आज नागपुर, जिला फतेहाबाद में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जन आंदोलन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।
भाजपा सरकार को समझना होगा कि लोकतंत्र में सत्ता का फैसला जनता के वोट से होता है, चुनावी हेरफेर से नहीं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने वोट चोरी को लेकर जो गंभीर सवाल उठाए हैं, उनसे भाजपा सरकार और चुनाव आयोग बच नहीं सकते। SIR के नाम पर मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
देश को खोखले आश्वासन नहीं, हर सवाल का जवाब और हर वोट की सुरक्षा चाहिए।
📍 फतेहाबाद
ब्लॉक भट्टू कलां
"वोट बचाओ, देश बचाओ" अधिवेशन
फतेहाबाद के भट्टू कलां में ब्लॉक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें "वोट बचाओ, देश बचाओ" कार्यक्रम की जिला प्रभारी एवं पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती @SudhaHpmc जी ने जनसभा को संबोधित करने के पश्चात पैदल मार्च निकाला, अनुच्छेद 326 का पाठ किया गया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इसी दौरान फतेहाबाद से विधायक श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया जी, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा जी, भट्टू कलां ब्लॉक अध्यक्ष श्री साजिंदर बेनीवाल जी सहित जिले के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा मतदाताओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित ब्लॉक के सभी जिम्मेदार जागरूक नागरिकों ने लोकतंत्र बचाने का संकल्प लेते हुए अपनी सक्रिय भूमिका निभाई ।
कार्यक्रम में लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार के प्रति जागरूकता और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के साथ कांग्रेस नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@SanjaySDutt@raonarenderinc@BhupinderShooda@JitendraBaghel_@INCIndia
📍 फतेहाबाद
ब्लॉक रतिया
"वोट बचाओ, देश बचाओ" अधिवेशन
फतेहाबाद के रतिया में ब्लॉक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें AICC महासचिव एवं सिरसा से सांसद @Kumari_Selja जी,"वोट बचाओ, देश बचाओ" कार्यक्रम की जिला प्रभारी एवं पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती @SudhaHpmc जी ने जनसभा को संबोधित करने के पश्चात पैदल मार्च निकाला, अनुच्छेद 326 का पाठ किया गया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इसी दौरान फतेहाबाद जिला अध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा जी , रतिया ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुरसेवक सिंह जी, कर्मजीत कौर जी, परमजीत कौर जी सहित जिले के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा मतदाताओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित ब्लॉक के सभी जिम्मेदार जागरूक नागरिकों ने लोकतंत्र बचाने का संकल्प लेते हुए अपनी सक्रिय भूमिका निभाई ।
कार्यक्रम में लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार के प्रति जागरूकता और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के साथ कांग्रेस नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@SanjaySDutt@raonarenderinc@BhupinderShooda@JitendraBaghel_@INCIndia
📍 नागपुर, जिला फतेहाबाद
आज नागपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन आंदोलन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को संबोधित किया। पैदल मार्च निकालकर मतदाताओं के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान अनुच्छेद 326 का पाठ किया गया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
लोकतंत्र में सत्ता का फैसला जनता के वोट से होता है, चुनावी हेरफेर से नहीं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा वोट चोरी को लेकर उठाए गए गंभीर सवालों के जवाब देश की जनता को मिलने चाहिए। SIR के नाम पर मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा से सांसद सुश्री बहन कुमारी सैलजा जी, फतेहाबाद विधायक श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा जी, भट्टू कलां ब्लॉक अध्यक्ष श्री सजिन्दर बेनीवाल जी, रतिया ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुरसेवक सिंह जी, नागपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुरजिंदर सिंह जी, श्रीमती कर्मजीत कौर जी, श्रीमती परमजीत कौर जी सहित जिले के सम्मानित पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश को खोखले आश्वासन नहीं, हर सवाल का जवाब और हर वोट की सुरक्षा चाहिए। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
