कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में देश के युवाओं, जनता की आस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।
दुनिया का सबसे युवा देश भारत है और युवा ही हमारा भविष्य हैं। लेकिन सरकार की गलत नीतियों ने आज युवाओं को बेरोजगारी, अनिश्चितता और निराशा के दौर में धकेल दिया है। सांप्रदायिक उन्माद और रेवड़ी कल्चर की राजनीति के बीच युवाओं की शिक्षा और रोजगार जैसे मूल मुद्दों की लगातार उपेक्षा हुई है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य को लेकर एक स्पष्ट, व्यापक और समयबद्ध Education-to-Employment Roadmap तैयार करेगी, ताकि शिक्षा से रोजगार तक का मजबूत रास्ता सुनिश्चित किया जा सके।
जनता की आस्था से जुड़ा दूसरा बड़ा सवाल राम मंदिर से संबंधित है। राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जी ने संसद में ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। देशभर के लोगों ने प्रधानमंत्री जी द्वारा गठित ट्रस्ट पर भरोसा करते हुए श्रद्धा से चंदा दिया और सोना-चांदी सहित बहुमूल्य सामग्री अर्पित की। ऐसे में जनता का यह जानना स्वाभाविक है कि ट्रस्ट को कितना चंदा प्राप्त हुआ, कितना सोना-चांदी और अन्य सामग्री आई तथा उसका पूरा लेखा-जोखा क्या है। सामने आए गंभीर आरोपों पर प्रधानमंत्री जी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। देश को पूरे मामले में पारदर्शिता और जवाब चाहिए।
इसी तरह, पिछले दिनों चीन द्वारा हमारी सीमा में अतिक्रमण से जुड़े गंभीर तथ्य सामने आए हैं। सरकार को देश के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, न कि सूत्रों के पीछे छिपकर इन खबरों को खारिज करना चाहिए। हमारा स्पष्ट मत है कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े किसी भी विषय की अनदेखी भी स्वीकार नहीं की जा सकती। देश की सीमाओं की वास्तविक स्थिति क्या है, यह जानना हर नागरिक का अधिकार है।
युवाओं का भविष्य, जनता की आस्था और देश की सीमाएँ - इन तीनों विषयों के केंद्र में एक ही मूल सवाल है: क्या यह सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतर रही है?
CWC की इस महत्वपूर्ण बैठक में इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने के साथ-साथ देश के सामने स्पष्ट विकल्प, ठोस नीति और प्रभावी समाधान रखने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। आने वाले समय में इन मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाया जाएगा।
साथ ही, देश के सामने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हैं और उनकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। संगठन की मजबूती, जनसरोकारों और जनविश्वास को केंद्र में रखते हुए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ आगामी चुनावों की तैयारी करेगी।
#CWC #Congress @INCIndia
युवाओं को राजनीति में अवसर एवं नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में युवा कांग्रेस के “पंचायत टास्क फोर्स” अभियान के पोस्टर का आज विमोचन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री शेष नारायण ओझा जी एवं श्री मोहम्मद शाहिद जी, राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सानप जी, राजस्थान युवा कांग्रेस प्रभारी सचिव ज्ञानेश शुक्ला जी, पीसीसी प्रभारी देशराज मीना जी, युवा नेता अभिषेक चौधरी जी एवं श्री राजकुमार परसवाल जी सहित युवा कांग्रेस के साथी मौजूद रहे।
@IYC@INCIndia@INCRajasthan
यह बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि डिजिटलाइजेशन, तकनीक और विज्ञान के दौर में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन के समय में हम सुरक्षित प्रसव (Safe Childbirth) नहीं करवा पा रहे हैं, बहन - बेटियों को बच्चा जन्मने के बाद जीवित नहीं रख पा रहे हैं !
जब कोई देश, राज्य या कोई भी समाज आगे बढ़ता है, तो इसका पैमाना है कि वहां Maternal Mortality Ratio(MMR) और Infant Mortality Rate (IMR) कम हो।
यानी कि बच्चों को जन्म देने के बाद माताएं स्वस्थ हो, सुरक्षित हो, उनकी जान ना जाए और साथ ही नवजात शिशु भी स्वस्थ व सुरक्षित हो।
देश की आज़ादी से लेकर अब तक भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत तरक्की की है। हम अविकसित से विकासशील देश बने हैं। और इस दौरान समय के साथ मातृ मृत्यु दर (MMR) और शिशु मृत्यु दर (IMR) में गिरावट आई है।
मगर दुर्भाग्य है कि राजस्थान में आए दिन अस्पताल में बच्चा जन्मने के बाद महिलाओं की मृत्यु की खबरें आ रही हैं, कहीं किडनी फेल्योर हो रहा है।
कोटा में ऐसा हुआ, बीकानेर में हुआ, भीलवाड़ा में भी ऐसा हुआ। कहीं Operation Theater में इन्फेक्शन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, कहीं Operation Procedure को तो कहीं इंजेक्शन और दवाओं को...
