#BhajanlalSharma माननीय CM श्री भजन लाल शर्मा जी आपको सादर नमस्कार। मैं कल राजस्थान के खाटू में परिवारके साथ बाबा श्याम के दर्शन के लिए गया था वहां के लोकल बस ऑपरेटर है उनकी गुंडागर्दी और बदसलूकी इतनी है कि वो परिवार के साथ गय लोगों की यहां तककि औरतों के साथ भी बतमीज़ी करते हैं
एक युग का अंत 🙏
भारतीय सिनेमा के अमर नायक धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार बेहद दुःखद है।
उनकी सादगी,अभिनय ने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। शोले से लेकर धरमवीर तक, उन्होंने हर भूमिका को अमर बना दिया और करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई।
🙏ॐ शांति🙏
महत्वपूर्ण सूचना
———————
आजकल सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों में सफेद LED हेडलाइटों का चलन तेज़ी से बढ़ा है। दिखने में ये लाइटें भले आधुनिक लगती हों, लेकिन हकीकत में ये सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं। रात में इनकी तेज़ रोशनी सामने से आने वाले ड्राइवर की आँखों में सीधी पड़ती है, जिससे कुछ पल के लिए दृश्यता खत्म हो जाती है और दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
दरअसल, सफेद तेज हेडलाइटें ठंडे और कोहरे वाले देशों में उपयोगी हैं, जहाँ दृश्यता कम रहती है। लेकिन भारत जैसे गर्म और साफ़ जलवायु वाले देश में इनकी आवश्यकता नहीं है। यहाँ पहले इस्तेमाल की जाने वाली पीली लाइटें आँखों के लिए आरामदायक थीं और धूल या धुंध में भी बेहतर दृश्यता देती थीं।
इसी समस्या को देखते हुए @NCIBHQ ने देशभर में “सफेद हेडलाइट बंद करो आंदोलन” शुरू किया है। इस आंदोलन का उद्देश्य जनता और सरकार दोनों को यह समझाना है कि जो लाइटें सुरक्षा के नाम पर लगाई जा रही हैं, वे असल में दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं।
NCIB की माँग है कि सरकार वाहन कंपनियों को निर्देश दे कि भारत की परिस्थितियों के अनुसार हेडलाइट का रंग और तीव्रता तय की जाए, या फिर अत्यधिक सफेद और चमकदार लाइटों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
एनसीआईबी मुख्यालय का मानना है कि–
सड़क सुरक्षा केवल तकनीक का सवाल नहीं, बल्कि समझदारी का भी है। अगर समय रहते इस पर कदम नहीं उठाया गया, तो सफेद लाइटों की यह चकाचौंध सड़क सुरक्षा को अंधकार में धकेल देगी।
~ साभार: @NCIBHQ
आज दिनांक 3/8/2024 को मैने STEU संगठन जिला द्वारका कार्यकारणी से बतौर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है मेरा STEU संगठन से आज के बाद कोई लेना देना नहीं है जो संगठन जय श्री राम के उद्घोष को राजनीतिक नारा बोलता हो वहां साफ होता है कि क्या विचार धारा हैं जयश्रीराम
.@DelhiPolice हमारे पास इस +919773534309 नम्बर से फोन कॉल आया है बड़ा रोब झाड रहा था। खुद को मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन का सब इंस्पेक्टर बता रहा है। यह फर्जी इंसान है, आपकी मर्जी हो तो इसको पकड़ लो.. @CPDelhi@LtGovDelhi@HMOIndia@PMOIndia@SurajSolanki
माननीय परिवहन मंत्री श्री @drpankajbjp जी यह हमारे चालक भाई है अपने वाहन की फिटनेस जांच करवाने की फीस कटवाने के लिए दर-दर भटक रही है इनकी फिटनेस फीस नहीं कट रही है। MLO साहब IT डिपार्टमेंट भेज देते हैं, IT डिपार्टमेंट वाले MLO साहब के पास भेज देते हैं। आपसे ही मदद की उम्मीद है 🙏
कोई यकीन करेगा @TransportDelhi के पास EV वाहनों की आयु सीमा कितनी है इसकी जानकारी नहीं है
#EV वाहनों की आयु कैसे तय की जाती है इसकी जानकारी भी नहीं है
अब यह मान लिया जाए सरकार EV वाहनों की आयु सीमा तय करना भूल गई है?
1/2
@abhisektiwariup बिल्कुल सही कहा आपने अभी परसो भी मेरे दोस्तों के जीजा को मणिपाल हॉस्पिटल पालम विहार गुरुग्राम में में एडमिट करवाया 24 घंटे में लगभग 4 लाख रुपए का बिल बना दिया जबकि मरीज की मृत्यु हो चुकी थी आप सोच में देखो 24 घंटे में 4 लाख का बिल भी ओर साथ में लाश भी, प्राइवेट हॉस्पिटल की लूट
दिल्ली के सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में आज बच्चे ई-रिक्शा में स्कूल से घर आ-जा रहे हैं
सरकार इनको गंभीरता से नहीं ले रही है,यह चलती फिरती मौत है
किसी भी सूरत में इनके अंदर स्कूल के बच्चों को नहीं बैठने देना चाहिए
बच्चों को बैठाने के लिए इनके आकार बदल गए हैं
कार्यवाही होनी चाहिए
अगर @TransportDelhi के पास इस बात का कोई डेटा नहीं है कि दिल्ली में CNG कमर्शियल वाहनों से कितना प्रदूषण होता है, तो फिर CNG ऑटो पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किस आधार पर लिया गया?
सरकार का एकमात्र उद्देश्य गरीबों को कर्ज के दलदल में धकेलना और वाहन निर्माताओं को लाभ पहुंचाना है?
उन्होंने सिर्फ धर्म पूछा,जाती नहीं
हम बटते रहे गए जातियों मे वो धर्म पूछ कर मारते चले गए, ह्रदय विहीन
भावपूर्ण श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बेगुनाह हिंदूओ को
हृदय स्तब्ध रह गया #PahalgamTerroristAttack#Pahalgam
.@TransportDelhi ने RVSF को निर्देश दिया है कि वे वाहन मालिकों को अपने वाहन आरवीएसएफ को सौंपने से पहले उसमें रखे दस्तावेजों और वस्तुओं को हटाने का अवसर दें।
यदि वाहन पहले ही स्क्रैप हो चुका है, तो आरवीएसएफ को वाहन मालिक को 'वाहन स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट' की प्रति प्रदान करनी होगी।
शुक्र है @gupta_rekha सरकार को सद्बुद्धि आई। जिस EV पॉलिसी के चक्कर में केजरीवाल सत्ता से बेदखल हुए उसको इन्होंने ठंडे बस्ते में डाल दिया वरना, इस बार 27 साल में सत्ता में आए थे मनमानी #EV पॉलिसी लागू करते तो यह अगली बार 54 साल में भी सत्ता में नहीं आते!
@drpankajbjp@LtGovDelhi
EV वाहनों से 0% प्रदूषण होता है तो इसकी आयु 15 साल ही क्यों रखी गई है?
इस बात की क्या गारंटी है EV को प्रदूषण के नाम पर ही बंद नहीं किया जाएगा? CNG को भी तो सरकार प्रदूषण नियंत्रित बताकर ही लाई थी आज उसे बंद कर रहे हैं।
सरकार बताए टोटल प्रदूषण में CNG वाहनों का कितना योगदान है?