हीट वेव में AC व cooler पैरासिटामोल जैसा है जो बुखार तो कम कर देगा पर रोग वैसा की वैसा। वहीं वृक्ष लॉन्ग टर्म सोल्यूशन है । सिर्फ और सिर्फ वृक्ष देवता ही इस हीट वेव दानव का संहार कर सकते हैं। जो AC or Cooler पर 5 से 50 हज़ार खर्च कर रहे हैं वो आगे 100- 200 पेड़ो पर भी खर्च करें।
सोशल मीडिया के कीचड़ में एक कमल रूपी पोस्ट देखी तो खुद को शेयर करने से रोक नहीं पाया .. वैसे अच्छाई का प्रचार भी जरूरी है, निहायत ही मासूम जिसका प्रत्येक शब्द आपको अंदर तक झकझोर दे..@Bihar_se_hai@anandmahindra
UNDER OBSERVATION AT LEH HOSPITAL
I'm in very good care with best doctors n nurses at Leh's SNM hospital.
One leg ends, new one begins.
From today women's groups start their fast, next it's youth bodies, then monks & nuns, then the elderly n so on...
#SaveLadakh #SupportSonamWangchuk #SaveHimalayas #SaveGlaciers #6thSchedule
हरित प्रणाम, आज विश्व गौरैया दिवस है गौरैया की संख्या लगातार कम होती जा रही है जिसके बहुतेरे कारण है गौरैया की संख्या बढ़ाने का सबसे आसान तरीक़ा है घरों में घौंसले लगाना। हम कोई 15 सालों से अपने घर में घौंसले टांगकर रखते हैं जिनमें बड़े होकर असंख्य बच्चे उड़ान भर चुके हैं । हमारे साथी और हमारी पर्यावरण पाठशाला के गंगानगर ज़िला संयोजक श्रीमान दीदार सिंह जी भुल्लर लगातार गौरैया संरक्षण के लिए अभियान चला रहे हैं । हर साल सैकड़ों घौंसले बनाकर निःशुल्क भेंट करते हैं। फोटो में नज़र आ रहा घौंसलों का ढेर दीदार भाई का हैं जो कि निःशुल्क उपलब्ध है । आप भी गौरैया के बचाव हेतु कदम बढ़ाइए प्लीज़।
#Land4Life #FamilialForestry
नया नौ दिन -पुराना सौ दिन की हमारी लोकोक्ति में छिपा है रीसाइक्लिंग का दशर्न !
हर साल 18 मार्च को विश्व रीसायकल दिवस मनाया जाता है , पुनर्चक्रण व संरक्षण की आदतों को दुनियाभर में प्रचारित करने के मकसद से 2018 में इस दिवस की शुरुआत हुई थी ताकि हम पुरानी चीजों को फैंकने की बजाय उनके दुबारा उपयोग के बारे में सोचें I आज का दौर उपभोक्तावाद का दौर है जिसमें जो जितना ज्यादा उपभोग करता है वो उतना ही बड़ा, खास और ताकतवर व्यक्ति माना जाता है I इसी बात को समाजशास्त्री थोरस्टीन वेब्लेन ने अपनी पुस्तक 'द थ्योरी ऑफ द लेज़र क्लास' में विशिष्ट उपभोग की अवधारणा द्वारा समझाया I वेब्लेन ने अर्थव्यवस्था, समाज और संस्कृति के बीच सम्बन्धों का विश्लेषण करते हुए बताया कि लोग दूसरो को अपनी आर्थिक स्थिति और उपलब्धियों का संकेत देने के लिए खरीददारी करते हैं इसी से विशिष्ट बर्बादी और आर्थिक अनुकरण की आदतों का विकास होता है जो सुविधावाद को बढ़ावा देती है I औद्योगीकरण के साथ ही पश्चिम के समाजों में 'इस्तेमाल करो और फैंको' का नारा पूंजीवादी शक्तियों ने बुलंद किया I चूंकि पूंजीवादी व्यवस्था में वस्तुओं का उत्पादन बहुत बड़े पैमाने पर होता है और लगातार उत्पादन होता रहता है ऐसे में लगातार खपत अर्थव्यवस्था की जरूरत बन जाता है और बाजार की शक्तियां सांस्कृतिक उद्योग अर्थात टी वी, सिनेमा, फैशन शो, खेल इवेंट आदि के जरिए लगातार उपभोग को मानक सामाजिक मूल्य में तब्दील कर हमें भोगवाद की भट्टी में झोंकती रहती है I हम पीछे मुड़कर देख न लें इसीलिए सेलिब्रिटी के नित नए दर्शन व विज्ञापनों की चका-चौन्ध से हमें गूंगा और बहरा बनाए रखने के जतन निरंतर प्रवाह में रहते हैं I बीसवीं सदी की शुरुआत में गांधी सबसे पहले इस दुष्चक्र को समझते हैं और जब वे चरखा लेकर खड़े होते हैं तब वे अंग्रेजी हुकूमत के साथ-साथ इस भोगवाद से लड़ने की ओर भी संकेत करते हैं I लेकिन पिछले तीस सालों में वैश्वीकरण की आंधी ने जूती फटने पर नई जूती खरीदने के हमारे लोकाचार को उखाड़ फैंका है जिसका वीभत्स रूप प्लास्टिक के ढ़ेर हैं जिसके कण हमारी सांसों से लेकर गर्भस्थ शिशु के खून तक में घुलने लगे हैं I नया नौ दिन और पुराना सौ दिन की लोकोक्ति के साथ हमारा समाज पुरानी चीजों और पुराने रिश्तों को बड़े अदब के साथ सहेज कर रखता था इसीलिए पिताजी के हाथ में हमेशा ही घर के पुराने कपड़ों का बना थैला हुआ करता था और हम अखबार की जिल्द चढ़ाकर अपनी किताबों को महफ़ूज रखते थे I आज ये सब पिछड़ेपन की निशानी बना दिए गए, इसलिए रीसायकल दिवस मनाने की नौबत आन पड़ी है लेकिन स्टेटस कांशसनेस और सस्टेनेबल लिविंग के विरोधाभासों के बीच जूझती जूंण जब तक लोक मूल्यों का पुनर्चक्रण नहीं करेगी तब तक पुनर्चक्रण दिवस की नीयति दिनचर्या में तब्दील नहीं हो पाएगी I इस दिवस को मनाने का सबसे बेहतरीन तरीका यही है कि घर या आस-पड़ोस के बुजुर्गों से संवाद करें और उनके कुछ पुराने तौर-तरीकों को अपनी आदत में शुमार करने का संकल्प लें । अंत में निवेदन करना चाहूँगा कि 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस है लिहाज़ा हम #OurGreenMembers नाम से एक वैश्विक मुहिम की शुरुआत कर रहे हैं आप इसमें जुड़ने के इच्छुक हैं तो कॉमेंट बॉक्स में लिखें, हम आपसे डिटेल साझा करेंगे।
BEGINNING OF DAY 12 OF #CLIMATEFAST
300 people sleeping outdoors under clear skies. Temperature: - 10 °C
Today is big day... thousands of people wl join for a 1 day #ClimateFast here & in different Indian cities.
Do please join such events by 'Friends Of Ladakh Friends of Nature' in your city today.
To join & to learn about place and time in your city click this link: https://t.co/einfck9pPS
And please join a twitter storm tonight between 7 to 8 pm. You can post pics n videos of today's activities.
Please use #SaveLadakh .
Please tag @narendramodi@AmitShah@rashtrapatibhvn