14वें वित्त आयोग के अंतर्गत ली जाने वाली योजनाओं की क्रियान्वयन हेतु सभी 194 पंचायत के मुखिया को विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक मूलभुत व्यवस्थाओं को दुरूस्त करते हुए। स्ट्रीट लाईट, पेभर ब्लाॅक एवं सौर उर्जा आधारित लघु जलापूर्ति योजना की की सुविधा दी जायेगी।
ईद उल फितर के पावन अवसर पर सभी जिलावासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व ईश्वर के प्रति दृढ़ आस्था और विश्वास, समाज में करुणा और विचारों तथा कर्म की शुचिता का प्रतीक है। इस पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ मनायें।
#HappyEid
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आप सभी से आग्रह है कि हम सब मिलकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प ले। इसे सही मायनों में तभी बल मिलेगा जब हम सभी मिलकर पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयास करेंगे और अधिक से अधिक पौधे लगायेंगे।
#CleanDeogharGreenDeoghar
समय मिले तो काम करो घूमो-फिरो रे मनवा मगर फ़ुर्सत मिले तो पानी की तहरीरों को पढ़ना हर एक दरया हज़ारों साल का अफ़साना सुनाता है।
#Masanjore, #Dumka#freedomtoride💞
#livetotravel🤘
लोकसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती ईलाकों के चेकपोस्ट पर तैनात दण्डाधिकारियों व पुलिस बलों से पुछताछ कर सुविधाओं व विधि-व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही चेकपोस्ट पर सुरक्षा के हर पहलु का अवलोकन कर उपस्थित अधिकारियों को वाहनों के चेकिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। @ceojharkhand
देश के महात्यौहार लोकसभा आम चुनाव, 2019 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था व शान्तिपूर्ण तरीके से चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर देवघर जिला अन्तर्गत सभी सीमावर्ती ईलाकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
@ceojharkhand
मतदान रूपी देश के महापर्व में महिला मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन कल 09 अप्रैल को संध्या 4:00 बजे से बिग बाजार में किया गया हैं।
आइए एवं मतदान करने व कराने का संकल्प लीजिए।
@ECISVEEP@ceojharkhand@DCDeoghar
सभी शहरवासियों से अपील है कि सड़क पर वाहन चलाते समय रैस ड्राईविंग, ड्रंक एण्ड ड्राईव न करें एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चरपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन कर हीं हम सभी अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। @cmojhr
देवघर जिला अंतर्गत कुल 194 पंचायतों में क्राॅप कटिंग की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि कार्य हेतु किसानों को योजनाओं का लाभ मिले। कृषक मित्र, उद्यान मित्र, मत्स्य मित्र को गांव भर्मण कर किसानों को आधुनिक खेती करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।
@cmojhr