घाटशिला प्रखंड अंतर्गत हेंदलजुरी पंचायत के कालाझोर गांव की जेएसएलपीएस की सखी दीदी और प्रगतिशील किसान मुगली बास्के इस वर्ष आम की खेती से अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। मुगली बास्के जी का आम इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निर्यात करते हुए लंदन भेजा गया है।
मनरेगा के आम बागवानी योजना के तहत इन्हें जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क पौधा और तकनिकी प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्ष 2 एकड़ क्षेत्र में कुल 7.5 क्विंटल उत्पादन इन्होने प्राप्त किया। अब तक 4 क्विंटल आम ₹35 से ₹50 प्रति किलोग्राम की दर से बेच चुकी हैं, जिससे उन्हें लगभग ₹14,000 से ₹20,000 तक की आय प्राप्त हुई है। शेष 3.5 क्विंटल उत्पादन बिक्री हेतु उपलब्ध है।
मुगली बास्के जी ने राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि आम बागवानी योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ हुई है।
@HemantSorenJMM@JharkhandCMO
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड में आज #JSLPS से जुड़ी सखी मंडल की महिलाओं द्वारा संचालित #आम_बिक्री_स्टॉल का उद्घाटन माननीय विधायक श्री सोमेश सोरेन, प्रखंड प्रमुख,एवं बीडीओ ने किया।यह पहल ग्रामीण महिलाओं की आय और बाजार पहुंच को सशक्त बना रही है।
@HemantSorenJMM@DipikaPS
Local Goes Global का सशक्त उदाहरण...
झारखंड के सिमडेगा की महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा उगाए गए आम्रपाली आम यूनाइटेड किंगडम पहुंचने वाले हैं। @APEDADOC के निरंतर प्रयासों से किसानों को बेहतर मूल्य, महिलाओं को नई पहचान और भारत के कृषि निर्यात को नई गति मिल रही है।
‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का हुआ शुभारंभ..
पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के साकची में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया। जमशेदपुर हाट के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को अपने विशिष्ट एवं पारंपरिक उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा। जिला प्रशासन की पहल पर जमशेदपुर के प्रमुख वाणिज्यक क्षेत्र में बड़े शोरूम की तर्ज पर दो मंजिला ‘जमशेदपुर हाट - पलाश मार्ट’ का निर्माण कराया गया है।
जमशेदपुर हाट के भु-तल में पलाश मार्ट तथा सेरांग एवं प्रथम तल में दीदी कैफे संचालित किया गया है।
पलाश मार्ट में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हैंडीक्राफ्ट, पाईटकर पेंटिंग, सेनेट्री आईटम, प्रसंस्कृत व मुल्य सवर्धित खाद्य सामग्रियां तेल, मधु आदि उपलब्ध होंगी। सेरांग में बोड़ाम के अंधारझोर में निर्मित तबला, मांदर, ढ़ोलक, नगाड़ा, डमरू आदि वाद्य यंत्र की प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। जबकि प्रथम तल में दीदी कैफे में स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। दीदी कैफे में स्टींम व पौष्टिक व्यंजन को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री सुजीत बारी पमुख रूप से मौजुद थे।
@MoRD_GoI@DAY_NRLM@HemantSorenJMM@DipikaPS@DCEastSinghbhum
मसालों की खुशबू से आत्मनिर्भरता की पहचान
पूर्वी सिंहभूम की गंगमणि मुरमु आज आत्मनिर्भरता की सशक्त मिसाल हैं। #सखी_मंडल से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से मजबूत किया। मेहनत और लगन से उन्होंने मसाले बनाने का काम शुरू किया, जो आज घर-घर में पसंद किए जा रहे हैं। उनके बनाए मसालों की बढ़ती मांग ने उनकी आय को लगातार बढ़ाया है और उनका आत्मविश्वास भी दोगुना हुआ है।
@MoRD_GoI@DAY_NRLM@HemantSorenJMM@DipikaPS@dceastsinghbhum
हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन में घाटशिला प्रखंड के बघुरिया संकुल संगठन को सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। जेएसएलपीएस की पूरी टीम एवं महिला स्वयं सहायता समूह को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
समस्त जिलावासियों को झारखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अनंत संभावनाओं से भरे इस गौरवशाली राज्य की प्रगति यात्रा में हम सब सहभागी बनें। आइए, समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी झारखण्ड के निर्माण का संकल्प लें।
झारखंड@25: अनंत संभावनाओं की ओर..
