।
अपनी नहीं तो पद की गरिमा का ही मान रखिए। वैसे उनसे सच की उम्मीद करना बेकार है जो महाकुंभ जैसे पावन और धार्मिक अवसर पर सनातनी हिंदुओं की मृत्यु पर झूठ बोलने का घोर पाप कर चुके हैं।
आज सत्य अपने आप को कितना बौना महसूस कर रहा होगा।
पहले तो तीन दिन का सदन बुलाया फिर दो दिन में ही सत्र समाप्त कर दिया, लगता है भाजपा चाहती ही नहीं है कि उसकी ख़ामियों और भ्रष्टाचार पर बात हो। सदन के सत्र को कम करके भाजपा किस बात का सामना करने से बच रही है।
निंदनीय!
चुनाव के दौरान तो भाजपा ने कहा था कि वो उप्र के किसानों को मुफ़्त बिजली देगी पर आज जब सदन में हमारी तरफ़ से ये सवाल उठाया गया तो मंत्री जी ने कहा कि किसानो को ‘फ़्री बिजली’ नहीं दी जा सकती मतलब ये भी ‘चुनावी जुमला’ साबित हुआ।
किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
#भार_बन_गयी_भाजपा