सुनती हो,
एक शाम फिर से बुलाऊँ तुमको मैं,
साथ में डूबता सूरज दिखाऊँ मैं
हो हाथों में कड़क वाली चाय,
उगता हुआ तुझसा चाँद तुझे दिखाऊँ मैं
हर शायरी का मतलब पूछो तुम,
हर लाइन में तेरा नाम लिखा बताऊँ मैं
वो बातें कभी पूरी हों ना तेरी-मेरी,
बस ऐसे ही हर शाम मिल जाऊँ तुमसे मैं.!
कभी सुकून की एक शाम लेकर आना,
अपने ख़ामोश सवाल भी तमाम लेकर आना।
मैं आज भी वहीं हूँ, सुनने के लिए तैयार —
चाहो तो अपनी हर शिकायत मेरा नाम लेकर आना...!!
अच्छा, वो भी सही है, ये भी सही है,
और हर शिकायत भी शायद वाजिब है तुम्हारी।
मगर एक बात समझ नहीं आई—
कसूरवार बस मैं कैसे?
हाँ, ज़ख्म कई लोगों ने दिए होंगे तुम्हें,
भरोसा भी कई बार टूटा होगा।
पर हर टूटे हुए हिस्से का हिसाब,
मेरे नाम ही लिखा गया... ये कैसे?
#Why#You#OneSide
ज़ख्म को देखने से पहले वजह का पता होना चाहिए,
फ़ैसला सुनाने से पहले पूरा सच पता होना चाहिए।
मैंने तो अपनी तरफ़ से कोई कमी नहीं छोड़ी,
फिर हर शिकवा मेरे ही हिस्से क्यों आया?
अगर कसूरवार मैं ठहरा हूँ,
तो कटघरे में तेरा नाम भी होना चाहिए..!!
#OneSide#Why
Said it a hundred times — you're one of the best writers doing stand-up today.
But this time, you've raised the bar so much higher. Every bit, every line, every transition just hit differently.
Wishing you all the success this deserves. @ChiragPanjwani1#Chirag X #DrPanjwani