मेरे सभी हस्तशिल्प कलाकारों एवं बुनकर भाई-बहनों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके हुनर और मेहनत ने हमारी समृद्ध हस्तकला एवं बुनकरी की विरासत को पीढ़ियों से जीवंत रखा है।
आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर स्वदेशी और हथकरघा उत्पादों को अपनाएँ, अपने बुनकरों और कारीगरों का साथ दें और इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ।
हथकरघा अपनाएँ, विरासत बचाएँ, आत्मनिर्भर भारत बनाएँ। 🇮🇳
#NationalHandloomDay
भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के माध्यम से तकनीक और उद्योग के क्षेत्र में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ग्वालियर में बनने वाला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन निवेश बढ़ाएगा, युवाओं को रोजगार देगा और प्रदेश को तकनीकी विकास का नया केंद्र बनाएगा।
पूरी अवधपुरी अकुलाई।
आवत नगर कुशल रघुराई।।
5 अगस्त भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और ��ाष्ट्रीय गौरव का एक अविस्मरणीय दिवस है। यह वह ऐतिहासिक क्षण है, जब सदियों की प्रतीक्षा, संतों के तप, रामभक्तों के त्याग और करोड़ों देशवासियों की अटूट आस्था को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम बढ़ा।
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, जिसने करोड़ों रामभक्तों के स्वप्न को साकार करने का कार्य किया।
प्र��ु श्रीराम भारत की सनातन संस्कृति, मर्यादा, न्याय और लोककल्याण के शाश्वत प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें सेवा, समर्पण, सुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
जय श्री राम 🚩
‘एक देश में दो निशान, दो व��धान और दो प्रधान नहीं चलेंगे’ — डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी
5 अगस्त, 2019 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाया गया तथा भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को और अधिक सुदृढ़ किया गया।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
भगवान शिव की भक्ति एवं आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो, यही प्रार्थना है।
हर-हर महादेव!
प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है। आइए, हम इनके प्रति पूरी कृतज्ञता और सेवाभाव के साथ एक स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें।
शं नो द्यावापृथिवी पूर्वहूतौ शमन्तरिक्षं दृशये नो अस्तु।
शं न ओषधीर्वनिनो भवन्तु शं नो रजसस्पतिरस्तु जिष्णुः॥
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज लोकसभा में युवाओं के सुरक्षित भविष्य और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के लिए एक नया अध्याय लिखा गया है।
'लोक प��ीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' का पारित होना करोड़ों परीक्षार्थियों के विश्वास को और सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
इस संशोधन के तहत पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों पर अधिक कठोर दंड, जांच दो माह में पूरी करने का प्रावधान, चार्जशीट के बाद तीन माह में ट्रायल का लक्ष्य, विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट, आवश्यकता पड़ने पर विशेष STF, जैसे प्रावधान परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाए��गे।
गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। गुरु ज्ञान के साथ ही अपने शिष्यों मे�� सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उन्हें सुविचार और सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन का संबल बनाएं।
प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा।
शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर:
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम:॥
जो जीवन रूपी अंधकार में प्रकाश की किरण बनें, ऐसे सभी गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा पर सादर प्रणाम।
आपका मार्गदर्शन हम सभी को सन्मार्ग पर अग्रसर करे।
परंपरा को नई पहचान, कारीगरों को रोजगार और सम्मान।
मोदी सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और आर्थिक सहायता के साथ ही रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
#PMVishwakarma#AtmanirbharBharat
"सपना वह नहीं जो आप सोते समय देखते हैं, सपना वह है जो आपको सोने न दे।"
'मिसाइल मैन', भारत रत्न एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
डॉ. कलाम जी का सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रभक्ति, वैज्ञानिक दृष्टि और युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी। उनका जीवन ज्ञान, कर्म, विनम्रता और राष्ट्रसेवा का अनुपम आदर्श है।
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर जवानों को कोटिशः नमन।
यह दिवस केवल एक युद्ध की विजय नहीं बल्कि हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक भी है। आप सभी की शौर्य गाथा हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
#KargilVijayDiwas
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
दिनांक: 26 जुलाई 2026
सम���: सुबह 11 बजे
#MannKiBaat
प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण!
उत्तर प्रदेश स्थित पवित्र बौद्ध तीर्थस्थल 'सारनाथ' को UNESCO की 'वि���्व धरोहर सूची' में शामिल किया जाना गर्व का विष��� है। यह सम्मान हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की वैश्विक मान्यता है।