#Lost_Bag_Returned_By_Nurpur_Police
A lost bag found in Damtal market was secured by Nurpur Police. After proper verification, the bag was successfully handed over to its rightful owner, reflecting the police’s commitment to public service and safety.
#NurpurPolice
Nurpur Police conducted Phase-2 anti-drug drive, checking vehicles at Bhadroya and Ghera. Public urged to report suspicious activities at nearest police station or dial #112. #DrugFreeSociety
नूरपुर पुलिस ने नशा तस्कर लक्की को PIT ND&PS Act के तहत 3 महीने की निरोधात्मक हिरासत में भेजा है। आरोपी के खिलाफ ND&PS Act के 3 मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने पीजी कॉलेज देहरी में छात्रों को नशीले पदार्थों और साइबर सुरक्षा पर जागरूक किया। छात्रों को अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार दिए गए।
नूरपुर पुलिस ने GSSS Nangal में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध पर जागरूकता व्याख्यान दिया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए।
#PippingCeremony
A pipping ceremony was held at **SP Office Nurpur**, where the officer was ceremonially shouldered by the Additional Superintendents of Police as part of the promotion tradition. The ceremony reflects responsibility, dedication and commitment towards service.
नूरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। 4 मामले दर्ज कर 34 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया है।
🔹 नशा तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई 🔹
पुलिस थाना डमटाल की टीम ने रेड कर साहिल उर्फ मिंटू (24 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 7, डमटाल के कब्जे से 35.73 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।
आरोपी के खिलाफ FIR नं. 33/26, दिनांक 09.02.2026, धारा 21 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज |
नूरपुर पुलिस ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए बैठक आयोजित की। इसमें आर्थिक सहायता, चिकित्सा उपचार, और लंबित बिलों के भुगतान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने इन मांगों पर कार्रवाई की मांग की है।
🚨 नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की वारदात का खुलासा 🚨
बाडी खड्ड (कंडवाल) में हुई दुकान की चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। आरोपी गिरफ्तार और चोरी की गई नकदी सहित अन्य सामान की बरामदगी।
पुलिस उप-महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) सुश्री सौम्या साम्बशिवन, आईपीएस द्वारा इन्दौरा और फतेहपुर पुलिस थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंजाब सीमा पर स्थित सुरक्षा नाकों की समीक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया।
नूरपुर पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी युसफ कुमार को 24 घंटे में गिरफ्तार किया है। वह मरहीन, कठुआ (J&K) से पकड़ा गया। आरोपी ने इंडस टावर लिमिटेड, बरण्डा से 10 बैटरी सेल चोरी की थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई की।
नूरपुर पुलिस ने 2 लोगों को 1.20 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पवन कुमार और राखी शामिल हैं। पवन कुमार पहले भी नशे के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।