दुनिया की इन तमाम कहानियों के बीच तुम्हारी गोद को मेरा मुकम्मल आशियाना बन जाने दो, इस कदर तुम्हें निहारने का जो सुरूर है, वह किताबों में लिखे किसी भी फलसफे से कहीं बढ़कर है।❤️💫
चंपत राय का इस्तीफा हो गया है असल मे वो इस पद के लायक नहीं थे लोग उन्हें मन का कितना ही साफ कह लें पर मैनेजमेंट में कुशलता एक अलग चीज है जो उनके पास थी ही नहीं अव्यवस्था ही उनके कार्यकाल की प्रमुख विशेषता रही है जिसके कारण हिंदू धर्म पर लोगों को कीचड़ उछालने का मौका मिल गया...!
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पहली बार शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का स्पीड ट्रायल रन हुआ। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की टीम की तरफ से सब्जी मंडी-सोनीपत जंक्शन के बीच 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ाई गई। हाई स्पीड ट्रायल के जरिए विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की गई।
अभी तक हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर दौड़ाई जा रही थी। शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन का स्पीड ट्रायल रन दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग में सब्जी मंडी से सोनीपत जंक्शन के बीच किया गया। सब्जी मंडी से यह ट्रेन सुबह 8:50 बजे रवाना हुई तो 40 किमी की दूरी तय करते हुए सोनीपत जंक्शन पर यह ट्रेन सुबह 9:20 बजे पहुंची थी।
#India #HydrogenTrain #Trial | #ZeeNews
सुनो,
तुम्हें पता है, जब तुम पास होते हो न, तो वक़्त की रफ़्तार बदल जाती है। घड़ी की सुइयाँ ठहर सी जाती हैं, और साँसें गिनती भूल जाती हैं। तुम्हारी एक नज़र... बस एक नज़र मेरे पूरे दिन का नशा बन जाती है। मैं कुछ बोल नहीं पाती, बस देखती रहती हूँ तुम्हें, जैसे कोई बच्चा पहली बार चाँद देखे और हैरान रह जाए।
तुम्हारी बाहों में जब सिमटती हूँ, तो लगता है दुनिया से बग़ावत कर ली हो। बाहर चाहे कितना भी शोर हो, तुम्हारे सीने से लगते ही सन्नाटा सा सुकून उतर आता है।तुम्हारी धड़कनें मेरी धड़कनों से बातें करती हैं और मैं ईश्वर से कहती हूँ बस, अब और कुछ नहीं चाहिए। ये लम्हा यहीं रोक दे।
तुम जब मेरा हाथ थामते हो, तो उँगलियाँ नहीं रूहें मिलती हैं, तुम जब माथा चूमते हो, तो लगता है सारी दुआएँ एक साथ क़ुबूल हो गईं और जब तुम “स्वरा”कहते हो न, तो मेरा नाम भी मुझसे ज़्यादा ख़ूबसूरत लगने लगता है।
मैंने इश्क़ में चाँद-तारे नहीं माँगे कभी,मैंने बस तुम्हारी एक मुस्कुराहट माँगी, जो सिर्फ़ मेरे लिए हो। तुम्हारी आँखों में जब अपना अक्स देखती हूँ, तो लगता है मैं दुनिया की सबसे हसीन लड़की हूँ। तुम जब पास बैठकर मेरे बालों में उँगलियाँ फेरते हो, तो मैं सारी कायनात भूल जाती हूँ।
प्यार मेरे लिए महँगे तोहफ़े नहीं थे, प्यार वो था जब तुम थके हुए आओ और मेरे कंधे पर सिर रखकर दो पल भर आँखें बंद कर लो।प्यार वो हैं जब तुम बिना कहे समझ जाओ कि मैं उदास हूँ, और चुपके से मेरा पसंदीदा गाना लगा दो।
तुम्हारे साथ बिताया हर लम्हा इत्र सा है जो कपड़ों से नहीं, रूह से लिपट जाता है। तुम्हारी ख़ुशबू मेरी साँसों में बस गई है। अब कोई और परफ़्यूम अच्छा नहीं लगता।
काश मैं वक़्त को कै़द कर सकती। उन लम्हों को जहाँ तुम मेरे कानों में धीरे से कहते थे, पागल, इतना प्यार मत किया कर, आदत हो जाएगी।
तब मैं तुमसे कहती,आदत तो कब की हो गई ,मेरी जान... अब तो साँस लेने जैसी ज़रूरत बन गए हो तुम।✨❣️
#રાધાસ્વરા
#बज़्म
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में शहीद हुए 6 जवानों के नाम कल सरकार ने आधिकारिक तौर पर National War Memorial के रिकॉर्ड में जोड़ दिए..
