रोहित शर्मा (162) और अंबाटी रायुडू (100) की तूफानी शतकीय पारी के बाद खलील अहमद की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत भारत ने विंडीज को चौथे वनडे में 224 रनों से हरा दिया. भारत के 377 के जवाब में WI 36.2 ओवर में 153 रनों पर ढेर हो गई. रनों के मामले में भारत की ये तीसरी बड़ी जीत है ।
भारतीय कप्तान कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में लगातार तीन शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में लगातार तीन शतक जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज है ।
टीम इंडिया ने एक और टेस्ट मैच 3 दिन में जीत लिया. हालांकि इसके लिए उसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी. हैदराबाद टेस्ट मैच में जीत का अंतर राजकोट जैसा बड़ा नहीं था. मैच भले ही एक बार फिर टीम इंडिया ने 3 दिन में ही जीत लिया लेकिन इस मैच में उसे जीत के लिए ज्यादा पसीना बहाना पड़ा.
श्रीलंका को हराकर भारत ने छठी बार जीता खिताब, यशस्वी जयसवाल के 85 रनों के बाद हर्ष त्यागी (38/6) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका को 144 रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने छठी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता है।
AsiaCup के आखिरी मुकाबले में भारत बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर 7वीं बार चैंपियन बना। बता दें अब तक 14 एशिया कप हुए हैं जिसमें भारत 7 बार चैंपियन बना है। और इसी के साथ भारत का एक दिवसीय क्रिकेट में 700 जीत भी पूरा हो गया। रोमांचक मुकाबले में भारत ने 7 विकेट खोकर जीत लिया है ।
एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 स्टेज का मैच भारत ने 9 विकेट से जीत लिया है। लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया था। इसके बाद भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से एक और आसान जीत दर्ज की।
https://t.co/9GdU95tb6d
एशिया कप के सुपर 4 के पहले मुक़ाबले में भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश की टीम महज़ 173 रन ही बना सकी. भारत ने 36.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 83 रन बनाए
शायद ही किसी ने सपने में कभी सोचा होगा कि क्वालीफायर जीत कर एशिया कप में जगह बनाने वाली हांगकांग की टीम को हराने में भारत के पसीने छूट जाएंगे. इसी साल वनडे टीम का स्टेटस गंवाने वाली हांगकांग ने पूरे दिन भारतीय फैन्स की धड़कने बढाई रखी. इसमें सबसे बड़ा योगदान सलामी जोड़ी का रहा.
मुश्फीकुर (144) की बेहतरीन शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने एशिया कप के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 137 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. बांग्लादेश के 262 रनों के लक्ष्य के सामने श्रीलंका कभी मुकाबले में दिखी ही नहीं |
#BANvSL#AsiaCup18
18 साल बाद बिहार क्रिकेट टीम अपने खोए गौरव को पाने गुजरात रवाना गई | गुजरात में होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए बिहार क्रिकेट टीम शुक्रवार को रवाना हुई. बिहार क्रिकेट टीम को 18 साल के लंबे अंतराल के बाद बीसीसीआई के किसी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है |
रिषभ पंत को भारतीय टेस्ट टीम में क्यों शामिल किया गया है इसकी झलक ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में देखने को मिली..भारत ये टेस्ट मैच 118 रनों से हार गया लेकिन लोकेश राहुल के 149 रन ( 20चौके, 1छक्का ) और पंत 114 रन ( 15चौके, 4छक्के ) कि पारी छोड़ कर सभी खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुये |