आज मोदी जी के आका ज्ञान बांचने आए!
उनकी कंपनी रिलायंस की कुल आय 5 लाख करोड़ है।
अब उन्हें कौन बताए सिर्फ इंडियन ऑयल की कुल आय भी 5 लाख करोड़ से अधिक है?
रिलायंस की कुल संपत्ति 13 लाख करोड़ है तो इंडियन ऑयल की कुल संपत्ति 72 लाख करोड़ है।रिलायंस की इंडियन ऑयल के सामने क्या औकात?
जब बिहारी अपने पर आते हैं तो सबकी औकात बता सकते हैं। कल हमलोगों ने केंद्र सरकार के तमाम प्रतिष्ठानों को ठप कर देने का संदेश दिया रेल मंत्रालय की हेकड़ी निकल गई।
लेकिन सचेत रहें, यह 2014 से ही जमालपुर से इरिमी को हटाने की साजिश रच रहे हैं। पहले भी नाकाम किये हैं, आगे भी करेंगे।
स्पेशल ट्रेन चलाएगी सरकार और भूखे, गरीब, परेशान लोगों, मज़दूरों-छात्रों से टिकट वसूलेगी।
इतनी बेशर्मी कहां से लाते हैं?प्रधानमंत्री के लिए 8776 करोड़ में 7सितारा बेडरूम वाला बोइंग विमान खरीदा ज��� रहा है। आम लोगों के लिए इस संकट में निःशुल्क ट्रेन भी नहीं! मज़दूर दिवस पर भी मज़ाक!