कल कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम जी मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
भाजपा वाले अपने आप को गीला होने से बचाएँ, दूसरों के घर पर छाता तानने की कोशिश न करें।
आज मान. मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी ने छ.ग. प्रदेश साहू संघ टीकरापारा रायपुर, में नव-निर्मित “अर्जुन सदन” का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री @drshivdahariya जी, साहू संघ के पदाधिकारीगण एवं सम्माननीय साथीगण उपस्थित रहे।
भारतीय संस्कृति को विश्व में स्थापित करने वाले, महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत #स्वामी_विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
दिल को इस बात का सुकून है कि क्लेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने का विरोध करने वाले भाजपाईयों को प्रधानमंत्री जी की सभा में अपने बैनर पर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगानी पड़ी.
अभी हरेली पर ये गेड़ी चढ़े भी दिखाई देंगे.
कुछ दिन और रुकिए, एकात्म परिसर में हम सब मिलकर इनसे बोरे-बासी भी खिलवायेंगे.
जय छत्तीसगढ़ महतारी!
बात हे अभिमान के
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के
देश में सब्जियों के दाम रॉकेट की तरह भाग रहे हैं।
नींबू : 400 रुपए किलो
हरी मिर्च : 400 रुपए किलो
अदरक : 400 रुपए किलो
धनिया : 200 रुपए किलो
टमाटर : 160 रुपए किलो
लहसुन : 130 रुपए किलो
परवल : 80 रुपए किलो
अरबी : 80 रुपए किलो
भिंडी : 70 रुपए किलो
शादियों के सीजन में आप ये सब Gift के तौर पर दे सकते हैं।
: @SupriyaShrinate जी
मोदी सरकार की लूट से महँगाई और बेरोज़गारी दोनों लगातार बढ़ रही है। पर भाजपा सत्ता के लालच में लीन है।
▫️सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं।
▫️देश में बेरोज़गारी दर 8.45% हो गया है।गाँवों में बेरोज़गारी दर 8.73% है।
▫️गाँवों में मनरेगा डिमांड चरम पर, पर काम नहीं। ग्रामीण वेतन दर घटा है।
@narendramodi जी,
देश की जनता जानती है कि चुनाव के पहले आप किसी “अच्छे दिन”, “अमृत काल” जैसे नारों पर काम कर रहे हैं ताकि विज्ञापनों की लीपापोती से आपकी नाकामी छिप जाएँ।
पर इस बार ऐसा नहीं होगा, जनता जागरूक हो चुकी है और आपके ये खोखले नारों का जवाब भाजपा के ख़िलाफ़ वोट देकर करेगी।
माफ़ तो क्या… जनता भाजपा को सत्ता से साफ़ कर देगी।
देश में आधुनिकता के प्रतीक पुरुष, उन्नति और नवनिर्माण के पर्याय, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम सब कोटि-कोटि नमन करते हैं।
राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी।
राजीव जी ने ही पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।
राजीव जी आतंकवाद के आगे नहीं झुके और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उनके सम्मान में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पुण्यतिथि 21 मई को पूरा देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाता है। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जड़ें समाप्त कर देश और प्रदेश में प्रगति के लिए सबका संकल्प और कार्य ही राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
देश की प्रगति, शांति व अखंडता के लिए राजीव गाँधी जी ने अनेकों कार्य किए।
युवाओं को लोकतंत्र में अधिक भागीदारी मिली, सूचना व प्रौद्योगिकी में देश आगे बढ़ा,
पंचायती राज सशक्त हुआ,
कई राज्यों में शांति समझौतों से स्थिरता आई।
बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
📍वीर भूमि
मैंने 'आदिपुरुष' के बारे पढ़ा और सुना। अत्यधिक पीड़ा हो रही है कि आख़िर कैसे सेंसर बोर्ड ने एक ऐसी फ़िल्म को सर्टिफिकेट दे दिया जो हमारी आस्था से खिलवाड़ कर रही है, हमारे आराध्य का मजाक उड़ा रही है.
केंद्र सरकार को इसका जवाब देना होगा.
हमारे भाँचा राम का अपमान हम नहीं सहेंगे. ज़िम्मेदार लोग माफ़ी माँगें
सूर्य उपासना के पवित्र पर्व मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हर्षोल्लास का यह त्यौहार हमें जीवन में दान-पुण्य के महत्व को समझने तथा परहित के मार्ग पर चलने की सीख देता है। सूर्य देव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
#HappyMakarSankranti