#Justice4cgBEd#छग_बीएड_चयनित_सहायक_शिक्षक#Save_Our_Job
1. हजारों की संख्या में शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचे बीएड उपाधि धारक सहायक शिक्षक, सभी सहायक शिक्षक एक विशेष किस्म का टी-शर्ट पहने हुए आए नजर , जिसमें लिखा हुआ था बीएडधारी सहायक शिक्षक हैं असहाय, छत्तीसगढ़ सरकार करें न्याय बीएड और डीएड का मामला आज कल जोर-जोर से चर्चा पर है। यह मामला केवल छत्तीसगढ़ का ही नहीं है बल्कि यह पूरे देश का मामला है। पूरे देश भर में लाखों शिक्षकों की नियुक्ति एनसीटीई एवं राज्यों के शिक्षक भर्ती नियमावली एवं सीधी भर्ती के माध्यम से हुई है। ज्ञात हो की एनसीटीई वह इकाई है जो शिक्षक भर्ती के लिए पूरे देश में योग्यता का निर्धारण करती है जिसके नियमों को मानने के लिए हर राज्य बाध्य है। इन्हीं नियमों के आधार पर सभी राज्यों ने अपने राज्यों में शिक्षक भर्ती के लिए नियमावली बनाई। एनसीटीई के नियमों के आधार पर ही छत्तीसगढ़ में भर्ती नियम बनाकर राजपत्र में प्रकाशन किया गया। लोक शिक्षण संचनालय के माध्यम से व्यापम के द्वारा जून 2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बीएड उपाधि धारक सहायक शिक्षकों ने मेरिट में अपनी जगह बनाई एवं नियुक्त होकर पिछले 8 माह से छत्तीसगढ़ सुदूर अंचल बस्तर और सरगुजा संभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अचानक से हाई कोर्ट का एक निर्णय आता है की बीएड वालों को उनके पद से 6 सप्ताह के भीतर पद मुक्त किया जाए और सिर्फ डीएड वालों को लिया जाएं। जबकि व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में बीएड एवं डीएड दोनों ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और टॉप करने वालों को नियुक्ति प्रदान की गई। अब हाई कोर्ट की इस फैसले से 4500 से अधिक सहायक शिक्षकों एवं उनके परिवार पर आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। अगर इनको नौकरी से पद मुक्त कर दिया जाता है तो आखिर हजारों की संख्या में इन परिवारों का क्या होगा? क्योंकि इनमें से बहुत सारे अभ्यर्थियों ने सरकारी नौकरी एवं अच्छी सैलरी वाली तनख्वाह को छोड़कर इस नौकरी को ज्वाइन किया। आज यह सभी मानसिक रूप से पीड़ित है। इन सभी का कहना है कि नौकरी के आधार पर ही हमारा विवाह तय हुआ। पूरे परिवार में हमने खुशियां मनाई, मिठाई बांटी और अब ऐसी नौबत आ गई है जिनकी सगाई हुई है वह सगाई भी टूट गई। बहुत सारे अभ्यर्थियों ने रेलवे, विद्युत विभाग, आंगनवाड़ी, आत्मानंद स्कूल में व्याख्याता जैसे पदों को छोड़कर नियुक्ति हासिल की। यह शासन के द्वारा प्रदान की गई नौकरी है क्योंकि इसमें हम सभी सुरक्षित रहेंगे। लेकिन आज स्थिति ठीक इसके विपरीत है। इनको अपनी नौकरी बचाने के लिए राजधानी में अलग-अलग मंत्रियों के यहां गुहार लगानी पड़ रही है। राजधानी में आज हजारों की संख्या में बीएड सहायक शिक्षकों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बंगले में गुहार लगाने पहुंचे। उनका कहना है कि राजपत्र के नियमों के अनुसार ही हमारी भर्ती हुई है और अचानक हमें इस तरीके से बाहर करने का आदेश आ जाता है जिसे हम सभी व्यथित हैं। हमारे परिवार का क्या होगा? आज हमारा परिवार इसी नौकरी पर निर्भर है अगर हमें नौकरी से निकाल दिया जाता है तो रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। सरकार के बनाए नियमों के आधार पर ही हमारी भर्ती हुई है और अगर ऐसा फैसला आ जाता है तो इसके लिए आखिर कौन जिम्मेदार है इसमें तो हमारा किसी भी प्रकार से दोष नहीं है। हमने विज्ञापन के आधार पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और मेरिट पर स्थान बनाया। आखिर इन सबके लिए जिम्मेदार कौन है? आखिर हम निर्दोष लोगों को सजा क्यों दी जा रही है। हमें इस बात की सजा दी जा रही है कि हमने ज्यादा पढ़ लिख लिया। हमारे डीएड वालों से ज्यादा नंबर आ गए। एक बात बताइए क्या 40 नंबर पाने वाला ज्यादा गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करेगा या 100 नंबर पाने वाला आज मेरिट पर आए लोगों को बाहर किया जा रहा है। अब युवा कैसे सरकार और सिस्टम पर विश्वास करेगा। अगर यही स्थिति रही तो लोगों का सरकार एवं व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। जो समाज के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।
@ArunSao3@brijmohan_ag@drramansingh@OPChoudhary_Ind@ChhattisgarhCM@triptisoni6194@ndtv@ndtvindia@ZeeNews@IBC24News@ZeeMPCG@AsianetNewsML@TheLallantop@Chandrakar_Ajay@vijaybaghelcg@vijaysharmacg
सहायक शिक्षक भर्ती 2023 बीएड प्रशिक्षणार्थी अभ्यर्थियों को अपात्र किए जाने के संबंध में राजनीति से परे होकर अपील करता हूं कि मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी, प्रकरण की संवेदना को ध्यान में रखकर अभ्यर्थियों के हित में उचित कदम उठाएं।
@ChhattisgarhCMO
D.Ed व B.Ed walo को बराबर मौका मिला था। जो Merit में आए चाहे D.Ed या B.Ed के हो उनकी नियुक्ति उस समय प्रचलन में रहे छत्तीसगढ के राजपत्र के अनुसार हुई। ये दर्द सिर्फ उन D.Ed वालो का है जो मेरिट में स्थान नही बना सके। जलो मत बराबरी करो। अंत में न्याय B.Ed के साथ होगा। जय हिंद
कुछ बाते साफ होनी चाहिए:
1. Vikas Kaushik 5788/2023 के D.Ed के याचिकाकर्ता की 11 में से 4 रैंक इतनी कम थी की वो 4 चरण में अब तक हुए appointment के बावजूद मेरिट के दाम पर नियुक्ति नहीं पा सके। और 7 ने तो शिक्षक भर्ती परीक्षा भी नही दी है।
ये लोग किस प्रकार से योग्य है ?
2. क्या 85-110 नंबर ला कर B.Ed डिग्री धारी शिक्षक बच्चो को गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा दे पाएगा या 30-50 नंबर ला कर D.Ed डिग्री धारी शिक्षक जिनकी रैंक भी हजारों में होगी?
3. B.Ed Appointed शिक्षकों ने भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET/TET) पेपर-I उत्तीर्ण किया। जिसे पास किए बिन कोई primary का शिक्षक नही बन सकता। उसके बाद सहायक शिक्षक का exam पास किया। जिसे से ये सिद्ध होता है की B.Ed Appointed शिक्षक पूरी तरह से well qualified है।
4. आम तौर पर B.Ed के शिक्षक ही DIET में D.Ed के अभ्यर्थियों को पढ़ते हैं। तो क्या गुरु अज्ञानी हो सकता है।
5. अब तक नियुक्त करीब 5500-5800 पद में करीब 4000-4500 पद B.Ed well qualified चयनित सहायक शिक्षकों के पास है।
अभी लड़ाई बाकी है। कल MP के सहायक शिक्षक को न्याय मिला। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ (CG) के सहायक शिक्षकों को न्याय मिलेगा।
जीत अंत में सच की ही होती है।
जय हिंद 🇮🇳🇮🇳
#Justice4cgBEd
#छग_बीएड_चयनित_सहायक_शिक्षक
#Save_Our_Job
@ArunSao3@brijmohan_ag@drramansingh@OPChoudhary_Ind@ChhattisgarhCM@triptisoni6194@ndtv@ndtvindia@ZeeNews@IBC24News@ZeeMPCG@AsianetNewsML@TheLallantop@ChhattisgarhCMO@PMOIndia@Chandrakar_Ajay@vijaybaghelcg@vijaysharmacg@EduMinOfIndia@news24tvchannel