"बड़े अतिक्रमणकारियों पर मेहरबानी, गरीबों पर चला बुलडोज़र! आखिर दोहरे मापदंड क्यों?"
"अतिक्रमण हटाओ या गरीब हटाओ? सोनभद्र में कार्रवाई पर उठे सवाल।"
"रसूखदार सुरक्षित, गरीबों पर कार्रवाई—क्या यही है निष्पक्ष प्रशासन?"
"चाय की दुकान हटाई, बड़े कब्जों पर चुप्पी! प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल।"
"अतिक्रमण के नाम पर चयनात्मक कार्रवाई? जनता पूछ रही है जवाब।"
"गरीबों की रोज़ी-रोटी पर डंडा, बड़े अतिक्रमणकारियों पर रहम!"
"कानून सबके लिए बराबर या सिर्फ कमजोरों के लिए?"
"सोनभद्र: छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई, बड़े कब्जेदार अब भी बेखौफ?"
"अतिक्रमण हटाने की मुहिम या गरीबों पर कार्रवाई? शहर में तेज़ हुई बहस।"
"निष्पक्ष कार्रवाई कब? जनता का सवाल—बड़े अतिक्रमणकारियों पर बुलडोज़र कब चलेगा?"
@digmirzapur@Uppolice@adgzonevaranasi@myogiadityanath@sonbhadrapolice@DmSonbhadra
मामला न्यायालय में विचाराधीन है मामले में मै मुकदमा वादी हूँ। विपक्षी द्वारा हमेशा कुछ न कुछ कार्य किया जाता है और वर्तमान में मिट्टी पाट कर कब्जा किया जा रहा है उक्त भूमि का 2/5 अंश धारक हूं विपक्षी मिट्टी पाट कर अपना कब्जा सिद्ध कर रहे हैं जिसको रोकना अति आवश्यक है न्यायालय के अग्रिम आदेश तक
सेवा में
जिलाधिकारी महोदय/ पुलिस अधीक्षक महोदय
जनपद – सोनभद्र (उ०प्र०)
विषय : खातेदारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा, मारपीट एवं कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास के संबंध में तत्काल पैमाइश कराकर कब्जा दिलाए जाने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं प्रार्थी तेज बहादुर पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे पाण्डेय निवासी ग्राम गोरारी, थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज, तहसील रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र का निवासी एवं संबंधित भूमि का वैध खातेदार/सह-खातेदार हूं। उक्त भूमि में प्रार्थी का 1/5 हिस्सा राजस्व अभिलेखों एवं खतौनी में दर्ज है।
महोदय, संबंधित भूमि के संबंध में फाट बंदी का मुकदमा उप जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद विपक्षीगण लाल बहादुर पाण्डेय, विजय शंकर पाण्डेय, सिद्धेश्वर पाण्डेय पुत्रगण रामप्यारे पाण्डेय, सुनील पाण्डेय पुत्र कमला शंकर पाण्डेय, धर्मेंद्र त्रिपाठी अधिवक्ता जो अपनी बहु विनीता पाण्डेय के नाम पर गलत चौहद्दी लिखवाकर बैनामा कराया गया है और अधिवक्ता होने के कारण अपनी दबंगई एवं प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए बिना किसी वैधानिक आदेश के जबरन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा कुछ हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा भी कर चुके हैं।
विपक्षीगण अत्यंत दबंग एवं प्रभावशाली प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। जब भी प्रार्थी अपने वैधानिक अधिकारों की बात करता है अथवा अवैध कब्जे का विरोध करता है, तब विपक्षीगण एक राय होकर लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं, गाली-गलौज करते हैं तथा जान-माल की गंभीर धमकी देते हैं। उनके कृत्यों से तनाव की विवादित स्थिति बनी हुई है तथा किसी भी समय गंभीर अप्रिय घटना घटित होने की आशंका है। यह अत्यंत गंभीर विषय है कि एक ओर मामला सक्षम न्यायालय में विचाराधीन है, वहीं दूसरी ओर विपक्षीगण न्यायिक प्रक्रिया को ठेंगा दिखाते हुए बलपूर्वक कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि समय रहते प्रशासन/ राजस्व विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विपक्षीगणएवं पुलिस/राजस्व की होगी।
