आज नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन में RGSC एवं RGF द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन "हरा भरा स्वराज: Rise & Act" में संबोधन:
मुझे खुशी है कि अधिकांश जो है पूरे देश भर से आप लोग आए हैं और यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है राजीव गांधी फाउंडेशन की भी और RGSC की भी कि करीब 524 रजिस्ट्रेशन हुए हैं , उसमें 107 बच्चों ने केस स्टडी की है और 76 यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पार्टिसिपेट किया जो करीब 21 राज्यों से हैं। तो आप सबको बहुत-बहुत मुबारकबाद।
राजीव जी नौजवान थे, 40 साल की उम्र में प्राइम मिनिस्टर बन गए। मुझे सौभाग्य मिला उनके साथ में राज्य मंत्री रहने का, मेरे सीनियर मिनिस्टर प्राइम मिनिस्टर खुद थे। तो मैंने बहुत करीब से उनको देखा है, जो उनकी संवेदनशीलता थी, जो उनकी दूरदृष्टि थी, नौजवानों के प्रति जो प्रतिबद्धता थी उनकी, सत्ता के विकेंद्रीकरण की बात थी, पर्यावरण को लेकर जो उनकी सोच थी, वो इतिहास बन चुका है। नौजवानों को जो आज Gen Z कहलाती है, 40 साल पहले वो सपना देख लिया राजीव जी ने।
40 साल पहले उन्होंने 18 साल के छात्र को, नौजवान को उन्होंने पहली बार वोट का अधिकार पहली बार दिया। मैं खुद उस वक्त वर्किंग कमेटी में था। कितने सारे लोगों ने विरोध किया। तब भी राजीव जी का कमिटमेंट था, सोच थी कि भागीदारी जो है नौजवानों की होनी चाहिए। फिर पंचायतों के अंदर, नगर निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिया। इस प्रकार से उनकी सोच उस वक्त से यह थी और मैं समझता हूं कि एक इतिहास बन गया देश के अंदर। उन्हीं की सोच के आधार पर 21st सेंचुरी की बात की थी, लोगों ने मजाक उड़ाया था।
वाजपेयी जी तो बैलगाड़ी लेकर आए थे पार्लियामेंट के अंदर कि सब लोग बेरोज़गार हो जाएंगे अगर कंप्यूटर आ जाएगा । अब देखिए किसी का काम चलता है बगैर कंप्यूटर बगैर इंटरनेट? अब तो AI आ गया है। मैं खुद बहुत उपयोग करता हूं AI का। आप सोच सकते हो कि यह राजीव गांधी जी की सोच थी जो आज 21st सेंचुरी हम देख रहे हैं, उनकी सोच का परिणाम था और मुझे कहते हुए गर्व है कि जो सब्जेक्ट रखा गया हरा भरा स्वराज, राइज एंड एक्ट।
मुझे याद आता है इंदिरा जी का, वो दुनिया के अंदर पहली राष्ट्र अध्यक्ष थी जिन्होंने 1972 में पहली बार दुनिया के मुल्कों का ध्यान आकर्षित किया स्टॉकहोम जाकर के और दुनिया के मुल्क के राष्ट्रपति आए ही नहीं थे कि वहां पर्यावरण की स्थिति की क्या बात करेंगे हम लोग वहां, विषय वो रखा हुआ था। पहली बार दुनिया का ध्यान आकर्षित किया इंदिरा जी ने कि आने वाले वक्त के अंदर यह क्लाइमेट चेंज , ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण की जो स्थिति बनेगी, वो दुनिया के लिए चुनौती बनेगी। आज देख लीजिए आप।
इस बार मानसून ऐसा आया है कि अधिकांश जगहों पर सूखा पड़ रहा है। लन्दन में पंखे और एसी होते ही नहीं थे। इस बार लाइन लग रही है एसी, पंखे खरीदने के लिए। यूरोप में नदियां सूख रही हैं तो दुनिया भर के अंदर चैलेंज हो गया है। यह चुनौती इंदिरा जी ने उस वक्त में विश्व के सामने रखी था। लंबा इतिहास है। अगर जाएंगे तो बहुत वक्त लग जाएगा। हम राहुल जी को सुनना चाहेंगे।
1992 में रियो में अर्थ समिट हुआ, उससे पहले 89 में राजीव जी खुद गए थे यूगोस्लाविया के अंदर और वहां किस प्रकार से उन्होंने प्लेनेट प्रोटेक्शन फंड का सपना देख लिया 40 साल पहले। ऐसा फंड बने यूएन के अंदर। 0.1% जीडीपी का अगर रखेंगे तब भी 18 मिलियन अमेरिकन डॉलर इकट्ठा होगा, जो टेक्नोलॉजी है एन्वॉयरन्मेंट की उसके ऊपर खर्च होगा।