अब हमेशा की तरह सरकार के हर फैसले पर सवाल उठाने वाले लोग इस बार भी पूछ रहे हैं कि जवानों के नाम इतने दिनों बाद क्यों बताए गए।
अपने तर्क के समर्थन में वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का संसद में दिया गया एक बयान दिखा रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था, "इस ऑपरेशन में हमारा कोई भी जवान शहीद नहीं हुआ।"
असल में यह बयान बिल्कुल सही था,
लेकिन उसका संदर्भ अलग था।
● ऑपरेशन सिंदूर 7 मई की रात शुरू हुआ था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह किया था। राजनाथ सिंह का बयान इसी ऑपरेशन के बारे में था कि इस दौरान हमारा कोई जवान शहीद नहीं हुआ।
● इसके बाद 8 मई से पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जो 10 मई तक चली। इसी जवाबी कार्रवाई के दौरान हमारे जवान शहीद हुए।
● जवानों की शहादत की जानकारीऑपरेशन सिंदूर खत्म होने के तुरंत बाद, 11 मई को तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने प्रेस ब्रीफिंग में दी थी। यह खबर उस समय कई अखबारों में भी छपी थी।
● इसके बाद अगस्त 2025 में Air Force Chief वायुसेना के शहीद जवानों के परिवारों से मिलने भी गए थे। उनकी तस्वीरें भी अखबारों में प्रकाशित हुई थीं।
लेकिन क्या करें...
कुछ लोग पढ़ते-लिखते नहीं, बस अधूरी जानकारी के आधार पर सवाल उठाने लगते हैं।
जयहिंद 🇮🇳🚩
ईरान का बहरीन पर ड्रोन अटैक, अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा
अमेरिका द्वारा किए गए रातभर के हवाई हमलों के बाद ईरान ने शनिवार को बहरीन को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया, जबकि दूसरी ओर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक जहाज पर भी हमला हुआ. माना जा रहा है कि यह कार्रवाई ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में की गई है. फारस की खाड़ी में हुए ये हमले इस बात का संकेत हैं कि मिडिल ईस्ट में स्थिति एक बार फिर नियंत्रण से बाहर हो सकती है, जबकि हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष समाप्त करने के लिए अंतिम समझौते की दिशा में एक अंतरिम सहमति बनी थी.
पढ़ें पूरी ख़बर: https://t.co/Xz0gto8LXT
#Iran #Isreal #US #america #DroneAttack
हवा को बहने दो
और उस स्त्री को भूल जाओ
जिसे तुम प्यार करते हो
वे फिर भी रह जाएँगी तुम्हारे अन्दर और तुम्हें लगेगा तुम्हारी आत्मा में घास उग रही है
चौंको मत.... इसमें कोई अजूबा नहीं है, जो एक स्त्री को जानता है, उसके लिए कुछ भी कुछ भी अजूबा नहीं है
हो सकता है तुम अपने शहर में घुसो और तुम्हें लगे कि शहर एक स्त्री की अनुपस्थिति का दूसरा नाम है। 🌼✨
27 June 2024 at 09:25 PM
🇮🇳 ऑपरेशन अमिस्ताद
7.1 और 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला की सहायता के लिए भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद (Operation Amistad)' शुरू किया है।
प्रमुख तथ्य:
✅ 'Amistad' स्पेनिश भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ "मित्रता (Friendship)" होता है।
✅ भारतीय वायुसेना के दो C-17 Globemaster विमान राहत सामग्री लेकर रवाना हुए।
✅ मिशन के तहत भेजी गई सहायता में शामिल हैं:
🏷️BHISHM Cube (भीष्म क्यूब)
🏷️आवश्यक दवाइयाँ
🏷️आपदा राहत सामग्री
🏷️41 सदस्यीय मेडिकल टीम
✅ BHISHM (Bharat Health Initiative for Sahyog, Hita & Maitri) एक स्वदेशी पोर्टेबल एवं मॉड्यूलर आपातकालीन स्वास्थ्य प्रणाली है, जिसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से तैनात किया जा सकता है।
वेनेजुएला के बारे में
📍 महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका
🏛 राजधानी: काराकास (Caracas)
🌎 यह देश कैरेबियन प्लेट और दक्षिण अमेरिकी प्लेट की सीमा के निकट स्थित होने के कारण भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।
परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण
🏷️ऑपरेशन अमिस्ताद
🏷️BHISHM Cube
🏷️भारत की HADR (Humanitarian Assistance and Disaster Relief) क्षमता
🏷️C-17 Globemaster की भूमिका
SIR से एक साल में हटाए गए 6 करोड़ अवैध मतदाताओं के नाम!
