पीने के पानी जैसी बुनियादी चीज़ के लिए धरने पर बैठे हांसी के गाँव चैनत के बुजुर्गों और मातृशक्ति पर आँसू गैस के गोले छोड़े जाना और बल प्रयोग किया जाना बेहद निन्दनीय है।
दमन की नीति पर उतारू भाजपा सरकार अपने एजेंडे के लिए प्रदेश को अव्यवस्था की तरफ़ ले जाने से भी परहेज़ नहीं कर रही है।
जो पाइपलाइन हांसी शहर के लिए बन रही है उसी लाइन से गांव को पानी दिए जाने की माँग बिल्कुल उचित है।
सत्य, न्याय, मोहब्बत और जनहित की मजबूत आवाज़, लोकसभा में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपने संघर्ष को पहचान, संवाद को ताकत और जनता को सदैव प्राथमिकता में रखा है। देश के युवाओं, किसानों, दलितों, वंचितों की आवाज़ को दृढ़ता से उठाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा का दायित्व आपने बड़ी सजगता के साथ निभाया है।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु रखे, अपार ऊर्जा प्रदान करे; ताकि आप देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए इसी समर्पण भाव से काम करते रहें। आने वाला वर्ष नई उपलब्धि और सफलता लेकर आए, ऐसी मंगलकामनाएं।
#RahulGandhiJi @INCIndia
आज चनौत, हांसी पहुँचकर पीने के पानी की समस्या को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। यह विडम्बना है कि जिस समय भाखड़ा बांध में पानी अपने औसत स्तर से 30 फीट अधिक है, उस समय भी हमारे ग्रामीणों को पानी जैसी बुनियादी चीज के लिए धरना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद श्री @rssurjewala को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।
मैं आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना करता हूँ।
SIR का अजीब फंडा। जिन प्रदेशों से पलायन हो रहा है वहाँ भी वोट कट रहे हैं, जिन प्रदेशों में लोग पलायन करके जा रहे हैं वहाँ भी वोटों में कटौती हो रही है। चुनाव आयोग को अपना दफ्तर भाजपा कार्यालय में ही खोल लेना चाहिए।
हमारे वरिष्ठ नेता @Pawankhera जी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर हार्दिक बधाई
हम सभी को विश्वास है कि आप देश के तमाम वर्गों के मुद्दे मजबूती से देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठायेंगे।
मैं अंडमान और निकोबार के विनाश के खिलाफ़ पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूँ।
अंडमान और निकोबार भारत की सबसे अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।
मेरे साथ जुड़िए - याचिका पर हस्ताक्षर कीजिए और इस अमूल्य संपत्ति को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनिए।
#GreenOverGreed
अपनी बेबाक आवाज़, जन-जन के मुद्दों के लिए संघर्ष और कुशल नेतृत्व से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने वाले लोकप्रिय नेता श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखे और आप इसी तरह जनता की सेवा करते रहें। 🎂✨
@rssurjewala
कल अपने 88वें हलके में चल रही सदभाव यात्रा के समर्थन व यात्रियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे @INCIndia के वरिष्ठ नेता @dr_uditraj व श्री @Kuldpsharma57 का आभार।
कांग्रेस के वरिष्ठ जुझारू युवा नेता एवं पूर्व सांसद श्री बृजेन्द्र सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
आप सदैव जनसेवा और समाजहित के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहें।
सद्भाव यात्रा के माध्यम से हरियाणा प्रदेश में एकता व भाईचारे का संदेश देने वाले, पूर्व सांसद बड़े भाई @BrijendraSpeaks जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य युक्त खुशहाल और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ; शुभकामनाएं!
कभी काँग्रेस और BJP की तुलना करते समय इस बात पर भी ध्यान दीजिये कि इतने इतने कार्यालय बना लेने के बाद भी BJP के बैंक अकाउंट में 13 हज़ार करोड़ के लगभग जमा हैं:
2014 के बाद भाजपा ने देशभर में लगभग 563 नए पार्टी कार्यालय तैयार किए हैं, जिनमें बड़ी संख्या जिला कार्यालयों की है. देश में BJP के 768 कार्यालय बनाने का लक्ष्य की ओर 96 BJP कार्यालय अभी निर्माणाधीन हैं.
ये राजनैतिक पार्टी नहीं, कॉर्पोरेट हाउस है, जिसे जनता से सरोकार नहीं, ख़ुद का नफ़ा किसी भी क़ीमत पर चाहिए.
#CorporateCentricBJP
हरियाणा के गुरुग्राम में कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की ओर से सद्भाव यात्रा का आयोजन किया गया और इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए। अहम बात ये है कि इस यात्रा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी नजर आए। बृजेंद्र सिंह ने अपने भाषण के दौरान बीजेपी पर भी हमला बोला। सुनिए क्या बोले बृजेंद्र सिंह।
#BrijendraSingh #RahulGandhi #BhupinderHooda #Congress #HaryanaPolitics #Gurugram #SadbhavYatra #CongressRally #KhabarFast #KhabarFastDigital | @BrijendraSpeaks | @INCHaryana |
पिछले 7 महीने में हमारे सामने कई मुद्दे आए। इनमें वोट चोरी, बेरोजगारी, किसानों की दुर्गति और ध्वस्त कानून व्यवस्था मुख्य रहे।
सद्भाव यात्रा के दौरान BJP-RSS का दलित विरोधी चेहरा भी सामने आया है। हमने यह भी देखा कि BJP सरकार ने मनरेगा को ख़त्म कर समाज के सबसे पिछड़े और गरीब वर्ग पर चोट की है।
मनरेगा से रोजगार की आधारभूत सुविधा को ख़त्म कर दिया गया।
मेरा मानना है कि ऐसी यात्रा देश के अलग-अलग राज्यों में शुरू करनी चाहिए, ताकि हम जनता तक पहुंच सकें।
इस मौके पर मैं राहुल गांधी जी को बहुत धन्यवाद देता हूं, क्योंकि उन्हीं के प्रोत्साहन और आशीर्वाद से यह यात्रा शुरू हुई और उन्होंने हमें अपना पूरा समर्थन दिया।
@BrijendraSpeaks जी
सदभाव यात्रा
📍 गुरुग्राम, हरियाणा