@INCIndia@INCHaryana@Kumari_Selja
#VoteBachaoDeshBachao #SaveDemocracy #HaryanaCongress #Fatehabad #SudhaBhardwaj
आज रतिया, जिला फतेहाबाद में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जन आंदोलन के तहत आयोजित पदयात्रा में शामिल होकर भाजपा की वोट चोरी और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश के खिलाफ आवाज बुलंद की।
भाजपा अब जनता के वोट से नहीं, वोट चोरी के सहारे सत्ता में बने रहना चाहती है। SIR के नाम पर मतदाता सूचियों से लोगों के नाम हटाने का खेल चल रहा है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक मताधिकार से दूर करने की कोशिश की जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी लगातार तथ्यों और प्रमाणों के साथ देश के सामने वोट चोरी का सच उजागर कर रहे हैं। लेकिन चुनाव आयोग इन गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय अपनी निष्पक्षता पर ही सवाल खड़े कर रहा है।
भाजपा सरकार समझ ले, वोट का अधिकार जनता ने संविधान से पाया है, किसी सरकार की कृपा से नहीं। इसे छीनने की हर कोशिश का कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से विरोध करेगी।
देश को वोट चोरी का हिसाब चाहिए और चुनाव आयोग को जवाब देना होगा।
📍 रतिया, जिला फतेहाबाद
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन आंदोलन के तहत रतिया में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके पश्चात पैदल मार्च निकालकर मतदाताओं के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान अनुच्छेद 326 का पाठ किया गया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा से सांसद सुश्री बहन कुमारी सैलजा जी, फतेहाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा जी, रतिया ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुरसेवक सिंह जी, श्रीमती कर्मजीत कौर, श्रीमती परमजीत कौर सहित जिले के सम्मानित पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, मताधिकार के प्रति जागरूकता और इस जन आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
लोकतंत्र की मजबूती और हर नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।
#VoteBachaoDeshBachao #SaveDemocracy #HaryanaCongress #Ratia #SudhaBhardwaj
@INCIndia@INCHaryana@Kumari_Selja
📍 भट्टू कलां, फतेहाबाद
आज भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन आंदोलन के तहत आयोजित पैदल मार्च में शामिल होकर सभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर मतदाता अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती की मांग उठाई।
इस अवसर पर फतेहाबाद से विधायक श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया जी, फतेहाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा जी, भट्टू कलां ब्लॉक अध्यक्ष श्री सजिन्दर बेनीवाल जी सहित जिले के सम्मानित पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, मताधिकार के प्रति जागरूकता और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस जन आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
वोट का अधिकार, लोकतंत्र का आधार है। इसकी रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
@INCIndia@INCHaryana
#VoteBachaoDeshBachao #SaveDemocracy #HaryanaCongress #Fatehabad #SudhaBhardwaj
हरियाणा में आज यह भी समझ नहीं आ रहा कि सरकार चला कौन रहा है। कहीं कोई घोषणा होती है, फिर उसी पर दूसरी घोषणा करनी पड़ती है। सरकार में कोई तालमेल नजर नहीं आता।
पूरे हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है, अराजकता फैल रही है, ड्रग्स का बोलबाला है। शिक्षा प्रणाली ध्वस्त हो चुकी है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
भाजपा सरकार ने निवेश लाने, औद्योगिक शहर बनाने और स्मार्ट सिटी विकसित करने के बड़े-बड़े वादे किए थे। कहां है निवेश? कहां बने औद्योगिक शहर? स्मार्ट सिटी का क्या हश्र हुआ? गरीबों के मकान नहीं बन रहे और किसान बदहाली में है।
आज किसी भी खरीद केंद्र या मंडी में पहुंचकर देख लीजिए, किसान का कितना बुरा हाल है। डबल इंजन सरकार 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात करती है। सरकार बताए कि किन फसलों की कितनी खरीद हुई, कितने किसानों को एमएसपी मिली और किसानों तक कितना लाभ पहुंचा? जनता इन बातों का जवाब मांगती है।
कर्मचारी लगातार हड़ताल पर जा रहे हैं क्योंकि सरकार का उनके साथ कोई संवाद नहीं है। न कोई स्पष्ट ट्रांसफर पॉलिसी है, न भर्ती नीति और न प्रमोशन पॉलिसी। हर स्तर पर सरकार विफल है। आखिर ऐसे सरकार कैसे चलेगी?