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में एक साल में पूरे देश से करीब 6 करोड़ नाम हटा दिए गए हैं।
बिहार में 65 लाख और दूसरे चरण में 5.18 करोड़ नाम कटे, तीसरा चरण 19 राज्यों में चल रहा है।
मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू हुए ठीक एक साल हो गया है।
इस दौरान अब तक करीब छह करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
अभी भी 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया चल रही है।
पिछले साल 24 जून को बिहार से इसकी शुरुआत हुई थी, उस समय बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले थे।
बिहार में SIR के दौरान लगभग 65 लाख नाम हटाए गए।
इसको लेकर चुनाव आयोग पर काफी आरोप लगे कि लोगों को वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है।
लेकिन इस साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने SIR को संवैधानिक रूप से सही ठहरा दिया।
लड़की एक लड़का से तीन साल से रिलेशनशिप में रहती उसके खिलाफ अपना मां बाप का भी नही सुनती थी
प्रेमी अकेला रूम लेके रहता इसलिए रात में मिलने पहुंची तो तो वहां का नजारा देखकर हैरान हो गई
प्रेमी एक लड़की के साथ अर्धनग्न हालत में सोया हुआ देखकर लड़ाई करने लगी
जो लडकी साथ में रहती वो बोलती तुम कौन हो जो मेरे बॉयफ्रेंड पर हक जमा रही तुम निकलो जल्दी
प्रेमी चुपचाप दोनो का लड़ाई देखते रहता तो लडकी समझ जाती ये दोनो को प्यार में फंसाया है
दोनो से खुद माफी मांगते हुए जाने लगती तो आंख से आंसु रुक नही रहे थे
अब के प्यार में भरोसा टूटते अब देर नही लगता सिर्फ कुछ इंसान का सही चेहरा सामने आ जाए
अच्छे पुरुष मोटी तनख़्वाह वाली नौकरी करते हैं, और अच्छी स्त्रियाँ सुंदर होती हैं. इससे अधिक और इससे परे हमारा समाज अच्छा होने की परिभाषा तय ही नहीं कर पाया…🤍:)
सुनो ,
स्वरा सिर्फ तुम!!
मुझे अच्छा लगता है लिखना, सिर्फ तुम्हारे बारे में।ऐसा लगता है जैसे तुम न होती तो मेरी कलम की स्याही सूख जाती,मेरे शब्द अपना मायने खो देते।हर अक्षर तुम्हारा ‘स्वरा’ नाम पुकारता है, हर पंक्ति तुम्हारी ओर मुड़ जाती है।जैसे तुम बिन मेरी हर ग़ज़ल अधूरी है और तुमसे मिलकर ही मेरे विचारों को अर्थ मिलता है।
अच्छा लगता है तुम्हें महसूस करना।तुम्हारी साँसों की आहट में, तुम्हारी हँसी की गूँज में, तुम्हारी ख़ामोशी में भी,ऐसा लगता है जैसे इस दुनिया की सारी भीड़ में, सारा सुकून बस तुम्हारे वजूद में सिमट आया है।तुमसे दूर होते ही मन बेचैन हो जाता है, जैसे सुकून की सुंदर परिभाषा तुमसे शुरू होकर तुम पर ही खत्म होती है।
अच्छा लगता है तुम्हारी आँखें पढ़ना,वो आँखें जो कुछ कहती नहीं, पर सब कुछ कह जाती हैं।जब मैं उनमें झाँकता हूँ तो वहाँ अपना अक्स,अपना अतीत,अपना आज, अपना कल देखता हूँ।ऐसा लगता है जैसे मेरा अस्तित्व तुम्हारी पलकों के पीछे कहीं सुरक्षित रखा है,और जब तुम पलकें झपकाती हो तो मैं फिर से जी उठता हूँ।
