जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठियाँ चलीं तो सवाल उठा था -
दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, तो लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? गृह मंत्री अमित शाह जवाब दें।
सवाल बिल्कुल जायज़ था और आज भी पूछा जाना चाहिए।
और अब यही सवाल झारखंड में पूछा जाएगा -
कल छात्रों पर लाठियाँ चलीं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वाटर कैनन चलाए गए। कई छात्रों के घायल होने की तस्वीरें और वीडियो सामने हैं।
और झारखंड में गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है।
तो फिर सवाल है-
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन @HemantSorenJMM बताइए, छात्रों पर बल प्रयोग का निर्णय किस स्तर पर और किसके आदेश से लिया गया?
नियम पार्टी देखकर नहीं बदल सकता।
वहाँ अमित शाह जी से सवाल है,
तो यहाँ हेमंत सोरेन से जवाब और जवाबदेही की मांग भी उतनी ही है ।
छात्र की पीठ पर पड़ी लाठी यह देखकर दर्द नहीं करती कि सरकार BJP की है, JMM की है या Congress समर्थित है।
सत्ता किसी की भी हो-
लाठी किसके आदेश से चली, जवाब देना ही पड़ेगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी,
आप और आपकी पार्टी हरबात पर जंतर मंतर के प्रशासनिक व्यवहार कीआलोचना शुरू कर देते थे।
अब झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और बर्बरता पर कुछ विशेष टिप्पणी करना चाहेंगे??
#JPSC#JSSC#PaperLeak
🚨 High alert 🚨
क्या झारखंड भारत में नहीं आता है क्या ?
क्यों नहीं लिख रहा कोई ?
रात के अंधेरे में लाठीचार्ज किया जा रहा है दिल्ली का जंतर मंतर से 10 गुना ज्यादा लाठीचार्ज हो रहा।
मैं वहां से निकला हूँ अभी मैं लिख रहा तो वहां लाठिया बरस रही है।
हाथ जोड़ के विनती है लिखिए हमारे बारे में 🙏
@ravish_journo@khurpenchh@Saurabh_Pinch@IMinakshiJoshi@ajitanjum@SushantBSinha@RahulGandhi
झारखंड सरकार कल की वार्ता में आखिर Students को वह भरोसा क्यों नहीं दे पाई कि वे अपना विधानसभा घेराव का March रोक दें?
आख़िर ऐसी क्या माँग थी, जिसे सरकार मानने या उस पर ठोस भरोसा देने में इतनी मुश्किल हो रही है?
अगर Students के साथ अन्याय हुआ है और उनके Future के साथ खिलवाड़ हुआ है, तो सरकार को ऐसा विश्वास देना चाहिए था कि इसके बाद Students को विधानसभा घेराव का March निकालने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती।
फिर सवाल यह भी है कि शांति और संयम के साथ Protest कर रहे Students पर Lathi Charge और Water Cannon चलाने की नौबत क्यों आ रही है?
क्या सरकार चाहती है कि यहाँ भी Students सीधे एक माँग इस्तीफ़े की रख दें.
कुछ नहीं सीखती सरकारें. इनको लगता है लाठी से नौजवानों का मुंह बंद हो जाएगा.
ना दिल्ली में हुआ था, ना झारखंड में होगा.
वो भी जीते थे. ये भी जीतेंगे.🫡
भ्रम ना पाले @HemantSorenJMM सरकार.
लेना था दोषियों पर एक्शन, लेकिन उलटा झारखंड पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रों पर एक्शन ले रही है।
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों के विधानसभा घेराव मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई। JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली एवं परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे छात्रों पर झारखंड पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज किया।
.@HemantSorenJMM Barricade लगाकर, Water Cannon चलाकर और Lathi Charge करके भी अब आप इस आवाज़ को कैसे रोकेंगे?
क्योंकि यह आवाज़ सिर्फ़ ज़मीन पर मौजूद उन Students की नहीं है। यह आवाज़ उन लाखों लोगों की भी है, जो देशभर में बैठकर सब देख रहे हैं, सुन रहे हैं
Barricade से रास्ता रोका जा सकता है, Water Cannon और Lathi Charge से भीड़ को पीछे किया जा सकता है, लेकिन सवालों और आवाज़ को नहीं रोका जा सकता।
भारतीय नाटक अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक, गीतकार, पटकथा लेखक पीयूष मिश्रा जी झारखंड के छात्र आंदोलन स्थल राँची पहुँच कर होसला बढ़ाया #studentprotestjharkhand#protestranchi
🚨 25 MAY | 11:00 AM 🚨
अब आवाज़ दबेगी नहीं! ✊
मेहनत हमारी, न्याय भी हमारा!
युवाओं की आवाज़ बुलंद करें।
#LekhpalExamInvestigation#JusticeForStudents
एक ट्वीट नहीं, लाखों युवाओं की पुकार है! 🔥