आज कसया बॉडी पूल स्थित अपने आवास पर बहन-भाई के असीम प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास के पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ के शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारी मीरा दीदी जी सहित अन्य बहनों से स्नेहपूर्वक राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के बाड़ी पूल पर आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण एवं ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
‘पद्म भूषण’ से सम्मानित, हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
देश के सभी खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भारतीय जनता पार्टी जनपद कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता आ० अखिलेश मिश्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक-संतप्त परिजनों इस कठिन घड़ी में अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।
जनसेवा का संकल्प, जनसमस्याओं का समाधान!
आज कसया बाड़ी पूल स्थित आवास पर क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना तथा उनके शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से करेंगे संवाद।
आइए, इस आत्मीय एवं प्रेरणादायी संवाद से जुड़ें और प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत करें।
पार्टी के प्रति उनका समर्पण, सेवा भावना और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा।
प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
कुशीनगर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश मिश्रा जी के अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनका निधन संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के कसया नगर के सेमरा धुसी, बूथ संख्या 258 स्थित श्री संजय प्रजापति जी के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का श्रवण किया।
भारत का बढ़ता वैश्विक सम्मान! 🇮🇳
उज़्बेकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपने सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘Order of Oliy Darajali Dustlik’ से सम्मानित किया।
@narendramodi@PMOIndia
जनसेवा का संकल्प, जनसमस्याओं का समाधान!
आज कसया बाड़ी पूल स्थित अपने आवास पर क्षेत्र से पधारे देवतुल्य जनता, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं एवं शिक्षकगणों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।
अपने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के सपहा निवासी श्री ओमप्रकाश पाठक जी के पिताजी श्री लालता पाठक जी एवं सरगटिया निवासी श्री दिलीप गौड़ जी के पुत्र मंजेश गौड़ जी के निधन का दुःखद समाचार पाकर उनके आवास पहुंच शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी से भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया।
पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
@HarishD_BJP
पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पित जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#PranabMukherjee
आज नई दिल्ली में कुशल संगठनकर्ता एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत, भारतीय जनता पार्टी के पुनः नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री श्रद्धेय श्री सुनील बंसल जी भाई साहब से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनका स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।
@sunilbansalbjp
जनसुनवाई....
आज अपने आवास पर क्षेत्र से पधारे देवतुल्य जनता जनार्दन से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु संबंधित से फोन वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।