जो सरकार गुरुओं का सम्मान नहीं कर सकती, वह प्रदेश का भविष्य भी सुरक्षित नहीं कर सकती। शिक्षक हमारे देश के भविष्य के निर्माता हैं, लेकिन मोहन सरकार अपनी शिक्षक विरोधी नीतियों से लगातार उनका अपमान कर रही है।
आज शिक्षक संघ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त की।
पूरी कांग्रेस शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़ी है, और सरकार की हर शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक संघर्ष करेगी।
अगर “सबसे विफल गृहमंत्री” का कोई रिकॉर्ड होता, तो मध्यप्रदेश के गृहमंत्री जी सबसे आगे होते।
इंदौर में दिनदहाड़े बच्चे के सामने हत्या और गृहमंत्री भी वही, प्रभारी मंत्री भी वही और मुख्यमंत्री भी वही हैं।
पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है।
आपकी नाकामी की कीमत आम जनता कब तक चुकाती रहेगी?
.
.
.
@INCIndia@INCMP@DrMohanYadav51
US 11587
आदिवासी परिवारों को डराने-धमकाने और “कब्र बना दूंगा” जैसी शर्मनाक भाषा भाजपा के दिखावटी आदिवासी प्रेम की असलियत बेनकाब करती है।
यह उस जहरीली मानसिकता का प्रमाण है, जिसमें सत्ता के संरक्षण में बैठे अधिकारी गरीब, कमजोर और आदिवासी समाज को डराकर कुचलने की कोशिश करते हैं।
यह सुशासन नहीं, खुलेआम अन्याय और दमन का चेहरा है।
अवैध खदानों से लगातार रेत खनन कर माफिया धरती को चीर रहे हैं!
जबलपुर जिले में नदी का बहाव तक रोक दिया गया और रेत निकाली जा रही है! प्रदेश के खनिज मंत्री की ढिलाई के कारण अवैध खनन जोरों पर है!
संजय पाठक से लेकर नदी माफिया तक मनमानी पर उतारू है! मुख्यमंत्री को अपने खनन मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए!
PM मोदी ने 29 मिनट में 58 बार कांग्रेस का नाम लिया।
मतलब हर तीसरे सेकण्ड पर "देश के नाम संबोधन" में कांग्रेस के नाम की माला जप रहे थे!
⦿ मोदी जी का ये डर अच्छा हैं😀
आखिर विधायक प्रीतम लोधी के धमकी भरे स्वर चुनौती किसे दे रहे हैं!
प्रशासन को चुनौती क्या सीधे सरकार को चुनौती नहीं!
⦿ मोहन राज में विधायक की यह धमकी साफ बताते है कि माननीय के भेष में माफिया सत्ता में आ गए हैं!
रतलाम जिले के सिनोद स्थित सरकारी गेहूं खरीदी केंद्र पर किसानों के साथ खुली लूट का बड़ा खेल उजागर हुआ है। हर ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 5 क्विंटल गेहूं कम निकाला जा रहा था, कैमरे बंद थे, 25 कट्टी की जगह 30 कट्टी भराई जा रही थी। किसानों ने वीडियो बनाकर सबूत जुटाए और चोरी किया गया गेहूं वेयरहाउस के पास ही बरामद हुआ।
बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन बना रहा, तब क्षेत्र के किसान कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे और दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
किसान पसीना बहाए और दलाल लूट खाएं, यही भाजपा राज का असली चेहरा है!
हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी का अपमान
कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नहीं करेंगे!
भाजपा नारी शक्ति के नाम पर झूठ और प्रपंच का प्रोपेगेंडा रच रही है! भाजपा द्वारा भोपाल में BJP कार्यालय पर इसी प्रोपेगेंडा में आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए! जिसे @IYC जिला अध्यक्ष अमित खत्री सहित कार्यकर्ताओं द्वारा फाड़ दिया गया.
बेहतर होगा कि भाजपा झूठ का पहाड़ खड़ा
करने की बजाय सच बोलने का साहस दिखाए!
मध्य प्रदेश में कच्ची शराब पीने से सर्वाधिक मौतें दर्ज हुई है! फिर भी राजधानी में ही खुलेआम कच्ची शराब बेची जा रही है!
महिला उत्थान से लेकर वंदन तक के दावे करने वाली डबल इंजन सरकारों में महिलाएं शराब बेचने को विवश है!
प्रदेश के आबकारी विभाग के नाकाबिल अफसर खुद को जानकारी नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं!
मैं ना मंत्री बनना चाहता हूँ, ना मुख्यमंत्री बनना चाहता हूँ। मैं तो कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अपने खून-पसीने की एक-एक बूंद समर्पित करना चाहता हूँ।
: श्री जीतू पटवारी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण सम्मेलन
📍रविन्द्र भवन, भोपाल
देश की महिलाएं सब देख और समझ रही हैं।
महिलाएं देख रही हैं कि आपने👇
⦿ कांग्रेस की एक शीर्ष नेत्री को- 'कांग्रेस की विधवा' कहा था
⦿ एक ब्याहता को '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड' कहा था
⦿ एक महिला सांसद की तुलना 'शूर्पनखा' से की थी
⦿ बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाया था
⦿ अचार के डिब्बे में महिला की तस्वीर लगवाने की बात की थी
⦿ चुनावी मंच से 'मुजरे' शब्द का इस्तेमाल किया था
⦿ 'मंगलसूत्र' और बेटियों के छिन जाने की बात की थी
महिलाएं समझती हैं कि आपकी सोच कितनी महिला विरोधी है। आपको देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
: AICC-सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन @SupriyaShrinate जी.
📍 दिल्ली
भाजपा सीटों के परिसीमन के बल पर देश को भ्रमित कर रही है, जबकि कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में पहले भी थी, आज भी है और हमेशा रहेगी।
: श्री हरीश चौधरी जी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण सम्मेलन
📍रविन्द्र भवन, भोपाल.
संशोधन विधेयक गिर गया।
उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया।
भारत ने देख लिया।
INDIA ने रोक दिया।
जय संविधान।