कुल मिलाकर जिन लोगों ने अपने घर की महिलाओं को खोया है, जिन बच्चों ने जन्म लेते ही अपनी माँओं को खोया है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती।
सड़ी हुई भ्रष्ट व्यवस्था और लापरवाह सरकार इसके बड़े ज़िम्मेदार हैं। यह वास्तव में बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
#Rajasthan
सरकारी कलम भी इशारा कर रही है...
नाम नहीं, अब शासन बदलने का वक्त आ रहा है
ट्रांसफर पटवारी जी का होना था, मंत्री जी ने माननीय विधायक जी का ही ट्रांसफर कर दिया। और तो और, देवलोकगमन का भी ट्रांसफर नहीं छोड़ा।
मुख्यमंत्री जी, वैसे अब जनता भाजपा का राजस्थान से ट्रांसफर करने के लिए तैयार बैठी है। चाहे आ जाओ कल ही पंचायती राज मैदान में l
@RajCMO@BhajanlalBjp@INCRajasthan
राहुल गांधी जी ने जो बात मार्च में कही थी
वह बात मोदी जी को मई में समझ आई है
लेकिन मोदी जी अभी भी नेक सलाह नहीं दे रहे, बल्कि अपनी नाकामी का सबूत दे रहे हैं
चुनाव ख़त्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से कहा 👇
• घर से काम करो
• मेट्रो से चलो
• पेट्रोल-डीजल बचाओ
• सोना मत ख़रीदो
• विदेश मत जाओ
• विदेशी ब्रांड का सामान मत ख़रीदो
• खाने का तेल कम इस्तेमाल करो
• खेत में खाद कम डालो
यह कोई नेक सलाह या इमोशनल अपील नहीं है। यह असल में मोदी और उनकी सरकार की नाकामी का जीता-जागता सबूत है।
न energy security सुनिश्चित कर पाए, न रुपया बचा पाए। लोग ईंधन की किल्लत से जूझ रहे हैं और अब चुनाव खत्म होने पर सच स्वीकारने को मजबूर हैं।
इस सच के बारे में मोदी जी को राहुल गांधी जी ने मार्च के महीने में ही आगाह किया था, ईंधन की किल्लत के बारे में चेताया था। तब उनकी अनसुनी करने का नतीजा आज सबके सामने है।
लेकिन हिपोक्रेसी की भी सीमा होती है। देश को पेट्रोल-डीजल बचाने की सलाह देने वाले मोदी जी ख़ुद काफिले के साथ बेमतलब का रोड शो कर रहे हैं। आपको विदेश यात्रा न करने की नसीहत देकर ख़ुद गर्मी से बचने के लिए 15 तारीख को यूरोप निकल रहे हैं।
12 साल सत्ता में काबिज रहने के बाद आज देश से कहना पड़ रहा है क्या ख़रीदें, क्या नहीं, कैसे चलें, कहां जाएं, कहां नहीं।
इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे- मोदी जी। आप तो झोला उठा कर निकल लेंगे, लेकिन देश को तबाह करने में आपने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
यह आपके compromised होने का नतीजा है - अब आपके बस की बात नहीं।
: AICC-सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन @SupriyaShrinate जी
देखिए, महामानव की फिर जनता से अपील आ गई है कि आप सोना खरीदना बंद कर दीजिए, विदेश यात्राएं बंद कर दीजिए। जिस व्यक्ति ने वर्ष 2014 में कहा था कि मैं भारत को सोने की चिड़िया बनाऊंगा, 2014 में यह भी कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में सफर कराऊंगा, और आज जिस प्रकार की बातें की जा रही हैं इन सभी बातों के बारे में श्री @RahulGandhi जी ने पहले ही चेताया था।
क्या यही विश्व गुरु की राह है? क्या देश की जनता से आपने यही वादा किया था आपने कि जब भी कोई मुसीबत आए तो जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया जाए? वैसे भी सोना आम आदमी खरीद ही कहां पा रहा है, सोने के क्या भाव हो चुके हैं, आज लोगों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, शायद मोदी जी को पता नहीं है।
मोदी जी, आप महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आए थे, लेकिन आज महंगाई आसमान छू रही है। जिस भ्रष्टाचार को ख़त्म करने की बात कहकर आप सत्ता में आए थे, आज वही भ्रष्टाचार चारों ओर चरम पर है। कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट हो चुकी है, यह आज देश के हालात हैं।
मोदी जी, आपका सीधा-सीधा फंडा है कि आपको सत्ता चाहिए। आपने देखा होगा कि बंगाल के चुनाव में आप किस प्रकार गए, लेकिन मणिपुर नहीं गए। मणिपुर भी हमारे ही देश का हिस्सा है। मोदी जी, आपने जो अपील की है, क्या आपने सोचा है कि इसका लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा? सोने की अपनी एक इंडस्ट्री है हमारा जयपुर, यहाँ जौहरी बाजार है, सराफा व्यापारियों की दुकानें हैं, क्या उन्हें बंद करवा दिया जाए? जिन लोगों को शादियां करनी हैं, अन्य आयोजनों में जिन्हें सोना चाहिए, क्या वे सोना लेना बंद कर दें?
मुझे तो यह भी पता है कि अब भाजपा के लोग आएंगे और कहेंगे कि हमें अपनी बहन-बेटी की शादी में गहने देने थे, लेकिन हमने मोदी जी की बात मान ली। ऐसे काम नहीं चलेगा।
आज हमारी परंपराएं और हमारी संस्कृति क्या हैं, मोदी जी? यह आपका फेलियर है। जिन वादों के नाम पर आप जनता को उनके हाल पर छोड़ रहे हैं, आप विदेश यात्राओं की बात करते हैं,सबसे ज्यादा विदेश यात्राएं तो आपने ही की हैं। हमारे यहां मुख्यमंत्री जी रोजाना हेलीकॉप्टर लेकर दौरे पर जा रहे हैं, सबसे ज्यादा ईंधन तो वहीं खर्च हो रहा है। दिल्ली के लगातार दौरे हो रहे हैं, पूरा लवाजमा साथ चलता है, इससे कैसे काम चलेगा?
इन बातों के बारे में श्री राहुल गांधी जी ने आपको मार्च में ही चेताया था कि हमें अपना स्टॉक पूरा करना चाहिए, अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए। लेकिन आपने नहीं किया l जब कच्चे तेल के दाम कम थे, तब आपने स्टॉक नहीं किया। उस समय जो मुनाफा हुआ, वह सरकार और आपकी कंपनियों ने कमा लिया, उसका फायदा जनता को नहीं दिया। और आज जब कच्चे तेल के दाम बढ़ गए, तो उसका बोझ जनता पर डाल दिया जा रहा है। यह ठीक नहीं है, मोदी जी।
इसलिए मोदी जी, मैं आपसे कहना चाहूंगा कि आप जनता को सच्चाई बताइए। आप चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का दावा कर रहे थे, वह कहां है? यह भी बता दीजिए। टीवी और समाचार पत्रों में आपने कहा कि हम दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और जल्द तीसरे नंबर पर आएंगे, लेकिन सच यह है कि हम छठे स्थान पर हैं। आगे क्या हालात होंगे, यह तो समय ही बताएगा।
मोदी जी, जनता से झूठ बोलना बंद कीजिए, यही मेरी आपसे अपील है। @INCIndia@INCRajasthan
ढाई साल लगे.. लेकिन आखिर भाजपा ने राजस्थान को "अपराधिस्थान" बनाकर देश में नंबर-1 करवाकर ही दम लिया।
राजस्थान की शर्मनाक पहचान बनाने वालों को शर्म से डूबकर मर जाना चाहिए। NCRB की रिपोर्ट चीख-चीखकर कह रही है कि महिला अपराधों में राजस्थान देश में नंबर वन और 19 महानगरों में जयपुर सबसे आगे है।
भाजपा के कुशासन में राजस्थान की पहचान अब पर्यटन, संस्कृति और अपणायत से नहीं, देश में अपराधों से होने लगी है। राजस्थान में 12.2% महिला अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना ज्यादा होना बताता है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
लेकिन सबसे बड़ी विडंबना है कि मुख्यमंत्री जी को बेटियों की चीख, महिलाओं का दर्द और किसी परिवार की पीड़ा दिखाई नहीं देती। जिस राज्य में माताओं और बहनों को सुरक्षा का भरोसा न मिले, वहां मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को कुर्सी पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई लापरवाही अक्षम्य है। प्रसूताएं रात भर तड़पती रहीं, परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई एवं 5 की किडनी फेल बताई जा रही है।
सिस्टम के इतने बड़े फेलियर के बावजूद मुख्यमंत्री स्तर पर पूरी तरह से चुप्पी बेहद असंवेदनशीलता की परिचायक है। मुख्यमंत्री जी को तुरंत स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए और जिम्मेदारों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई होनी ही चाहिए। ये लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
आज मुंबई में श्री सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंगलमूर्ति से प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
कल जयपुर तथा आज मुंबई में परिजनों के संग समय बीता। बेटी सोनिया ने तिलक कर जन्मदिवस पर मंगलकामनाएं दीं।
आप सभी की ओर से मिल रही शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। आप सबका यह स्नेह ही मेरे जनसेवा के संकल्प को मजबूती देता है।