योगी सरकार की पुलिस और इलाहाबाद प्रशासन के दबाव को धता बताते हुए आज स्त्री मुक्ति लीग समेत विभिन्न छात्र तथा जनसंगठनों ने आज इलाहाबाद के अटाला चौराहे पर राबिया के बर्बर बलात्कार व हत्या के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया
#JusticeForRabia#SmashCapitalism#streemukti#Freedom#protest
राबिया सैफी के साथ बलात्कार की घटना के ख़िलाफ़ कल स्त्री मुक्ति लीग और नौजवान भारत सभा व दिशा छात्र संगठन द्वारा पटना में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया l
#JusticeForSabiyaSaifi#nbs_bihar#naubhas#Patna
दिल्ली कैंट में 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के ख़िलाफ़ कल तमाम संगठनों ने दिल्ली कैंट में अपना प्रतिरोध दर्ज़ कराया, जिसमें स्त्री मुक्ति लीग ने भी भागीदारी की। तमाम संगठनों की साझा माँग यह है कि इस जघन्य घटना के दोषियों को फाँसी हो, पीड़िता के परिवार को मुआवजा मिले
फ़ासिस्ट हुक़ूमत के हाथों स्टैन स्वामी की न्यायिक हत्या के विरोध में स्त्री मुक्ति लीग सहित लखनऊ के विभिन्न जनसंगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों की ओर से आज शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।
नताशा नरवाल 30 मई को वापस मुट्ठी लहराते हुए जेल चली गयी। नताशा नरवाल की मुट्ठी फ़ासीवादी निज़ाम के ख़िलाफ़ लोहा लेने वाले जनता के बहादुर बेटियों-बेटों के बुलन्द हौसले का प्रतीक है।
हमारी माँग है कि नताशा नरवाल, देवांगना कलिता समेत सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए
भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत दिवस 23 मार्च के अवसर पर स्त्री मुक्ति लीग व नौजवान भारत सभा द्वारा चलाये जा रहे 'शहीद स्मृति संकल्प अभियान' के तहत 17 ,18 और 19 मार्च को देहरादून व रुड़की के विभिन्न कॉलोनियों और कॉलेज में व्यापक पर्चा वितरण किया गया।
बहनो, साथियो,
स्त्री मुक्ति की राह की चुनौतियों पर
एक ऑनलाइन अनौपचारिक
बातचीत में हमारे साथ जुड़िए।
बीच-बीच में हम स्त्रियों के
जीवन और संघर्षों, सपनों और आशाओं को स्वर देती
कुछ कविताओं का पाठ भी करेंगे।
11 मार्च, शाम 6 बजे से
हमारे फ़ेसबुक पेज परः https://t.co/73iIET2kNk
अन्तरराष्ट्रीय स्त्री दिवस के अवसर पर स्त्री मुक्ति लीग की ओर से लखनऊ में तीन दिन के कार्यक्रम के तीसरे दिन आज कैसरबाग़ स्थित नारी शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज में पोस्टर प्रदर्शनी ‘मुक्ति के स्वर’ और पुस्तक प्रदर्शनी लगायी गयी और कुछ फ़िल्मों के प्रदर्शन किया गया।
अन्तरराष्ट्रीय स्त्री दिवस (8 मार्च) के अवसर पर स्त्री मुक्ति लीग की ओर से अमीनाबाद स्थित महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में जारी कार्यक्रम के दूसरे दिन आज कुछ छोटी फिल्में दिखाकर उन पर बातचीत की गई।
पोस्टर प्रदर्शनी ‘मुक्ति के स्वर’ और पुस्तक प्रदर्शनी आज भी जारी रहीं।
दिशा छात्र संगठन और स्त्री मुक्ति लीग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सभाकर व्यापक पर्चा वितरण किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर स्त्री मुक्ति लीग और दिशा छात्र संगठन की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बरगद लॉन में “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास और महिला मुक्ति का प्रश्न” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी और जुलूस निकाला गया।
शिमला (हिमाचल प्रदेश) में स्त्री दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
आज अन्तरराष्ट्रीय स्त्री दिवस की पूर्व संध्या पर शिमला की एक रिहायशी बस्ती में पोस्टर प्रदर्शनी, फ़िल्म शो और चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान केतन मेहता द्वारा निर्मित "मिर्च मसाला" फ़िल्म दिखायी गयी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) की पूर्वसंध्या पर स्त्री मुक्ति लीग और नौजवान भारत सभा की ओर से आज गोरखपुर के बिछिया मोहल्ले में कामगार महिलाओं के साथ 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास और आज के फ़ासीवादी दौर में स्त्री मुक्ति का रास्ता' विषय पर बातचीत का आयोजन किया गया।
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर परिचर्चा और जुलूस
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास और महिला मुक्ति का प्रश्न
स्थान: बरगद वाला लॉन (इविवि)
समय: दोपहर 12:30 बजे
दिनांक: 8 मार्च
स्त्री मुक्ति लीग
दिशा छात्र संगठन
सम्पर्क: 9891951393, 8858288593