मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है।
विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा।
फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के संकल्प को साकार करते हुए आदरणीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026 को मंजूरी देकर न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।
विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश की ओर एक और सशक्त पहल।
#UniformCivilCode #UCC #CabinetMP #NarendraModi #DrMohanYadav
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन निरंतर मजबूत हो रहा है।
आज दतिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति में राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य महाराज श्री गोविंद राहुल देव सिंह जी, शिवसेना के जिला अध्यक्ष श्री रवि दीक्षित जी, श्री विष्णु दीक्षित जी, श्री शिशुपाल जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यह बढ़ता हुआ विश्वास आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व तथा आदरणीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के सुशासन और भाजपा की विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है। सभी साथियों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
दतिया का संकल्प, भाजपा की प्रचंड विजय।
#DatiaByElection #BJP #MadhyaPradesh
संवाद से समाधान और सहकारी संघवाद की भावना को साकार करता एक ऐतिहासिक निर्णय।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े तीन दशक पुराने लंबित विवाद का समाधान भारत की सहमति आधारित शासन व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है।
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन तथा मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश ने इस ऐतिहासिक सहमति में सकारात्मक, रचनात्मक और प्रदेशहित सर्वोपरि रखने वाली भूमिका निभाई।
मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के बीच बनी यह सहमति न केवल नर्मदा अवार्ड से जुड़े लंबित भुगतान संबंधी मुद्दों का समाधान करेगी, बल्कि जल सुरक्षा को सुदृढ़ बनाएगी, किसानों के हितों को मजबूती देगी तथा राज्यों के बीच विश्वास, साझेदारी और विकास को नई गति प्रदान करेगी।
डबल इंजन सरकार की यही कार्यशैली है, संवाद से समाधान, समन्वय से विकास और हर निर्णय में प्रदेशहित सर्वोपरि।
#DrMohanYadav #MPProgress #ViksitMadhyaPradesh #GoodGovernance #CooperativeFederalism
एजेंडा... या झूठ का प्रोपेगेंडा?
दो दिन पहले माननीय मंत्री श्री राकेश सिंह जी से पूछा गया था कि क्या कांग्रेस और भाजपा के सभी 230 विधायकों की जांच होनी चाहिए?
उनका स्पष्ट उत्तर था, "जहाँ विधिसम्मत तथ्य या आरोप हों, वहाँ जांच होनी चाहिए; लेकिन केवल दुष्प्रचार के लिए जांच की मांग उचित नहीं है।"
इसके बावजूद कुछ संस्थानों और कांग्रेस ने बयान को संदर्भ से काटकर ऐसा प्रचारित किया, मानो मंत्री जी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की जांच की मांग का समर्थन किया हो।
जबकि उसी बाइट में उन्होंने स्पष्ट कहा था कि मुख्यमंत्री जी की संपत्ति वर्ष 2023 के शपथ-पत्र में घोषित है और उसमें कोई असंगत वृद्धि नहीं हुई है।
प्रश्न कुछ और था, खबर कुछ और बना दी गई।
अधूरे वीडियो और संदर्भ से काटे गए बयानों के आधार पर भ्रम फैलाना नैतिकता नहीं, बल्कि प्रोपेगेंडा है।
ब्रातिस्लावा में जब ‘वंदे मातरम्’ के स्वर गूंजे, तो वह क्षण भारत की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक सम्मान का अद्भुत प्रतीक बन गया। 🇮🇳✨
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वागत में स्लोवाकिया के प्रसिद्ध सांस्कृतिक समूह Lúčnica द्वारा प्रस्तुत यह मनोहारी प्रस्तुति भारत और स्लोवाकिया के बीच प्रगाढ़ होती मित्रता, सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सम्मान को सशक्त अभिव्यक्ति देती है।
यह केवल संगीत नहीं था, बल्कि दो देशों के दिलों को जोड़ने वाला एक भावपूर्ण सेतु था।
#PMModiInSlovakia #IndiaSlovakiaFriendship #VandeMataram #PMModiGlobalLeadership
जब मीनाक्षी नटराजन जी ने नियमों के अंतर्गत अपने दस्तावेज पेश नहीं किए और न्यायिक प्रक्रिया के तहत उनका फॉर्म निरस्त हो गया तो कांग्रेस इतना रोना क्यों रो रही है, कांग्रेस खुद तो लोकतंत्र को बचाने की बात करती है, क्या ऐसे लोकतंत्र मज़बूत होगा? @Ashish_HG@BJP4MP@jitupatwari
“एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान— इसमें गलत क्या है? जब यह व्यवस्था राष्ट्र की एकता, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करती है तो इसका विरोध क्यों?
आदिवासी समाज, उनकी परंपराओं और अधिकारों का सम्मान करते हुए उन्हें समान नागरिक संहिता (UCC) के दायरे से पृथक रखा गया है।
आज देश के तीन राज्य पहले ही समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू कर चुके हैं और मध्यप्रदेश भी उसी दिशा में अग्रसर है। ऐसे में विपक्ष को इससे आपत्ति क्यों है?
यदि हमारी बहनों को न्याय और समान अधिकार मिल रहे हैं, तो इसे किसी अलग दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की बात केवल करते नहीं हैं, बल्कि उसे धरातल पर उतारकर भी दिखाते हैं।
—आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी
मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
नीमच में जीतू पटवारी ने कहा, "यह पुरानी कांग्रेस नहीं है"।
सवाल यह है कि फिर पुरानी कांग्रेस वाले नेता कौन हैं? और कटाक्ष किस पर था?
क्या @digvijaya_28@OfficeOfKNath को आईना दिखा रहे हैं ?
लगता है कांग्रेस का अंतर्द्वंद्व अब प्रेस कॉन्फ्रेंस तक पहुंच चुका है और चुनाव आते तक सड़को पर होगा !
मध्यप्रदेश में "समान नागरिक संहिता" लागू करने से पूर्व प्रदेशवासियों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
यह पहल सभी नागरिकों, विशेषकर बहनों एवं महिलाओं को विवाह, विवाह-विच्छेद, उत्तराधिकार तथा अन्य पारिवारिक मामलों में समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
—आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी
मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
राहुल गांधी का आज दिया गया बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और उनकी अराजक मानसिकता को दर्शाता है।
लगातार चुनावी पराजयों से उपजी निराशा अब उनके स्वभाव और व्यक्तित्व में स्पष्ट रूप से झलकने लगी है। यही हताशा उन्हें इस प्रकार के गैरजिम्मेदाराना और तथ्यहीन बयान देने के लिए प्रेरित कर रही है।
—आदरणीय श्री नितिन नवीन जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
#ShameOnCongress
LIVE: रोम, इटली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं इटली की प्रधानमंत्री @GiorgiaMeloni जी द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधन... https://t.co/5XDLEJdxM7
यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज कैबिनेट बैठक में प्रदेश के समग्र विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने हेतु ₹30,055 करोड़ की महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गईं।
यह ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और आमजन के जीवन स्तर को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
#MadhyaPradesh #Development #GoodGovernance