अच्छा लगता है तुममें खोना।दुनिया कहती है खुद को ढूँढो,पर मैंने खुद को तुममें पाया है।तुममें खोकर मैं बिखरता नहीं, मैं पूरा हो जाता हूँ। तुम्हारी बातों में, तुम्हारी आदतों में, तुम्हारी छोटी-छोटी ज़िद में मैं खुद को समेट लेता हूँ और अच्छा लगता है तुममें जीना क्योंकि तुमसे मिलने से पहले ज़िंदगी सिर्फ़ साँस लेने का नाम थी, तुमसे मिलकर उसे मायने मिल गए।अब हर सुबह तुम्हारी वजह से खूबसूरत है, हर शाम तुम्हारे ख़्याल से गुलाबी।
अच्छा लगता है तुमपे मरना ये ऐसा मरना है कि मैं मरकर भी ज़िंदा हूँ।तुम्हारी एक मुस्कान पर, तुम्हारी हर एक नाराज़गी पर, तुम्हारे एक इशारे पर मैं सौ बार मरता हूँ और हर बार पहले से ज़्यादा जी उठता हूँ।
अच्छा लगता है तुम्हारा साथ होना।तुम्हारे साथ होते ही दुनिया की हर फ़िक्र छोटी लगने लगती है।तूफ़ान भी आए तो डर नहीं लगता, क्योंकि पता है तुम पास हो। तुम्हारे होने से मैं बेफ़िक्र हो जाता हूँ, जैसे किसी बच्चे को माँ की गोद मिल जाए।
अच्छा लगता है तुम्हें सोचना।अब तो हाल ये है कि सोच शुरू भी तुमसे होती है और ख़त्म भी तुम पर।हर ख़्याल के आख़िर में तुम्हारा चेहरा आ जाता है मेरी रोज़ की प्रार्थना में, मेरी तन्हाई में, हर जगह बस तुम, जैसे मेरी सोच की सरहदें अब तुम हो।
और अच्छा लगता है तुमसे हारना क्योंकि तुम्हारी जीत में मेरी हार नहीं,मेरी ख़ुशी छुपी है, तुम जीत जाओ तो लगता है मैं जीत गया।तुम्हें ख़ुश देखकर मेरी रूह ख़ुश हो जाती है।
मेरी ज़िंदगी में तुम्हारा होना ज़रूरी है।इतना ज़रूरी जितनी साँसें, जितनी धड़कन।अब मेरी दुनिया का दायरा तुमसे शुरू होकर तुम तक ही है।इसके पार कुछ सोचता ही नहीं मैं।बस तुम, तुम्हारी बातें, तुम्हारा ख़्याल, तुम्हारा एहसास,तुम यूँ घुल गए हो मुझमें जैसे रगों में रक्त, अलग करना चाहूँ तो भी न कर पाऊँ।
सिर्फ तुम बस तुम और तुम.. मेरी सुबह तुम, मेरी शाम तुम, मेरा कल तुम,मेरा आज तुम,मेरी प्रार्थना तुम,मेरा सुकून तुम, मेरा जूनून तुम, मेरे लफ़्ज़ों की वजह तुम, मेरी ख़ामोशी की वजह तुम….क्योंकि तुम हो, तो मैं हूँ।✨♥️
#રાધાસ્વરા
हम अलग-अलग कल्पना करते हैं कि हमारा अंत कैसा होगा पर हक़ीक़त ये है कि जीवन एक चीख से नहीं,एक सिसकी से ख़त्म होगा जहाँ कोई देख नहीं रहा होगा,और कोई सुन नहीं रहा होगा...!
तेजस विमान के नए इंजन में तकनीकी गड़बड़ी, लग सकता है भारी जुर्माना
तेजस Mk1A प्रोजेक्ट को एक और झटका लगा है. HAL को मिले छठे GE F404-IN20 इंजन में तकनीकी खराबी मिली है. रक्षा मंत्रालय ने डिलीवरी में देरी पर HAL पर जुर्माना लगाने के संकेत दिए हैं, जबकि वायुसेना को इन विमानों का इंतजार है.
पूरी ख़बर-
#TejasMk1A #Tejas #HAL #GEAerospace #GEF404 #IndianAirForce #DefenceNews | @shivanipost
✍️ वो तो होना ही था।
जब तीन दोगले देश-
अमेरिका, पाकिस्तान और ईरान-किसी समझौते पर पहुँचते हैं, तो उसके टिकने की गारंटी कोई नहीं दे सकता।
तीन बार समझौते हुए और तीनों बार टूट गए...
