गजेंद्र सिंह शेखावत… vs. करणसिंह उचियारडा…!!
किसी भी मानक पर खरा उतार लिजिये…
किसी भी कसौटी पर कस लिजिये…
करणसिंह उचियारडा जोधपुर के लिए एक बेहतर सांसद साबित होते…
लेकिन जोधपुर की जनता ने मोदी के नाम पर वोट देकर…
लगातार बारह साल से खुद को ठग रही हैं…!!
राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट हो रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से एक IAS अधिकारी कलेक्टरों और SDMs को धमका रहा है कि कैसे भी भाजपा का बोर्ड बनाएं। चेयरमैन और मेयर बनने के लिए भाजपा निर्दलीय और दूसरे दलों के पार्षदों को करोड़ों रुपए की रिश्वत बांट रही है, जो नहीं मानते उन्हें पुलिस भेजकर जबरन उठवाया जा रहा है, धमकाया जा रहा है।
सोचिए, जो व्यक्ति करोड़ों रुपए खर्च कर मेयर-चेयरमैन बनेगा, वह जनता की सेवा करेगा या अपनी लगाई पूंजी वसूलने में जुटेगा? जितनी बड़ी रिश्वत उतनी ही बड़ी वसूली, और वह वसूली होगी जनता के लिए बनने वाली सड़कों, पट्टों, नालियों और हर छोटे-बड़े काम की फाइल से। अगले पांच साल जनता को अपने ही शहर में हर काम के लिए बड़ी रिश्वत देनी पड़ेगी। यह सिर्फ भाजपा की राजनीति नहीं, आपकी जेब पर सीधा डाका है। जनता को अब जागना होगा, वरना यह लूट आपके दरवाजे तक पहुंचनी तय है।
वार्ड संख्या 76 की निर्वाचित पार्षद श्रीमती निर्मला नायक एवं उनके पति के कथित अपहरण की शिकायत पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने के दौरान थाने में मौजूद उनके ससुर श्री लक्ष्मण जी नायक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल पहुँचकर उनसे मुलाकात की, स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
@INCIndia@INCRajasthan@RahulGandhi@priyankagandhi@ashokgehlot51@SachinPilot@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@Sukhjinder_INC
कांग्रेस कार्यकर्ता श्री लक्ष्मण जी भील नायक की पुत्रवधू एवं वार्ड नंबर 76 की निर्दलीय पार्षद श्रीमती निर्मला नायक जी के अपहरण होने की सूचना प्राप्त हुई है।
पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र जी सोलंकी एवं पूर्व विधायक श्रीमती मनीषा पंवार जी के साथ मैं एयरपोर्ट थाने पहुँचकर मामले में मुकदमा दर्ज कराने जा रहा हूँ।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में शीघ्र एयरपोर्ट थाने पहुँचें और निर्मला नायक जी की सुरक्षित तलाश के लिए आवाज बुलंद करें।
@INCIndia@INCRajasthan@RahulGandhi@priyankagandhi@ashokgehlot51@SachinPilot@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@Sukhjinder_INC
मनमाने तरीके से परिसीमन, पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल, मुख्यमंत्री के रोड शो आदि के बावजूद नगरीय निकाय चुनावों में हार से बौखलाई भाजपा अब मेयर बनाने के लिए अब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। 10 नगर निगमों में से पाली, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर नगर निगमों में हार चुकी भाजपा अब जोधपुर और अलवर में पुलिस के द्वारा निर्दलीय और कांग्रेस के पार्षदों को डरा-धमकाकर अपने पक्ष में करना चाहती है।
पुलिस और जिला प्रशासन सुनिश्चित करें कि ऐसा पक्षपातपूर्ण काम न हो। कांग्रेस इस कृत्य को बेहद गंभीरता से ले रही है। ऐसे अनुचित कृत्यों में शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
आज जोधपुर के महामंदिर में वर्धमान जैन स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पर नगरीय निकाय चुनाव में वोट डाला।
सभी से अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
एनएसयूआई के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री विनोद जाखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🇮🇳✊
छात्र हितों के लिए आपका संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
आज जब पूरा देश आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है, उसी वक्त दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष छात्रों और अपने बेटे और भाई को खोने वाली माताओं-बहनों के दर्द को अपना दर्द समझकर श्री विनोद जाखड़ जी सड़क पर संघर्ष कर रहे है
आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएँ आदरणीय अध्यक्ष जी 🎂
@VinodJakharIN
बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मदन मेघवाल जी के साथ हुई मारपीट की घटना अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा और गुंडागर्दी के बल पर किसी की आवाज दबाने का प्रयास कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है।
पुलिस-प्रशासन दोषियों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करे और कठोर कानूनी कार्रवाई करे। @IamMadanMeghwal
बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकसभा प्रत्याशी श्री मदन गोपाल मेघवाल जी के साथ मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
राजनीति में वैचारिक मतभेद और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा हैं लेकिन हिंसा दबंगई और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।
मैं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि घटना में शामिल दोषियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी की जाए तथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। @IamMadanMeghwal@INCRajasthan@Bikaner_Police
बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल के साथ की गई मारपीट बेहद दुखद है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। इस प्रकार का व्यवहार, हरकत अनुशासनहीता है और अस्वीकार्य है।
जिन भी युवकों ने श्री मेघवाल के साथ मारपीट की है वो कांग्रेसी नहीं हो सकते क्योंकि यह शर्मनाक हरकत कांग्रेस की संस्कृति और विचारधारा के खिलाफ है। पुलिस को अविलंब इन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करनी चाहिए।
मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष पद पर श्री रविंद्र सिंह राणावत जी को प्राप्त हुई विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह विजय आपके प्रति समाज के विश्वास, सम्मान एवं स्नेह का प्रतीक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके कुशल नेतृत्व में मारवाड़ राजपूत सभा समाज की एकता, गौरव एवं उत्थान के लिए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
आपके सफल एवं गरिमामय कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ।
आज प्रतापगढ़ के दिवाक माताजी में आयोजित 'जन आक्रोश यात्रा महारैली' को संबोधित किया।
रैली में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब स्पष्ट संदेश दे रहा है कि आदिवासी अंचल की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने और झूठे चुनावी वादों से जनता में भारी आक्रोश है।
आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देकर सबक सिखाएगी।
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतापगढ़ की 'जन आक्रोश महारैली' में अपनी बुलंद आवाज दर्ज कराने पहुँची समस्त देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक आभार। 🙏
नेपाल में ग्लेशियर झील फटने से हुई भीषण तबाही की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। जिसमें 105 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक है।
भगवान से प्रार्थना है कि सभी लापता पर्यटक सकुशल हों, राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र सफल हो और सभी लोग सुरक्षित अपने परिवारों के बीच लौट सकें।
इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।
🌿 विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
आदिवासी समाज हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के संरक्षण का अभिन्न हिस्सा है। उनकी समृद्ध विरासत, संघर्ष और योगदान को नमन करते हुए विश्व आदिवासी दिवस पर समस्त आदिवासी समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जल, जंगल, जमीन और सम्मान — आदिवासी समाज का अधिकार।