मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक हुई।उन्होंने प्रदेश की प्रमुख शासकीय योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में जारी धान खरीदी के दौरान किसानों से प्राप्त रकबा संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी कलेक्टरों को त्वरित कार्रवाई करने तथा शिकायतों पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
📍मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर-अटल नगर
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #ParasPortal #ReviewMeeting #GoodGovernance #SushasanSarkar
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय अंचलों में बुनियादी सुविधाओं और सड़क संपर्क के विस्तार को गति दी जा रही है। पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर के बगीचा विकासखंड में ₹16.03 करोड़ की लागत से 5 पुलों का निर्माण किया जाएगा।
#SushasanSarkar#VishnuDeoSai
उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं से जोड़ने प्रशासन की पहल, RBI ने किया सीधा संवाद
MSME उद्यमियों की समस्याओं और वित्तीय जरूरतों पर हुई चर्चा, हमीरगढ़ में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन
ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जुड़ने किया प्रेरित
#sukma#chhattisgarh
ग्राम पंचायत ढोंढरा और गादीरास में बनेगा सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन
ग्रामीण अधोसंरचना और महिला सशक्तिकरण के लिए ₹89.20 लाख के निर्माण कार्य स्वीकृत
सुकमा में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार
#sukma#chhattisgarh
ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश
जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में आवास, स्वच्छता और आजीविका मिशन पर हुई चर्चा
#sukma#chhattisgarh
सुकमा के ‘छिंद गुड़’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर, राष्ट्रीय बाजारों में दस्तक देने को तैयार
एनआरएलएम–बिहान के दल ने जयनगर में सीखी आधुनिक तकनीक, हस्तशिल्प निर्माण की भी जगी नई उम्मीद
हुनर सीखकर लौटे 14 सदस्यीय दल ने कलेक्टर से की मुलाकात
#sukma#chhattisgarh
पंजीयन सेवाओं का डिजिटल कायाकल्प, ‘धरोहर’ पोर्टल से बढ़ेगी पारदर्शिता
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। रायपुर के तेलीबांधा स्थित उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक-06 में नवीन ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू किया गया है।
पोर्टल से नागरिकों को होंगे ये लाभ :
- AI आधारित डीड ड्राफ्टिंग से दस्तावेज, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से पंजीयन
- आधार ई-केवाईसी और डिजिटल हस्ताक्षर से पहचान सत्यापन
- संपत्ति के स्वचालित मूल्यांकन, स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क की मिलेगी स्पष्ट जानकारी
- UPI, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से घर बैठे डिजिटल भुगतान
पायलट परीक्षण से प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधार कर पोर्टल को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य कार्यालयों में लागू किया जाएगा। सुशासन सरकार तकनीक के माध्यम से नागरिकों को सरल, सुरक्षित, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
https://t.co/jAAC8LwTel
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #DigitalChhattisgarh #DharoharPortal
@IGRS_CG@vishnudsai@OPChoudhary_Ind@RaipurDistrict
ई-श्रम कार्ड की e-KYC से दूर हुई हितग्राही की समस्या, समन्वय केंद्र सुकमा की पहल से मिला त्वरित समाधान।
समय पर सही जानकारी और मार्गदर्शन से शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा हितग्राहियों तक।
#Sukma#DistrictAdministration#CMCCSukma#eShramCard#eKYC
बस्तर ओलंपिक 2026
बदलते बस्तर की नई पहचान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कभी एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट रहा बस्तर आज बस्तर ओलंपिक के जरिए देशभर में चर्चा में है। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और नई पहचान बनाने का अवसर दे रहा है।
#BastarOlympics2026 #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #Bastar #SportsForAll
@narendramodi@PMOIndia@YASMinistry@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@SportsywCg@BastarDistrict
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकें।
📖 पत्रिका पढ़ने के लिए क्लिक करें: https://t.co/kW1QAtzwZk
#NewEducationPolicy#EducationReforms
जनसमस्याओं के समाधान एवं निवारण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी करेंगे जनदर्शन.....
दिनांक: गुरुवार, 26 नवंबर 2026
समय : दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
स्थान: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर
#जनदर्शन#Jandarshan#Chhattisgarh#सुशासन_सरकार#SushasanSarkar
सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे घर, जांजगीर प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल
छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जांजगीर जिले में 10,110 परिवारों ने पंजीयन कराया और 5,337 घरों में सोलर पैनल स्थापित हो चुके हैं।
सुशासन सरकार की पहल से बिजली बिल में राहत और आत्मनिर्भर ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://t.co/jAAC8LwTel
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#PMSuryaGhar #SolarEnergy #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
@mnreindia@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@JanjgirDist
सुशासन सरकार में महिला उद्यमिता को नई उड़ान
बिलासपुर के अकलतरी में बिहान से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। 10 महिलाओं द्वारा संचालित बिलासा पशु आहार संयंत्र ने तीन वर्षों में ₹6.92 करोड़ का कारोबार और ₹65.82 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
सुशासन सरकार में महिला समूहों की मेहनत को मिल रहा प्रोत्साहन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://t.co/jAAC8LwTel
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#Bihan #WomenEmpowerment #LakhpatiDidi #Chhattisgarh
@MinistryWCD@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@WCDCgGov@BilaspurDist@bihan_cg_srlm
सेवा, समर्पण और मानवता के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर भक्ति, श्रद्धा और अरदास का भावपूर्ण संगम
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व पर आज भिलाई स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की अरदास की।
#VishnuDeoSai #GuruNanakDevJi #PrakashPurab #Chhattisgarh