वरिष्ठ पत्रकार सुश्री पायल मेहता जी के आकस्मिक निधन की खबर अति दुःखद एवं ��ीड़ादायक है।अपनी मेहनत, संवेदनशीलता और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ के साथ उन्होंने पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान दिया।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना करते हैं।
बिहार का स्वर्णिम विकास हो और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का ("भारत को विकसित राष्ट्र बनाने") संकल्प अति��ीघ्र साकार हो इसके लिए #RLM का 15 संकल्प।
बिहार सहित समस्त देशवासियों को पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब की जयंती पर हर्ष और उल्लास से मनाए जाने वाला पर्व ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद। इस मुक़द्दस मौके पर दुआ करते हैं कि अल्लाह आप सभी को तमाम खुशियां अता फरमाएं और आपकी इबादत-दुआ कबूल करें।
#MiladUnNabiMubarak
पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और गरीबों के हक़-हुक़ूक़ की आवाज़, मंडल कमीशन के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बी.पी. मंडल साहब की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं।
राजगीर (नालंदा) में आयोजित तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर-2026’ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए सभा द्वारा पारित प्रस्तावों के कार्यान्वयन के लिए पार्टी के साथियों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से काम करने का संकल्प लिया। शिविर की सफलता में शामिल सभी समर्पित साथियों का हृदयतल से आभार।
देश की आज़ादी की खातिर ब्रिटिश हुक़ूमत से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान युवा क्रांतिवीर अमर शहीद रामफल मंडल जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं��
@rashtrapatibhvn
पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय महाधि��ेशन सह प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में कल बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों को संबोधित किया।
https://t.co/qIoRTRu5NU
पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह जी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार पंकज जी, श्री सुभाष सिंह चन्द्रवंशी जी एवं प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हिमांशु पटेल जी को हार्दिक बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं। 2/3
https://t.co/UGu9j1FXf0