इस बार अमेरिका ने ईरान के कई रणनीतिक सैन्य ठिकानों पर भारी बमबारी की। जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया, जिसमें कई ठिकाने तबाह हुए और अमेरिकी सैनिक भी मारे गए।
उधर मिडिल ईस्ट की हालत खराब है...
आय के स्रोत सूख रहे हैं, टूरिज्म इंडस्ट्री तबाह है, रियल एस्टेट आधे से भी कम दामों पर बिक रही है। हार्मुज़ स्ट्रेट पर प्रतिबंधों से तेल-गैस का कारोबार प्रभावित है। सिंगापुर के जहाज पर हमले के बाद कई जहाज वहीं रुके हुए हैं।
जो देश अपने पैसों के बल पर भारत में मुल्लावाद को बढ़ावा देकर अशांति पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं।
मिडिल ईस्ट की इस लड़ाई का असर भारत में महंगाई पर पड़ेगा, लेकिन भारत की इकोनॉमी की रफ्तार शायद पहले से भी ज्यादा बढ़ेगी।
भारत के दुश्मनों की मदद करने वाले देश खुद तबाही की ओर बढ़ रहे हैं, जिसका अंततः फायदा भारत को ही होगा।
लगता है समय का चक्र अब उल्टा घूमने वाला है।
तथास्तु❗
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मोदी सरकार ने केंद्रीय संस्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं, इनका पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
मोदी सरकार ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को सरकारी संस्थानों से आवारा कुत्तों को दूर रखने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने न्यायालय द्वारा बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों पर चिंता जताए जाने के बाद, अपने नियंत्रण वाले शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, खेल परिसरों, बस टर्मिनलों और अन्य परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए मंत्रालयों को निर्देश दिए हैं।
लोग कहतेहैं कि दुनियामें कोई किसी जैसा नहीं होता,लेकिन तुमसे मिलकर यह यक़ीन बदल गया.तुम कोई दूसरा इंसान नहीं,बल्कि मेरीही रूह का ख़ूबसूरत अक्स हो.हमारी सोच,पसंद,एहसास और ख़ामोशियों का यह अनोखा मेल किसी इत्तेफ़ाक़ का नहीं,बल्कि कुदरतके सबसे ख़ूबसूरत करिश्मोंमें से एक लगता है…🤍:)
🚨🇮🇳 भारत की वायु रक्षा और मजबूत
IAF ने 55Zh6ME Nebo-UM लॉन्ग-रेंज VHF 3D राडार को शामिल कर लिया है।
ये राडार खासतौर पर स्टेल्थ विमानों (जैसे चीन का J-20 और F-35) को लंबी दूरी से पकड़ने में बेहद कारगर है।
मुख्य खूबियाँ:
•VHF बैंड में काम करता है → स्टेल्थ टेक्नोलॉजी को चकमा देता है
•स्टेल्थ फाइटर को 250+ किमी दूर से डिटेक्ट
•क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों को 600 किमी तक ट्रैक
•360° कवरेज + 3D ट्रैकिंग
•S-400 जैसे सिस्टम के साथ परफेक्ट
कॉम्बिनेशन — पहले चेतावनी, फिर एक्शन!
चीन अपनी सीमा पर स्टेल्थ फाइटर बढ़ा रहा है और पाकिस्तान भी चीनी स्टेल्थ की तरफ देख रहा है। ऐसे में ये राडार भारत की लेयर्ड एयर डिफेंस को और भेदक बनाएगा।
स्टेल्थ विमान अदृश्य नहीं होते, बस मुश्किल से दिखते हैं। पहले पता चल गया तो खेल खत्म!
जय हिंद! 💪🛡️
#IndianAirForce #NeboUM #AtmanirbharDefence
मुहर्रम पर स्कूल की दीवार तोड़कर ताजिया ले जाने की जिद, पुलिस ने रोका तो कर दिया हमला, 11 आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आनापुर ठेगुआ गांव निवासी मोहम्मद सलीम घर से ताजिया निकाल रहा था।
पुलिस कर्मियों ने उसे अवगत कराया था कि जुलूस ताजिया ले जाने वाले रास्ते से जाएगा।