तो कहने का मतलब यह है लंबा इतिहास बनाया है तो कांग्रेस सरकारों ने बनाया है। एक के बाद एक कई एक्ट बनाए, पास किए। चाहे वो गंगा की सफाई का हो, यह भी राजीव जी के वक्त की बात है। एन्वॉयरन्मेंट प्रोटेक्शन एक्ट बना दिया। बिना प्रायर अप्रूवल के कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आ पाएगा, पहले असेसमेंट होगा, एन्वॉयरन्मेंट इम्पैक्ट कितना पड़ेगा उसका अससेमेंट होगा, उसके बाद में परमिशन देंगे। इतना बड़ा शानदार वो कानून है कि आज भी सुप्रीम कोर्ट उसको आधार बना के फैसला करता है । तो कहने का मतलब यह है कि अनेकों काम किए। वॉटर पालिसी बना दिया उन्होंने। कोई कमी रखी नहीं देश के अंदर और उसी से हम आगे बढ़ रहे हैं।
इसलिए इस मौके पर कहना चाहूंगा राहुल जी को कि राजीव गांधी स्टडी सर्किल सोनिया जी की प्रेरणा से बनाया था। करीब करीब सभी राज्यों में इसकी इकाईयां बन गई गोवा को छोड़ कर के और राजीव गांधी फाउंडेशन, दोनों मिलकर के लगातार कोई न कोई प्रोग्राम करते रहते हैं यहां पर। और मुझे खुशी है कि दिल्ली के अंदर या देश के अंदर भी एक मैसेज गया है कि कंस्ट्रक्टिव काम करने में एक नया प्लेटफार्म उपलब्ध हुआ है।
जल जंगल जमीन की बात करें तो सोनिया जी और डॉ मनमोहन सिंह जी के वक्त में पहली बार फॉरेस्ट प्रोटेक्शन एक्ट बन गया जो कि क्रांतिकारी काम है। ये सब बातें आपको मालूम है। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि जो गारंटी मिली है वन अधिकार की आदिवासियों को, वह भी अपने आप एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानता हूं मैं।
इसलिए लंबी बात नहीं कहता हुआ, राहुल गांधी जी अभी ग्रेट निकोबार गए थे, अंडमान निकोबार, वहां पर जो धज्जियां उड़ाई सरकार की, किस प्रकार बर्बाद कर रहे हो आइलैंड को, और यह जो 86 में राजीव जी ने आईलेंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी बनाई थी , उस जमाने के अंदर आईलेंड अथॉरिटी बनाना, इतना दूरदृष्टि का सपना देखना, यह अपने आप में मैं समझता हूं, आप सोच सकते हो किस प्रकार के व्यक्तित्व वो थे जो दुर्भाग्य से हमारे बीच नहीं रहे। इंदिरा जी की तरह वह भी शहीद हो गए देश के लिए और देश को दिशा दे दी है इस बात का हमें गर्व होना चाहिए आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर।
अरावली का मामला याद है, जैसे ही हमने डीपी चेंज की, लोगों ने जन आंदोलन शुरू कर दिया पूरे देशभर के अंदर और आखिर में सरकार को मैनेज करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट को, कहना पड़ा, रेस्क्यू में आई सुप्रीम कोर्ट और स्टे कर दिया गया और शांति हो गई अरावली को लेकर सौ मीटर की जो बात थी उसमें। ये तमाम बातें आपको मालूम हैं। इसलिए मैं यही बात कहता हुआ अपनी बात समाप्त करता हूं और पहले महाजन साहब अपनी बात कहेंगे, उसके बाद राहुल जी बोलेंगे।
‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने वीर भूमि में उन्हें श्रद्धांजलि दी।
देश के विकास को नई दिशा और शक्ति देने वाले राजीव गांधी जी को कोटिश: नमन 🙏
📍 दिल्ली
आज दिल्ली में वीर भूमि पर श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री राजीव गांधी ने युवा पीढ़ी यानी जेन जी को दो सबसे बड़ी ताकतें दीं, टेक्नोलॉजी और 21 साल की बजाय 18 साल की आयु पर वोट का अधिकार।
उन्होंने भारत में कंप्यूटर, टेलिकॉम और आधुनिक तकनीक की नींव रखी, जिसने आज इंटरनेट और सोशल मीडिया के रूप में जेन जी के हाथों में सबसे बड़ा हथियार बन दिया।
साथ ही उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की, जिससे करोड़ों युवाओं की आवाज लोकतंत्र में सीधे दर्ज होने लगी। यही वह ताकत है जिससे बड़ी से बड़ी और ताकतवर से ताकतवर सरकारें भी डरती हैं, क्योंकि आज की जेन जी तकनीक के जरिए जागरूक है और वोट के जरिए जवाबदेह बनाना जानती है।
श्री राजीव गांधी 40 साल की आयु में देश के प्रधानमंत्री बन गए 47 साल की आयु में देश के लिए शहीद हो गए। उन्हें काम करने का बहुत कम वक्त मिला। इतने अल्प समय में भी उन्होंने शिक्षा, तकनीक, पर्यावरण, पंचायतीराज सहित हर क्षेत्र में सुशासन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।
जेन जी अपनी ताकत पहचानती है और यही श्री राजीव गांधी की सबसे बड़ी दूरदर्शी विरासत है।
एक भारतीय महिला होने का क्या मतलब है?
मैं जानना चाहता हूँ कि आप क्या महसूस करती हैं।
समाज की नहीं, परिवार की नहीं - आपकी अपनी आवाज़ क्या कहती है?
आपके संघर्ष, आपकी रुकावटें, आपका नज़रिया और आपके सपने।
आपकी कहानी क्या है? सबसे जवाब की उम्मीद कर रहा हूं।
22 अगस्त | महिला विशेष महारैली
📍AISSMS कॉलेज ग्राउंड, पुणे
#ChhatronKiGoonj
CWC की बैठक में आज ये फैसला लिया गया है 👇
• देश के करीब 800 शहरों में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होगा और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी कई शहरों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे
• कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने चारों मुख्यमंत्रियों से कहा है कि उनके राज्यों में शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में क्या सुधार होने चाहिए, इस बारे में मुख्यमंत्री एक महीने में रिपोर्ट दें
• राम मंदिर में 'चढ़ावा चोरी' के मामले में कांग्रेस पार्टी देश के सभी राज्यों में प्रदर्शन करेगी
• चीन और अमेरिका के मुद्दे पर CWC ने गहरी चिंता व्यक्त की है, क्योंकि PM मोदी द्वारा चीन को क्लीनचिट देने की वजह से लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में गंभीर मसला सामने आया है
• हल्द्वानी में BJP के लोगों ने जिस तरह खरगे जी के भाषण मंच का शुद्धिकरण किया, वह पाप है और संविधान के खिलाफ है। इसके लिए नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए
• परिसीमन को लेकर कांग्रेस पार्टी की राय है कि मौजूदा लोकसभा की संख्या 543 है और हम अगले 25 साल तक संख्या इतनी ही रखने के पक्ष में हैं। साथ ही, हम इसी संख्या पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग रखते हैं
• हमने 'संगठन सृजन अभियान' से जुड़ी एक detailed progress report भी रखी है, जिसमें इस अभियान से जुड़े कामों पर बात की गई है
: कांग्रेस महासचिव (संचार) श्री @Jairam_Ramesh
जो भी व्यक्ति कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखता है, और कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी एवं नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के नेतृत्व के साथ खड़ा है, उसे जनप्रतिनिधि के रूप में अपना भाग्य आजमाने का मौका मिलना चाहिए।
निकाय चुनाव के लिए ऑनलाइन आवेदन में वोटर लिस्ट क्रमांक, EPIC नंबर, उम्र और पिछला चुनावी रिकॉर्ड दर्ज होने से फॉर्म की जांच आसान होगी और गलत जानकारी की संभावना कम होगी। अगर कोई ऑफलाइन फॉर्म भी जमा करेगा तो उसे स्वीकार किया जाएगा।
ऑनलाइन से पार्टी के पास स्पष्ट डेटा आएगा कि किस क्षेत्र में कितने युवा, महिलाएं और कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहते हैं, कहां संगठन मज़बूत है, और कहां और मेहनत की जरूरत है।
एक सीट पर टिकट एक को मिलेगा, लेकिन 50 आवेदन आए तो बाकी 49 कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर कांग्रेस के लिए काम करने को प्रेरित किया जाएगा। कांग्रेस में मौका उसे मिलेगा जो विचारधारा से जुड़ा हो, जमीन पर काम करता हो और जनता का विश्वास जीतने की क्षमता रखता हो।
नेता विपक्ष @RahulGandhi जी की सोच है कि भारत का भविष्य उन युवाओं के हाथों में ज्यादा सुरक्षित है, जो ज़मीन से जुड़े हैं, जनता के बीच काम करते हैं, और नेतृत्व करने का साहस रखते हैं।
इसी सोच को आगे बढ़ाता युवा कांग्रेस का "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान युवाओं को पहचान, अवसर और नेतृत्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आज पीसीसी में इस अभियान के पोस्टर का विमोचन किया
केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे आदिवासी भाई-बहनों की समस्याएं, मांगें, संघर्ष और आपबीती - उनकी जुबानी।
सालों से सिर्फ़ अपने अधिकारों के लिए अन्याय और अत्याचार सह रहे ये बुंदेलखंड निवासी सम्मान और समर्थन के हक़दार हैं।
आदिवासी भाई-बहनों की इस लड़ाई में, मैं और कांग्रेस उनके साथ हैं।
भाजपा सरकार जनता को न्याय देने के मामले में कितनी संवेदनशील है, इसका अंदाजा राजस्व मण्डल की स्थिति से लगाया जा सकता है।
राजस्व मण्डल में करीब 8 सदस्यों के पद रिक्त हैं। अधिवक्ता कोटे के 2 सदस्यों के पदों के लिए पहले दिसंबर 2024 में विज्ञप्ति जारी हुई, और फिर 27 मई 2026 को दोबारा आवेदन आमंत्रित किए गए। लेकिन आज तक नियुक्ति पर कोई निर्णय नहीं हुआ।
दोबारा विज्ञप्ति जारी हुए भी करीब 3 महीने हो चुके हैं। सवाल ये है कि क्या दिल्ली की पर्ची का इंतजार हो रहा है? या मामला अभी तक "सेट" नहीं हुआ? या फिर सरकार को हमेशा की तरह कोर्ट की फटकार का इंतजार है?
मुख्यमंत्री महोदय, हर निर्णय के लिए दिल्ली की पर्ची जरूरी नहीं है। कुछ फैसले अपने विवेक, पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर भी लिए जाते हैं।
माननीय राजस्व मण्डल में रिक्त पदों को शीघ्र भरिए, ताकि प्रदेश के गरीब किसान और आमजन अपने राजस्व मामलों में न्याय के लिए भटकने को मजबूर न हों। @RajCMO
राजस्थान के गांवों और पंचायतों में काम करने वाले युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस ‘पंचायत टास्क फोर्स’ के राजस्थान चैप्टर का आज अनावरण हुआ।
आज राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी और नेता प्रतिपक्ष श्री @TikaRamJullyINC जी की मौजूदगी में अभियान का पोस्टर जारी किया गया और प्रेस वार्ता के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की गई।
हमारा प्रयास साफ है, पंचायत स्तर पर काम करने वाले युवाओं को तलाशना, उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देना और संगठन से जोड़ना।
आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में सम्मिलित हुआ।
कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी और नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने पार्टी की आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। कांग्रेस का स्पष्ट मत है — भाजपा का जनविरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। छात्रों और युवाओं ने भाजपा को इसका जवाब दिया है और कांग्रेस पार्टी मज़बूती से उनके साथ खड़ी है।
राम मंदिर चंदा चोरी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। आने वाले समय में कई राज्यों में चुनाव होने हैं और पार्टी पूरी ताकत और मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।
📍इंदिरा भवन, नई दिल्ली
@ajaymaken@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
इनके पैदा होने से पहले ही कांग्रेस ने बता दिया था कि राष्ट्रीय गीत क्या होगा।
वही 'वंदे मातरम्' महात्मा गांधी जी, पंडित नेहरू जी और सरदार पटेल जी ने गाया था।
यहां तक कि प्रधानमंत्री रहते हुए अटल जी और मुख्यमंत्री रहते हुए खुद मोदी ने भी गाया।
मैंने भी वही वंदे मातरम् गाया है। अगर ये गुनाह है तो गांधी जी, नेहरू जी और सरदार पटेल जी के ऊपर केस करो।
अब जो मोदी-शाह चाहेंगे, देश में वैसा ही थोड़ी होता रहेगा। सरकारों के हिसाब से राष्ट्रीय गीत नहीं बदला जा सकता। देश में जो कई वर्षों से हो रहा है, हमने वही किया है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निकाय चुनावों के इच्छुक दावेदारों के लिए शुरू की गई ऑनलाइन उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया के पोस्टर का आज विमोचन किया।
अब निकाय चुनाव में कांग्रेस से दावेदारी करने के इच्छुक कार्यकर्ता और नेता QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, सह-प्रभारी चिरंजीव राव जी, पार्टी विधायक एवं नेता साथ रहे।
मीडिया से बातचीत :
प्रदेश के विद्यालयों में बिना अनुमति फोटो , वीडियो इत्यादि न बनाए जाने संबंधी आदेश पर प्रतिक्रिया:
अभी तो ऐसी स्थिति बनी है प्राइमरी स्कूल में क्या हो रहा है? एक तरफ तो जेन - ज़ी जंतर मंतर बैठे और राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे दिया। इशू बनाया, पूरे देश में कांग्रेस कमेटियों ने धरने दिए थे। शिक्षा का जो सेक्टर है, इसमें आमूलचूल परिवर्तन हो, जिससे पेपर लीक भी नहीं हो, शिक्षा का जो अप्रोच है वो बिल्कुल नई आए जिससे कि देश दुनिया के अंदर मैसेज जाए कि हिंदुस्तान के अंदर शिक्षा के क्षेत्र को तवज्जो दी जा रही है।
शिक्षा, स्वास्थ्य दो ही बातें होती हैं।आम आदमी चाहता है कि स्वास्थ्य अच्छा बना रहे, उसके लिए सुविधा मिले और बच्चों की पढ़ाई अच्छी हो। राजीव गांधी जी के वक्त में मानव संसाधन मंत्रालय बनाया गया था और मिस्टर पी वी नरसिम्हा राव जी जो बाद में प्रधानमंत्री बने, उनको बनाया गया इस मंत्रालय का मंत्री। आप कल्पना कर सकते हो कि कहाँ तो नरसिम्हा राव जी मंत्री बने और कहाँ यह धर्मेंद्र प्रधान जी मंत्री बने शिक्षा मंत्रालय के जिसका नाम बदल दिया।
पूरे देश में अभी यही बहस चल रही है। उस बहस के चलते -चलते स्टेट गवर्नमेंट ने बीच में यह आदेश जारी कर दिया। तो क्या मुख्यमंत्री जी से डिस्कस करते हैं कि नहीं करते मंत्री लोग? क्या मंत्रिमंडल की पूरी सलाह थी इस आदेश के अंदर? क्या मंत्रिमंडल ने मिलकर यह फैसला किया क्या? यह हम जानना चाहते हैं। इतना बड़ा फैसला ? आपने मीडिया को रोक दिया अंदर जाने से। दूसरा कोई अंदर जा नहीं सकता। अरे पचास काम पड़ते हैं स्कूल के अंदर। आपने कह दिया कि अंदर एंटर नहीं कर सकते, परमिशन लो उसके लिए। मजाक बना रखी है इन्होंने, सरकार की मजाक बना रखी है, डिपार्टमेंट की तो मजाक बनी हुई है पहले से ही। इसलिए यह आदेश वापस लेना चाहिए ये मेरा मानना है।
हक की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजा जाता, जिनका जमीर जिंदा होता है, वो खुद चले आते हैं! ✊🔥
NSUI व राहुल गांधी के समर्थन व राहुल जी द्वारा झारखंड CM को लिखे पत्र के बाद कल छात्रों की मांगे मान ली गईं।
राहुल गांधी हमेशा छात्रों के साथ खड़े हैं, उनकी आवाज़ छात्रो की ताकत है।🔥🔥