24 अगस्त 2026 से YouTube पर व्यूज गिनने का तरीका पूरी तरह बदल रहा है....
अब लंबे वीडियो, Shorts, लाइव… सब पर एक ही नियम लगेगा।
वीडियो का पहला फ्रेम दिखते ही व्यू काउंट हो जाएगा।
पहले लंबे वीडियो में करीब 30 सेकंड देखना पड़ता था...
✅ इससे पब्लिक व्यू काउंट तेजी से बढ़ेंगे।
❌ लेकिन कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
YouTube ने कहा है -
अर्निंग्स अभी भी Engaged Views और Engaged Watch Hours पर ही निर्भर रहेंगी।
Partner Program की एलिजिबिलिटी भी नहीं बदलेगी।
मतलब व्यूज तो बढ़ सकते हैं, लेकिन पैसा उतना ही आएगा जितना लोग असली में देखेंगे।
नया सिस्टम सिर्फ दिखावे वाला नंबर बढ़ाएगा,
असली वैल्यू वही रहेगी....
कोलकाता होटल अग्निकांड - 9 लोगों की मौत...
कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल शिखा इन में बुधवार तड़के करीब 2 बजे भीषण आग लग गई।
दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक थे, जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे।
एक बच्चे की भी मौत हुई है। कई अन्य घायल हैं।
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग की असली वजह अभी जांच में है।
तारापीठ होटल फायर के कुछ ही दिन बाद ये दूसरा बड़ा हादसा है....
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को मज़ाक में शादी का ऑफर दे दिया....😂
भोजपुरी बवाल के एक एपिसोड में आम्रपाली बच्चा गोद लेने की बात कर रही थीं।
तभी उन्होंने हँसते हुए कहा -
अकेले बच्चा पालना बहुत मुश्किल होगा… हम और आप शादी कर लेते हैं, फिर मिलकर बच्चे को पाल लेंगे...
सेट पर कुछ पल सन्नाटा छा गया, फिर दोनों एक-दूसरे को देखकर जोर-जोर से हँस पड़े...
बाद में बात थोड़ी भावुक भी हो गई जब पवन सिंह ने अपनी ज़िंदगी में अकेलापन महसूस होने और बसने की इच्छा के बारे में खोला..
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह आजम खान से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है...
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय सहित रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली के करीब 10 स्थानों पर ED की टीमें कार्रवाई कर रही हैं।
यह छापेमारी जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में कथित काले धन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है।
ED सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसर में दस्तावेजों व रिकॉर्ड की गहन जांच चल रही है...
पैसों की तंगी के कारण बीजेपी से अलग हुए शहज़ाद पूनावाला?
पूर्व बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने खुद बताया कि पार्टी में 24/7/365 काम करने के बावजूद प्रवक्ता का पद स्वैच्छिक है, कोई सैलरी नहीं मिलती।
उन्होंने कहा –
मेरे मकान मालिक को सिर्फ बीजेपी का नेता होने से फ्री रेंट नहीं मिलता… मेरे पास किराया देने का पैसा नहीं है।
2024 से ही प्लानिंग थी प्राइवेट सेक्टर में लौटने की...
अंजलि अरोड़ा माता सीता बन रही हैं.....😳
कच्चा बादाम फेम गर्ल को रामायण की फिल्म में सीता का रोल मिल गया है।
बहुत से लोग खुश नहीं हैं...
उनका कहना है कि इतने पवित्र किरदार के लिए बेहतर कास्टिंग होनी चाहिए थी।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही है...
कुछ लोग बोल रहे हैं कि ये आस्था के साथ खिलवाड़ है।
आप क्या सोचते हैं?
क्या अंजलि अरोड़ा इस रोल के लिए सही हैं?
भरा मैं कई बार था,खाली हो नहीं पाया,
जिम्मेदारियां सर पर थी मैं रो नहीं पाया...
शर्त इतनी थी -
मैं रोता तो शायद हँस लेता,
अस्क त्यागता रहा खामोश होता गया...
अपने छोड़ते गये मैं अपनों को खोता गया,
और अपने समझते रहे कि मैं उनको छोड़ रहा हूँ...
कंगना-रामदेव विवाद में अब चरित्र और सपनों की बात....
पहले कंगना ने जेन-जी के एक वर्ग को ‘जनरेशन गटर’ कह दिया।
फिर बाबा रामदेव ने फटकार लगाई –
युवाओं को गटर बोलना बिगड़े दिमाग की निशानी है।
अब कंगना का जवाब आया -
बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखो…
मुझे कैरेक्टर का लेसन मत दो।
मेरा चरित्र तुमसे बेहतर है।
सुप्रीम कोर्ट वाली पुरानी फटकार भी याद दिला दी गई।
दोनों तरफ से शब्दों की बौछार जारी है।
आपको क्या लगता है – ये बहस सही दिशा में जा रही है या सिर्फ शोर मचाने वाली हो गई है?
भारत की शानदार जीत....🔥❤️
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टॉप-8 में जगह पक्की कर ली।
पाकिस्तान का टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो गया।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल दागे, हार्दिक सिंह ने भी एक गोल से टीम को मजबूत किया।
पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहीद के दो और सुफियान खान के एक गोल के बावजूद भारत की जीत सुनिश्चित रही।
एक और यादगार मुकाबला, एक और रोमांचक प्रदर्शन..❤️
बहुत बहुत बधाई 💐❤️
मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक सरकारी स्कूल में छठी क्लास के लड़के ने पाँच सहपाठिनों की बोतलों में पेशाब मिला दिया।
लड़कियों ने जब प्रधानाध्यापक को बताया तो जवाब मिला – स्वाद बिगड़ गया हो तो चॉकलेट खा लो और चुप रहो।
अभिभावक स्कूल पहुँचे, विरोध किया और दोषी छात्र पर कार्रवाई की माँग की।
जांच चल रही है...
अगर प्रिंसिपल का काम सिर्फ मामले दबाना है तो फिर स्कूल में पढ़ाई क्यों, सिर्फ चॉकलेट बांटो और सब ठीक...
दोस्तों, अब यहाँ से लगता है विदा लेना ही पड़ेगा..😕
रेवेन्यू परमानेंटली Paused कर दिया गया है..
और अब तो अपील भी रिजेक्ट हो रही हैं।
वापस आने की कोई उम्मीद नहीं लग रही।
अगर किसी के पास कोई उपाय हो तो ज़रूर बताना...
@grok तुमको क्या लगता हैं ?