भाजपा सरकार ने कहा था कि हम खेल नर्सरियां बनाएंगे, लेकिन हरियाणा में तो गैंगस्टरों की नर्सरियां बन चुकी हैं।
हमारे हरियाणा के बच्चों में कितनी काबिलियत है। साधारण परिवारों से निकलकर, कठिन परिस्थितियों में मेहनत करके देश के लिए मेडल जीतकर आते हैं। हमारे युवाओं में जज्बा है, ऊर्जा है, सकारात्मक सोच है। लेकिन भाजपा सरकार उनकी इस ऊर्जा को सही दिशा नहीं दे पा रही है।
रोजगार और अवसर न मिलने के कारण युवा गलत रास्तों पर चले जाते हैं, गैंग्स का हिस्सा बन जाते हैं। फिर न परिवार उनसे कोई उम्मीद रख पाता है और न समाज।
हरियाणा की इस स्थिति के लिए पूरी तरह भाजपा की डबल इंजन सरकार और उसका 2 साल का विफल शासन जिम्मेदार है।
आज कालका, जिला पंचकूला में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन आंदोलन के तहत आयोजित पदयात्रा में शामिल होकर लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद की।
इस दौरान सिरसा से सांसद एवं कांग्रेस महासचिव सुश्री बहन कुमारी सैलजा जी, पंचकूला विधायक श्री चंद्रमोहन जी, पंचकूला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय चौहान जी, कालका के पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौधरी जी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SIR के तहत मतदाता सूचियों में नाम हटाए जाने और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। हमारी मांग है कि मतदाता सूचियों की गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच हो और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
लोकतंत्र जनता के वोट से चलता है। वोट के अधिकार की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
#VoteBachaoDeshBachao #SaveDemocracy #HaryanaCongress #KumariSelja #SudhaBhardwaj
@INCHaryana@Kumari_Selja@cmbishnoi@INC_Pardeep
आज कालका, जिला पंचकूला में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन आंदोलन के तहत आयोजित पदयात्रा में शामिल होकर लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद की।
इस दौरान सिरसा से सांसद एवं कांग्रेस महासचिव सुश्री बहन कुमारी सैलजा जी, पंचकूला विधायक श्री चंद्रमोहन जी, पंचकूला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय चौहान जी, कालका के पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौधरी जी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SIR के तहत मतदाता सूचियों में नाम हटाए जाने और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। हमारी मांग है कि मतदाता सूचियों की गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच हो और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
लोकतंत्र जनता के वोट से चलता है। वोट के अधिकार की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
#VoteBachaoDeshBachao #SaveDemocracy #HaryanaCongress #KumariSelja #SudhaBhardwaj
@INCHaryana@Kumari_Selja@cmbishnoi@INC_Pardeep
हरियाणा में भाजपा सरकार को 12 साल हो चुके हैं और वर्तमान सरकार के भी 2 साल पूरे हो रहे हैं। लेकिन दुख की बात है कि इन वर्षों में सरकार का ऐसा कोई काम नजर नहीं आता, जिसके लिए इसकी सराहना की जा सके। शाबाशी देना तो दूर की बात है, भाजपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें भी पूरा नहीं किया।
आज हरियाणा के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। बेरोजगारी इतनी बढ़ चुकी है कि हमारे युवा दिशाहीन होते जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में नशा जिस तेजी से फैल रहा है, उसने हमारी युवा पीढ़ी को खोखला करके रख दिया है।
नशे और बेरोजगारी के साथ प्रदेश में अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं। इन सबकी जड़ में भाजपा सरकार की वे नीतियां हैं, जिन्होंने हमारे युवाओं को दिशाहीन कर दिया है।
एक और गंभीर मुद्दा है, जिसे हमने बार-बार उठाया है, वह है पेपर लीक का मामला। युवा मेहनत करके परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।
चाहे शिक्षा व्यवस्था की बात हो, पेपर लीक के मामले हों, बढ़ती बेरोजगारी हो, युवाओं में फैलता नशा हो या लगातार बढ़ते अपराध, यही हरियाणा की भाजपा सरकार के 12 साल और वर्तमान सरकार के 2 साल का असली रिपोर्ट कार्ड है।
आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा से सांसद बहन कुमारी सैलजा जी की प्रेस वार्ता में उपस्थित रही।
प्रेस वार्ता के दौरान बहन कुमारी सैलजा जी ने भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल, चुनावी वादों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल उठाए। महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और गरीब परिवारों से किए गए वादों का हिसाब मांगते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।
कांग्रेस की मांग है कि भाजपा सरकार अपने दो वर्षों का वादावार श्वेतपत्र जारी करे, जिसमें प्रत्येक घोषणा की वर्तमान स्थिति, खर्च की गई राशि, लाभार्थियों की संख्या और अधूरे कार्यों को पूरा करने की समयसीमा स्पष्ट हो।
लोकतंत्र में जनता के प्रति जवाबदेही सरकार का दायित्व है। हरियाणा की जनता को अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस परिणाम और पारदर्शी जवाब चाहिए।
#HaryanaCongress #KumariSelja #SudhaBhardwaj #Congress
वोट बचाओ, देश बचाओ जन आंदोलन अभियान ✊🇮🇳
वोट बचाओ, देश बचाओ जन आंदोलन अभियान के अंतर्गत पंचकूला प्रभारी एवं सिरसा सांसद बहन कुमारी सैलजा जी दिनांक 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को सायं 3:00 बजे अनाज मंडी, कालका में पहुंच रही हैं।
समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्यों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों, कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों तथा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जन आंदोलन को सफल बनाएं और वोट बचाने, देश बचाने की मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
आपकी भागीदारी, लोकतंत्र की मजबूती!
बेटी अंकिता को न्याय कब?
दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाओ!
अंकिता के माता-पिता न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन BJP नेता को राज्यपाल की कुर्सी पर बैठा दिया गया। आखिर कथित VIP एंगल की जांच पूरी होने से पहले इतनी जल्दबाज़ी क्यों?
मोदी सरकार जवाब दे,
दुष्यंत कुमार गौतम को पद से हटाओ,
VIP एंगल की निष्पक्ष जांच कराओ ,
और अंकिता को न्याय दिलाओ!
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita