देश के जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और बलिदान का प्रतीक कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं।
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को मेरा कोटि-कोटि नमन।
#KargilVijayDiwas
विराटनगर को नए आयाम पर पहुंचाने वाले विकास पुरुष के नाम से अलग पहचान बनाने वाले एक मात्र विधायक आदरणीय बड़े भाई साहब @IndrajGurjarinc को अवतरण दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं भगवान श्री देव दरबार का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहे 🎉🎂❤️
#happybirthday#birthdaycelebration
25 जुलाई मेरा जन्मदिन है… लेकिन इस बार कोई उत्सव नहीं होगा।
जन्मदिन हर साल आता है, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जब व्यक्तिगत खुशियों से पहले समाज और युवाओं की आवाज़ के साथ खड़ा होना ज़्यादा ज़रूरी होता है।
आज दिल्ली में देशभर के छात्र अपने अधिकारों, निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था और अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे समय में मुझे नहीं लगता कि उत्सव मनाना उचित होगा।
इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि 25 जुलाई को मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊँगा और व्यक्तिगत रूप से ना ही कल मैं किसी से मिल पाऊँगा।
न कोई केक, न कोई जश्न, न कोई शुभकामना समारोह। मेरे काफ़ी शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे है तो उन सबसे मेरा आग्रह है की इस बार सिर्फ़ सामाजिक कार्य करे, जैसे रक्तदान शिविर, पोधारोपण, गायो की सेवा, बीमार लोगो की सेवा व अन्य सामाजिक कार्य जिससे आमजन को फ़ायदा मिले यही मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद होगा।
मेरी सबसे बड़ी शुभकामना यही होगी कि हमारे देश के हर छात्र को न्याय मिले, उनकी मेहनत का सम्मान हो और उनका भविष्य सुरक्षित हो।
मैं अपने सभी मित्रों, शुभचिंतकों और परिवारजनों से निवेदन करता हूँ कि इस बार मुझे जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उन छात्रों की आवाज़ को भी मज़बूत करें, जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
जब तक छात्रों के भविष्य पर संकट है, तब तक व्यक्तिगत उत्सव अधूरा है।
जय हिंद।
'कोटा महारैली' से उठेगी छात्रों की गूंज ✊
युवाओं की आवाज बुलंद करने और पेपर लीक के जिम्मेदारों से हिसाब मांगने जननायक @RahulGandhi जी आ रहे हैं...
अन्याय के विरुद्ध, न्याय के युद्ध में भागीदार बनिए 👇
🔗 https://t.co/dO1tVfNZ1E
कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रोहिताश जी रैगर आज साथियों सहित मेरे आवास पर पधारे। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा संगठन और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने हेतु शुभकामनाएं दीं।
पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।
छात्रों और युवाओं के हक, सम्मान और अधिकार की आवाज़ को बुलंद करने के लिए आज कोटा में नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी का स्वागत किया।
आज शाम राहुल जी छात्रों से मुलाकात कर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर उनसे महत्वपूर्ण चर्चा और संवाद करेंगे।
कोटा से चालू हुआ यह संवाद देशव्यापी है। छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और मज़बूत बनाने के उद्देश्य से राहुल जी ने यह महत्वपूर्ण पहल की है।
#ChhatronKiGoonj
@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@ashokgehlot51@INCIndia@INCRajasthan
किसान मसीहा , गरीब , मज़दूर की बुलंद आवाज़ स्व. राजेश पाइलट जी का बेटा @SachinPilot जी अपने पिता की राह पर ही चल रहे हैं
प्रस्थिति चाहे कितनी भी कठिन रही हो लेकिन स्वाभिमान से कभी कोई समझोता नही किया है
अपने पिता की लोकप्रियता की लकीर को बेटे ने बहुत आगे खींच दिया है 🙏
दादाजी स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
देशभक्ति , किसानहित , उनके लिए सर्वोपरि था।
उन्होंने हमेशा शोषित , वंचितों और कमजोर वर्गों के लिए मजबूती से आवाज उठाई।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
"जब तक गरीब, किसान, मजदूर के बच्चे पढ़-लिखकर उन कुर्सियों पर नही बैठेंगे, जहां से देश की नीतियां बनती है एवं क्रियान्वित होती है तब तक देश की तरक्की संभव नहीं है"
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय किसान नेता स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।
@SachinPilot
"देश के गौरव और किसानों की आवाज, स्व. राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।""आपकी सादगी, संघर्ष और जनसेवा के विचार, सदा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
गजेटेड अधिकारी के हस्ताक्षर के लिए जब राजेश पायलट राष्ट्रपति भवन पहुंच गए, लेफ्टिनेंट कर्नल पी. एल. नेगी जीवन में प्रवेश
पारिवारिक परिस्थितियाँ ऐसी थीं कि उन्हें जल्द से जल्द नौकरी करनी थी। किस्मत ने साथ दिया और भारतीय वायुसेना में एयरमैन की नौकरी मिल गई। लेकिन राजेश्वर का मन इस नौकरी को स्वीकार करने को तैयार नहीं था। उनके सपने बड़े थे वे कुछ और करना चाहते थे।
परिवार के दबाव में वे नौकरी जॉइन करने के लिए घर से निकले, लेकिन रास्ते में ही उनका मन बदल गया। वे करीब एक सप्ताह तक एक रिश्तेदार के यहाँ रुके और फिर वापस लौट आए। घरवालों से उन्होंने यह कहकर सच छिपा लिया कि मेडिकल टेस्ट में अनफिट होने के कारण उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया गया है। यह छोटा-सा झूठ दरअसल उनके बड़े सपनों की तलाश का एक पड़ाव था।
एक दिन राजेश्वर की नज़र अख़बार में छपे एक विज्ञापन पर पड़ी भारतीय सेना में अफ़सर भर्ती का। उनके मन में नई उम्मीद जाग उठी। लेकिन फ़ॉर्म भरने के लिए एक गजेटेड अधिकारी के हस्ताक्षर आवश्यक थे, और उनके परिवार या परिचय में दूर-दूर तक कोई अधिकारी नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।
वे लुटियंस ज़ोन की सड़कों पर भटकते हुए सीधे राष्ट्रपति भवन के बाहर जा खड़े हुए। उन्हें पूरा विश्वास था कि वहाँ कोई न कोई अफ़सर अवश्य मिलेगा। लेकिन महानगर की बेरुख़ी ऐसी थी कि साधारण वेश में खड़े एक गरीब युवक की ओर देखने वाला भी कोई नहीं था। वे इधर-उधर भटकते रहे, हर किसी से मदद की गुहार लगाते रहे, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं था।
तभी उनकी ज़िंदगी में लेफ्टिनेंट कर्नल पी. एल. नेगी का प्रवेश हुआ। नेगी साहब ने न केवल राजेश्वर के फ़ॉर्म पर हस्ताक्षर किए, बल्कि उन्हें अपने घर ले जाकर चाय-नाश्ता भी कराया। यह वही क्षण था, जिसने उनके सपनों को पंख दे दिए।
उस समय लेफ्टिनेंट कर्नल पी. एल. नेगी को शायद यह आभास भी नहीं रहा होगा कि यही राजेश्वर आने वाले समय में राजेश पायलट बनकर राजनीति के शिखर तक पहुँचेगा और जनता के दिलों पर राज करेगा।
दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हुए दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।
मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री चिरंजीव राव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@Chiranjeev_INC
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी नकारात्मकताओं, द्वेष एवं बुराइयों को अग्नि में समर्पित कर प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का संकल्प लें।