यह सीट तो बीएसपी की पक्की है आज बसपा की प्रत्याशी चयन बैठक में स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस यूकेश शामिल हुए।
बसपा ने इस बैठक में अपने संभावित प्रत्याशियों को बुलाया था, जिसमें प्रिंस यूकेश की मौजूदगी ने सियासी संकेत साफ कर दिए हैं। माना जा रहा है कि प्रिंस यूकेश को पार्टी ने प्रत्याशी के तौर पर लगभग तय कर दिया है।
आकाश आनंद को बसपा में मुकुट पहना दिया गया है। मायावती ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना रखा है, जो बहन जी के बाद सबसे बड़ा और ताकतवर पद है।आजकल जो संकेत मिल रहे हैं, वे बहुत साफ हैं। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलनों में आकाश आनंद खुद आगे आने वाले कार्यक्रमों की घोषणा कर रहे हैं। इससे साफ दिख रहा है कि पार्टी में उनकी कद और ताकत लगातार बढ़ रही है।
जब देश में बात चल ही रही है। आरक्षण की तो मेरा विचार है। की में भी पिछड़े वर्ग की नाई जाति से आता हूँ। मेरे गाँव में लगभग हमारी जाति की 125 की संख्या है। कोई किसान है कोई मजदूर है तो किसी ने अपनी नाई की दूकान खोल रखी है। जैसे तैसे सब अपनी गुजर बसर कर रहे है। जब से मैंने अपनी शिक्षा ग्रहण की है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में थोड़ी रूचि हुई है। अपने हक़ अधिकारों के प्रति जागरूक हुआ हूँ। तब से एक बात समझ नहीं आयी की सब आरक्षण आरक्षण की बात करते है लेकिन साला ये आरक्षण मिलता किसे है। मेरी नजर में आरक्षण वो भैंस है जिसके पास लाठी है वही उसका दूध काढ रहा है। बाकी तो सब यूँही बदनाम है। मेरी जाति जैसे अन्य कई छोटी छोटी कामगार जातियां है। जैसे कुम्हार,धोभी,धानुक, बढ़ई,कश्यप, कोरी, निषाद, माली, लोहार,तेली, जैसी कई अनगिनत जातियां है। जिनका नाम तो है पिछड़े वर्ग आरक्षण में लेकिन मिलता जुलता कोई कुछ नहीं। यूँही बिचारे बदनाम है 😊 न ही इन जातियों का कोई राजनीतिक वर्चस्व है न ही इनकी कोई आवाज उठाने वाला। इन लोगो की याद पिछड़े वर्ग की वर्चस्व जातियों को याद सिर्फ और सिर्फ वोट लेने के नाम पर ही आती है। हक़ अधिकारों से ये लोग आज भी दूर है। विधायकी सांसदी तो बहुत दूर की बात है। वर्चस्व वाली जातियां इन्हे प्रधानी ही लड़ा दे बहुत बड़ी बात है। इसलिए मेरा मानना है आरक्षण की समीक्षा होनी ही चाहिए। और समीक्षा के आधार पर आरक्षण में वर्गीकरण होना ही चाहिए। वरना जो व्यवस्ता आज चल रही है अगर वही चलती रही तो अमीर और अमीर होता जायेगा और गरीब गरीब ही रहेगा। मगर अभी हाल फिलहाल में तो मुझे किसी सरकार की नियत साफ़ नहीं दिखती चाहे वो भाजपा, सपा, कांग्रेस, कोई भी दल हो कोई सामाजिक न्याय की बात नहीं करना चाहता सबको बस सत्ता चाहिए। सब अपना अपना वोट बैंक साधने में जुटे हुए है। सब खैरात सी बाँट कर अपनी अपनी राजनीतिक दुकाने चला रहे है। गरीब कल भी गरीब था और आज भी गरीब है 😡 क्यूंकि जिनके मुँह आरक्षण रूपी खून लग चूका है वो छोड़ने को तैयार नहीं और ये बात सिर्फ पिछड़े वर्ग में ही नहीं दलितों में सवर्णो में, अल्पसंख्यको में सभी वर्गों में है। इसलिए इसकी समीक्षा होनी ही चाहिए यही आज 21 वीं सदी के भारत की माँग है। मेरे इस विचार से मेरे कई भाई नाराज होंगे असहमत होंगे लेकिन ये मेरा खुद का विचार है। जो की सोशल मिडिया में माध्यम से आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ
सैन रमन श्रीवास्तव ✍️✍️✍️
#आरक्षण_में_वर्गीकरण_लागू_हो
आज बसपा की रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने सपा और भाजपा दोनों की उड़ा दी नींद, यूपी के सीतापुर जिले की मिश्रिख विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़, बसपा की तरफ से यहां महिला प्रत्याशी घोषित किया गया है, अभिलाष वर्मा को मिला टिकट @Mayawati@AnandAkash_BSP
80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम केवल आज़ादी का उत्सव न मनाएँ, बल्कि एक मजबूत संकल्प भी लें, संविधान को मजबूत करेंगे, हर गरीब, शोषित, वंचित एवं कमजोर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करेंगे और लोकतंत्र को दो दलों की जागीर नहीं बनने देंगे।
भारत का भविष्य हमारे युवाओं के हाथों में है। इसलिए हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, कि हर युवा को शिक्षा, समान अवसर, कौशल और अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का अधिकार मिले।
जय भीम, जय भारत
जब तक सरकार जातिवाद भेदभाव के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय कानून नहीं बनायेगी, तब तक भारत 🇮🇳 देश कभी भी विकसित या विश्वगुरु नहीं बन सकता। युवाओं को राजनीति से उठकर यह माँग उठानी पड़ेगी । @PMOIndia@narendramodi
मेरे पूज्य पिताजी एवं रसड़ा के लोकप्रिय मा० विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के दुखद निधन के इस हृदयविदारक क्षण पर हमारे आवास खनवर, रसड़ा पर प्रदेश एवं देश के विभिन्न जगहों से सम्मानित वरिष्ठ जनों ने पहुंचकर पूज्य पिताजी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
#UmaShankarSinghJi
श्री @AnandAkash_BSP जी
आ. बहन कु. @Mayawati जी से आशीर्वाद लेकर UP के Gen-Z से संवाद कीजिये और @bspindia व स्वयं को @instagram पर सक्रिय कीजिये, मुद्दे बहुत है, मैं मुद्दे दूंगा।
मेरा वादा, सरकार बनेगी 110%
न मुझे चुनाव लड़ना है, न टिकट चाहिये।
बस UP में BSP सरकार चाहिए
#जयभीम
क्योंकि आरक्षण मूलतः सदियों से जातिवादी व्यवस्था के शिकार करोड़ों शोषित-पीड़ित, उपेक्षित व तिरस्कृत लोगों को मानवीय आधार पर समता व समानता का संवैधानिक व कानूनी अधिकार देना है, और जिसे आर्थिक उन्नति से कतई भी नहीं आँका जा सकता है - आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी