इनका नाम पुलकित चौधरी है ये ट्रेवल विलोगर है
इनको ईरान जाने से लोगो ने मना किया था पर पुलकित ने किसी की बात नहीं मानी और ईरान पहुंच गए
वहाँ जाकर इन्होंने जो बताया वाकई में वो सोचने पर मजबूर कर देगा ईरान में ऐसा भी होता है
पुलकित पहले तो ईरान के हॉर्मोज आयलैंड जो कि फ़िलहाल बहूत ख़बरों में है वहां पहुंचते हैं
और कुछ ईरानी लोगों के साथ इस आइलैंड की सैर करते हैं और 4-5 दिन यहां घूमते हैं इसी दौरान इनकी मुलाकात एक ईरानी लोकल लड़की मरियम से हो जाती है
जोकि पुलकित को कुछ ही मिनट बाद अपना शहर घुमाने के लिए राज़ी हो जाती है
और उसके बाद वो लड़की इनको अपने घर पर ले जाती है और फिर अपनी गाड़ी से अपना पूरा शहर घूमती है
पुराने ऐतिहासिक स्थल और ईरान का खाना और वहा के लोग वाक़ई में लाजवाब ह और इनकी मेहमान नवाजी तो दुनिया में कहीं पर भी नहीं मिलेगी
दोस्तों ईरान वैसा बिलकुल नहीं है जैसा ख़बरों में दिखाया जाता है यहाँ के लोग बहुत ख़ुश मिज़ाज और प्यार करने वाले हैं
एक लड़के ने बताया कि वह अपने परिवार को ट्रेन में बैठाने के लिए महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन गया था। ट्रेन दोपहर 12 बजे की थी लेकिन बाद में बताया गया कि वह 2 बजे आएगी।
लड़के ने प्लेटफॉर्म टिकट ले लिया था और परिवार के साथ इंतजार करता रहा। लेकिन ट्रेन लगातार लेट होती रही। शाम करीब 5 बजे वह परिवार को ट्रेन में बैठाकर वापस जाने लगा
तभी टीटी ने उसे रोक लिया और प्लेटफॉर्म टिकट दिखाने को कहा। उसने टिकट दिखाया तो टीटी ने कहा कि प्लेटफॉर्म टिकट 2 घंटे बाद एक्सपायर हो जाता है। इसके बाद उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया!
वीडियो में लड़के ने सवाल उठाया कि जब ट्रेन रेलवे की वजह से कई घंटे लेट हुई थी तो उसके इंतजार की जिम्मेदारी कौन लेगा??
उसने कहा कि उसने परिवार को छोड़ने के लिए वैध प्लेटफॉर्म टिकट लिया था, फिर भी उसे जुर्माना भरना पड़ा!
ये भी सवाल जायज है कि जब देरी रेलवे की तरफ से हुई थी तो उसकी सजा यात्री को क्यों मिली..?
मुझे नहीं पता मेरी ये पोस्ट कितने लोगों तक कहां तक पहुंचेगी पर जितने लोगों तक ये पहुंचे, उनसे हाथ जोड़ के निवेदन है कि एक तो अपने बच्चों को अनावश्यक जिम जाने से रोकें और अगर जाते ही हैं तो उनके प्रोटीन सप्लीमेंट लेने पर तत्काल रोक लगाएं।
एक लड़का जो मेरा भांजा लगता था,25 साल का गुड़गांव में अभी नौकरी करने गया था। एक साल पहले।
जिम के चक्कर में पड़ा। कानपुर आया था। कुछ पेट खराब हुआ। डॉक्टरों ने रिपोर्ट दी, उसकी लीवर, किडनी डैमेज थी सब।
वो न दारू पीता था, न सिगरेट, न ड्रग्स।
टोटल नुकसान प्रोटीन सप्लीमेंट से।
उसका कमरा खोला तो, प्रोटीन के बहुत से डब्बे निकले।
लड़के ने मरने के पहले खुद बताया कि वो जिम ट्रेनर के कहने पर ये प्रोटीन सप्लीमेंट लेता था।
मूड इतना खराब हो गया था कि क्या बोलें।
इन लड़कों को समझ आना चाहिये कि बॉडी प्रोटीन से नहीं बनती।
ब्रूस ली कौन सा बॉडी बिल्डर था?
थूक वाली रोटी की वीडियो फर्जी निकली... पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक को बुलवाया
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ चुंगी स्थित एक रेस्टोरेंट में थूक वाली रोटी बनाने के दावे के साथ वायरल हुई वीडियो फेक निकली।
हिन्दू संगठन ने कार्यवाही की मांग उठाई थीं।
इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसी कैमरे चेक किए। जाँच में पाया गया की रेस्टोरेंट में थूक वाली रोटी का दावा फर्जी है.. तो इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले युवक अभय को थाने बुलाकर पूछताछ की।
ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन देश से लड़ते हुए अपने देश भारत के लिये अपनी जान क़ुर्बान करने वाले बिहार के छपरा के रहने वाले BSF के सब इस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज़ साहब को कल महामहिम राष्ट्रपति के हाथों “वीर चक्र” पुरस्कार से सम्मानित किया गया, सम्मान लेने के लिये उनकी विधवा और उनके बेटे इमरान कल राष्ट्रपति भवन पँहुचे और सम्मान ग्रहण किया।
आज सुबह वो मुलाक़ात के लिये घर आये तो उनसे मिलकर शहीद इम्तियाज़ के लिये एहतराम से पलकें झुक गईं।
सौरभ द्विवेदी अंजना ओम कश्यप और खान सर वाली खबर पढ़ रहे थे तभी ऑफिस बॉय फ्रेम में आ जाता है।
बजाय झल्लाने के सौरभ द्विवेदी ऑफिस बॉय को बुलाते हैं और दर्शकों से मिलवाते हैं, फिर कैमरे पर ही समझाते हैं कि जब कभी मैं खबर पढ़ रहा हूं तो इस बात का ध्यान रहे की फ्रेम में कोई ना आए।
"हमारे नुकसान की भरपाई हो गई है, अब पैसा ना डाले"
◆ दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में लाखों रुपए के गद्दे बिछाकर 8 लोगों की जान बचाने वाले रियाजुद्दीन और अरमान मंसूरी ने कहा
#MalviyaNagar | Malviya Nagar
आपको रियाजुद्दीन मंसूरी साहब याद होंगे जो कुछ दिन पहले मालवीय नगर में लगी आग में फरिश्ता बनकर सामने आए थे। उस दौरान मंसूरी साहब ने लोगों की कीमती जान बचाने के लिए अपने 2 लाख के गद्दे कुर्बान कर दिए थे।
फिर जब ये बात लोगों को पता चली तो सबने मिलकर उनकी मदद की और उनके अकाउंट थोड़े-थोड़े पैसे भेजने शुरू किए।
अब इनका एक वीडियो आया है जिसमें ये कह रहे हैं कि मेरे जो 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ था वो पूरा हो गया है 2 लाख रुपये आ गए हैं अब आप लोग पैसे ना भेजें...
इससे पता चलता है मंसूरी साहब ना केबल नेकदिल हैं बल्कि खुद्दार और ईमानदार भी हैं।❣️
1871 की एक अजीब और रहस्यमय घटना…
15 साल की एक लड़की एवेलिना कॉटन रात का खाना खाने के बाद सोने गई।
लेकिन… वह फिर कभी नहीं जागी।
डॉक्टरों ने उसकी जांच की।
उसका दिल धड़क रहा था,
उसकी सांसें चल रही थीं,
लेकिन वह किसी भी चीज़ पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी।
न दर्द पर।
न आवाज़ पर।
न छूने पर।
ठंडा पानी डाला गया…
तेज़ आवाज़ें की गईं…
यहाँ तक कि बिजली के झटके भी दिए गए।
लेकिन…
कुछ भी काम नहीं आया।
दिन बीत गए…
फिर हफ्ते…
हफ्ते महीनों में बदल गए…
और महीने सालों में।
एवेलिना सोती ही रही।
वह मरी नहीं थी।
वह कोमा में भी नहीं थी।
बस… जैसे किसी गहरी रहस्यमयी नींद में खो गई थी।
उसकी माँ ने उम्मीद नहीं छोड़ी।
हर दिन वह एवेलिना के बाल संवारती,
उसके कपड़े बदलती,
और उससे ऐसे बात करती जैसे उसकी बेटी सब सुन रही हो।
फिर… 9 साल बाद
एक सुबह अचानक एवेलिना ने अपनी आँखें खोल दीं।
उसने चारों तरफ देखा और लगभग एक दशक बाद अपने पहले शब्द कहे—
“सब लोग इतने बूढ़े क्यों लग रहे हैं?”