आज झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर सभी ग्राम संगठनों में विशेष आयोजन।
झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज पूरे राज्य के 21,000 ग्राम संगठनों (VOs) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन आयोजनों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी और अपनी प्रेरणादायक उपलब्धियां साझा करेंगी।
यह पहल झारखंड सरकार और JSLPS के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं की सशक्त भूमिका और आत्मनिर्भर झारखंड की भावना का उत्सव है।
आइए, साथ मिलकर मनाएं झारखंड की #रजत_जयंती और #महिला_सशक्तिकरण की इस प्रेरक यात्रा को आगे बढ़ाएं।
@HemantSorenJMM@DipikaPS@JharkhandCMO@RDD_Jharkhand@Comm_MGNREGA_JH
#JharkhandAt25 #JharkhandSeJohar #JharkhandSilverJubilee #WomenEmpowermentJSLPS
#झारखंड@25 ..गर्व का क्षण!
आज 15 नवम्बर… झारखंड राज्य का स्थापना दिवस!...संघर्ष, पहचान और सपनों के साकार होने का दिन.हमारी वीरभूमि झारखंड ने विगत 25 वर्षों में विकास, संस्कृति और साहस की नई कहानी लिखी है.इस राज्य को बनाने वाले सभी आंदोलनकारी, क्रांतिकारी और समाजसेवियों को विनम्र श्रद्धांजलि!🙏🏻
झारखंड के 25 गौरवशाली वर्षों पर आप सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!💐
आज धरती आबा 'भगवान बिरसा मुंडा' की जयंती पर उनके संघर्ष, बलिदान और आदिवासी स्वाभिमान की प्रेरणा को शत-शत नमन!🙏🏻
#जय_झारखंड! #जोहार!
जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड के देवली गांव स्थित #जेएसएलपीएस समर्थित वेजिटेबल फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को किसान उत्पादक संगठन (#FPO) गठित करने की सलाह दी, ताकि सरकारी योजनाओं से मिलने वाला सहयोग, प्रशिक्षण और विपणन की सुविधाएं संगठित रूप से उपलब्ध हो सकें।
उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों पर आधारित नियमित प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं तथा सब्जी एवं दाल उत्पादन को संगठित विपणन चैनल से जोड़ा जाए। इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा जेएसएलपीएस टीम के सदस्य उपस्थित थे।
@MoRD_GoI@DAY_NRLM@HemantSorenJMM@DipikaPS@DCEastSinghbhum
बूढ़ा पहाड़ की कर्मठ महिला मुखिया जी के साथ तीन साल बाद मुलाक़ात
जिंदगी में कुछ यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वीडियो में दिख रही महिला झारखंड के गढ़वा जिले के दशकों से घोर नक्सल प्रभावित रहे बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के टेहरी पंचायत की मुखिया श्रीमती बिंको टोप्पो जी हैं।1/n
thread
MVM बघिमा पालकोट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, गुमला द्वारा रांची के मेन रोड स्थित Reliance SMART सुपर स्टोर में #जोहार_रागी उत्पादों का सैंपलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राहकों ने पारंपरिक और सेहत से भरपूर रागी से बने खास उत्पादों, जैसे रागी लड्डू, कुकीज़, मिक्सचर, भुजिया निमकी, चिप्स का स्वाद लिया, और खूब सराहना की| यह सैंपलिंग कार्यक्रम हर बुधवार को Reliance SMART सुपर स्टोर में आयोजित किया जाएगा।
MVM बघिमा पालकोट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित उत्पाद अब https://t.co/snj3iCrdOR, Flipkart, Amazon, ONDC जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं |
@MoRD_GoI@DAY_NRLM@HemantSorenJMM@DipikaPS
जेएसएलपीएस के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल, भा.प्र.से., ने आज राज्य कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य परिचालन पदाधिकारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मौक़े पर जेएसएलपीएस के राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
@HemantSorenJMM@DipikaPS@MoRD_GoI@tweetmittal
🌸 विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस | 28 मई 2025 🌸
माहवारी कोई शर्म की बात नहीं — यह स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण की पहचान है।
आज झारखंड की हर बेटी, बहन और मां को यह जानना ज़रूरी है कि माहवारी के दौरान स्वच्छता अपनाना न सिर्फ़ ज़रूरी है, बल्कि यह एक स्वस्थ जीवनशैली की बुनियाद भी है।
👉 साफ़-सफाई
👉 सही सैनिटरी साधन का उपयोग
👉 नियमित एक्सरसाइज़ और पौष्टिक भोजन
👉 समय पर पैड बदलना और उचित डिस्पोज़ल
इन छोटी-छोटी आदतों से हम बड़ी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।
हमारा संकल्प है — हर महिला को मिले स्वच्छता, सुविधा और सम्मान।
#WorldMenstrualHygieneDay
@HemantSorenJMM