अतः श्रीमान जिलाधिकारी महोदय से विनम्र किंतु दृढ़ अनुरोध है कि जनहित एवं न्यायहित में निम्नलिखित कार्रवाई कराने की कृपा करें।
प्रार्थना
महोदय से विनम्र निवेदन है कि मौके पर तत्काल स्वयं यथास्थिति का आदेश देवें अथवा उपजिलाधिकारी सदर को आदेशित करने की कृपा करें ताकि न्याय हो सके और निम्न विषयों की नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।
1 विवादित भूमि की तत्काल राजस्व टीम से पैमाइश एवं सीमांकन कराया जाए।
2 प्रार्थी के वैध हिस्से पर उसका कब्जा एवं दखल सुनिश्चित कराया जाए।
3 विपक्षीगण द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे एवं निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए।
4 प्रार्थी एवं उसके परिवार की सुरक्षा हेतु आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए।
5 कानून हाथ में लेने वाले एवं न्यायालयीन प्रक्रिया की अवहेलना करने वाले विपक्षीगण के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
महोदय, प्रकरण अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील है, अतः तत्काल हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई करने की कृपा करें।
दिनांक 25/06/2026
हस्ताक्षर प्रार्थी
तेज बहादुर पाण्डेय
9455856597
@DmSonbhadra@sonbhadrapolice@digmirzapur@adgzonevaranasi@dgpup@Uppolice@CMOfficeUP@CMHelpline1076@myogiadityanath
@sonbhadrapolice महोदय जी थाना प्रभारी जी के सीयूजी नम्बर पर फोन किया जाता हैं तो स्विच ऑफ या नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताता हैं तत्काल के डायल 112 को बुलाया जाता हैं दयाल 112 के लोग नाम पता नोट करके चले जाते और कही गलती से थाना प्रभारी जी फोन लग गया तो रिसीव नहीं होता हैं
बेखौफ पत्थर खनन का खेल जारी, प्रशासन मौन,
दिन-रात चल रहा अवैध पत्थर खनन का कारोबार, नियमों की उड़ रही धज्जियां
खनन माफियाओं के आगे बेबस व्यवस्था!
ओवरलोड वाहनों से सड़कें हो रही खराब
पत्थर खनन में बड़ा खेल, विभागीय मिलीभगत के आरोप
खनन माफिया सक्रिय, राजस्व का लगा रहे लाखों का चूना
पहाड़ों का सीना चीर कर रहा अवैध खनन का कारोबार
खनन नीति बनाम जमीनी सच्चाई
खनन से पर्यावरण पर संकट, ग्रामीणों में आक्रोश
"पत्थर खनन माफियाओं का बोलबाला, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल"
आखिर कब तक चलता रहेगा नियम विरुद्ध खनन
कब होगी कार्रवाई
@aajtak@AamAadmiParty@ANI@betsamachar@CCF_IN@CMOfficeUP@DmSonbhadra
बेखौफ पत्थर खनन का खेल जारी, प्रशासन मौन,
दिन-रात चल रहा अवैध पत्थर खनन का कारोबार, नियमों की उड़ रही धज्जियां
खनन माफियाओं के आगे बेबस व्यवस्था!
ओवरलोड वाहनों से सड़कें हो रही खराब
पत्थर खनन में बड़ा खेल, विभागीय मिलीभगत के आरोप
खनन माफिया सक्रिय, राजस्व का लगा रहे लाखों का चूना
पहाड़ों का सीना चीर कर रहा अवैध खनन का कारोबार
खनन नीति बनाम जमीनी सच्चाई
खनन से पर्यावरण पर संकट, ग्रामीणों में आक्रोश
"पत्थर खनन माफियाओं का बोलबाला, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल"
https://t.co/fGvj27ORYO
सोनभद्र, सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पेटराही के गोरारी गांव में 30 घंटे से समय से बिजली नहीं होने के कारण पानी की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। तत्काल प्रभाव विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का कष्ट करें @UPPCLLKO@DmSonbhadra@sonbhadrapolice