उसके लिए तो सिर्फ एक रात ही बीती थी…
लेकिन दुनिया में 9 साल गुजर चुके थे।
डॉक्टर आज तक इसे समझ नहीं पाए।
न दिमाग को कोई नुकसान था,
न कोई बीमारी।
उन्होंने इसे नाम दिया —
“लंबी कैटाटोनिक नींद”
एक नाम…
लेकिन कोई असली जवाब नहीं।
आज भी यह घटना मेडिकल इतिहास के सबसे रहस्यमय मामलों में से एक मानी जाती है।
क्योंकि कभी-कभी…
शरीर यहीं रह जाता है,
और समय आपके बिना ही आगे बढ़ जाता है।
💬 आप क्या सोचते हैं — क्या यह सच में कोई मेडिकल रहस्य था या कुछ और?🤔
सोर्श सोशल मिडिया के आधार पर✍️🙏
दिल्ली अग्निकांड में लाखों रुपए के गद्दे बिछाकर 8 लोगों की जान बचाने वाले रियाजुद्दीन और अरमान मंसूरी कह रहे हैं कि हमारा जितना नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई हो गई है। इसलिए अब हमारे बैंक खाते में कोई भी व्यक्ति पैसा न डाले।
देश में ऐसे भी लोग होते हैं, जो ईमानदारी की मिसाल कायम करते हैं। वरना बैंक खाते में आया पैसा किसको बुरा लगता है।
यार ये आदमी सच में फरिश्ता ही है, यकीन नहीं होता कि आज भी इतनी ईमानदारी दिखाने वाले लोग हैं।
दिल्ली अग्निकांड में लोगों के लिए फरिश्ता बनकर आए रियाजउद्दीन ने अपने दुकान के गद्दों को बिछाकर 10 लोगों की जान बचाई थी।
इसमें उनका लगभग 2 लाख का नुकसान हुआ था।
कई लोग उनकी मदद को आगे आए और ऑनलाइन पैसे भेजे जैसे ही रियाजउद्दीन को लगा कि उनका जितना नुकसान हुआ था वो पूरा हो गया है
उन्होंने वीडियो बनाकर लोगों से अपील की, कि मेरे अकाउंट में अब कोई पैसे नहीं भेजेगा।
इसमें रियाजउद्दीन के साथ अरमान अंसारी और अफजल ने अग्निकांड में पीड़ित और लोगों की मदद की अपील भी की।
एक और मुस्लिम जवान ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। तिनसुकिया के मोहम्मद तैयब हुसैन ड्यूटी के दौरान आए भीषण तूफान की चपेट में आकर शहीद हो गए। जब उनका पार्थिव शरीर क्षेत्र में पहुंचा, तो हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े। पूरे क्षेत्र में "तैयब हुसैन अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारों की गूंज सुनाई दी।
क्या आपको पता है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अंजुमन-ए-इस्लाम (उर्दू मीडियम) स्कूल से पढ़े हैं?
इस संस्थान की क्रिकेट टीम में 16 में से 11 खिलाड़ी हिंदू हैं, जिन्हें मुफ्त शिक्षा और ट्रेनिंग दी जाती है। मीडिया भले ही इन खबरों को न दिखाए, लेकिन यही हमारे देश की असली और खूबसूरत तस्वीर है। 🇮🇳❤
पूरा वीडियो जरूर देखें! 👇
#RealStory #Harmony #IndianCricket
#AnjumanIslam #YashasviJaiswal #Inclusivity #Cricket #TrueIndia #UnityInDiversity
#Inspiration
मुंबई में अल्ताफ नाम के एक ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी की हर तरफ चर्चा हो रही है। आज के दौर में, जब लोग छोटी-छोटी बातों पर भी फायदा उठाने से नहीं चूकते, अल्ताफ ने ऐसा काम किया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
दरअसल, हिंग्लिश के संस्थापक और सीईओ शुभम गुने ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने एक Auto का किराया चुकाने के लिए 156 रुपये भेजने थे, लेकिन गलती से उनके खाते से 15,682 रुपये ट्रांसफर हो गए।
लेकिन तभी ऑटो ड्राइवर अल्ताफ ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के अतिरिक्त भेजी गई पूरी रकम वापस लौटा दी। अल्ताफ की इस नेकदिली की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ़ हो रही है।
गोरखपुर से हैदराबाद जाने के लिए 5 लोग काम करने और रोज़ी-रोटी कमाने के लिए निकले थे।
उन्होंने स्लीपर बस की टिकट बुक कराने के लिए एक ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया,
एजेंट ने प्रति व्यक्ति ₹2300 के हिसाब से कुल ₹11,500 रुपये वसूल लिए,
पैसे लेने के बाद यात्रियों को बस में बैठाने के नाम पर कुछ दूर तक ले जाया गया और फिर कुशीनगर के हरैया चौराहे के पास हाईवे पर उतार दिया गया,
उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि स्लीपर बस जल्द ही वहीं पहुंचेगी, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई बस मौके पर नहीं आई,
जब यात्रियों ने एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला और वह फरार हो चुका था,
इस घटना के बाद साफ हो गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और उनकी मेहनत की कमाई ठग ली गई,
प्रशासन ऐसे फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आम लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी न हो सके।
दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल मे लगी आग में 21 लोगों की जान चली गई। इस हादसे ने दिल्ली को झकझोर दिया है। इस हादसे के दौरान रियाज़ मसीहा बनकर सामने आए हैं। रियाज़ की गद्दों की दुकान है, उन्होंने जैसा देखा कि होटल में आग लग गई है, और लोग जान बचाने के लिए ऊपर से कूद रहे हैं। रियाज़ ने अपनी दुकान से गद्दे निकालकर उनका होटल के करीब चट्टा लगा दिया, ताकि जान बचाने के लिए होटल से कूदने वाले लोग नीचे सड़क पर गिरकर अपनी जान ना गंवा बैठें। इंसानियत को बचाने की रियाज़ की यह कोशिश कामयाब रही, उनकी इस कोशिश से कई ज़िंदगियां बच गईं। इंसानियत के मसीहा को सलाम।