आज जयपुर सिविल लाइन स्थित आवास पर राजस्थान के लोकप्रिय (पूर्व मुख्यमंत्री)श्री अशोक गहलोत जी से शिष्टाचार मुलाकात की…❤️😎
#CMSAAB@ashokgehlot51@iRishabhKSharma
मकराना में एक विद्यालय के भीतर साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह जघन्य कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है।
हमारी सरकार ने पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए केस ऑफिसर स्कीम को प्रभावी बनाया, जिसके माध्यम से दुष्कर्म के अनेक मामलों में अपराधियों को रिकॉर्ड समय में कठोरतम सजा, यहां तक कि मृत्युदंड तक दिलवाई गई। वर्तमान सरकार को चाहिए कि इस मामले को तत्काल केस ऑफिसर स्कीम में लेकर फास्ट-ट्रैक सुनवाई के माध्यम से अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलवाए एवं पीड़ित परिवार को पूर्ण सहायता व सुरक्षा प्रदान करे।
बच्चियों की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी है। सरकार संवेदनशीलता दिखाए और ऐसे कदम उठाए कि प्रदेश का कोई भी माता-पिता अपनी बच्ची को स्कूल भेजते समय भयभीत न हो। राजस्थान की भाजपा सरकार इसमें अभी तक नाकाम साबित हुई है।
आज लगभग 14 महीने बाद आयोजित मकराना पंचायत समिति की साधारण सभा में विकास कार्यों, जनसमस्याओं एवं पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक के दौरान अनेक सरपंचों ने BDO दीपक चौधरी एवं अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
@RajCMO
गतदिवस जयपुर में उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण (PWD) मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी से मुलाकात कर मकराना-मंगलाना R.O.B (ओवरब्रिज) की जर्जर स्थिति एवं क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
#zakirhussaingesawat#mla#jaipur@KumariDiya
पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे। पूरा राजस्थान जानता है कि उनके जीवनकाल में भाजपा ने उन्हें कभी पूरा सम्मान नहीं दिया। जब वे उपराष्ट्रपति बने तो उनके सम्मान में हमारी कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री आवास में उनके सम्मान में भव्य समारोह रखा था परन्तु भाजपा ने कोई कार्यक्रम तक नहीं रखा।
कांग्रेस ने उनके निधन के बाद भी उन्हें पूरा सम्मान दिया। श्री शेखावत के निधन के दिन ही उनके परिजनों से चर्चा कर हमारी कांग्रेस सरकार ने विद्याधर नगर स्टेडियम में अविलंब उनके दाह संस्कार हेतु जमीन आवंटित की और वहीं उनका स्मारक बनाया। पूरे प्रदेशवासियों में तब भी चर्चा थी और आज भी बनी हुई है कि यदि भाजपा सरकार भी होती तो उनके अंतिम संस्कार की अनुमति विद्याधर नगर में नहीं देती और न ही उनका स्मारक बनने देती।
आज मेरे क्षेत्र जोधपुर में श्री भैरों सिंह शेखावत की मूर्ति के उद्घाटन का राजकीय कार्यक्रम था जो जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया। आज श्री भैरों सिंह शेखावत की आत्मा को भी कष्ट हुआ होगा कि बिना अशोक गहलोत को बुलाए यह कार्यक्रम किया गया। भाजपा ने इस कार्यक्रम में राजनीति कर इस कार्यक्रम की गरिमा को कम किया है।
मुझे ऐसा लगता है कि यह बात रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh की जानकारी में आता तो ऐसा नहीं होता।
आज जयपुर में राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मैंने अपने भतीजों के विवाह समारोह में मकराना पधारने और नव-दंपति को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
#jaipur#zakirhussaingesawat#mla
आज दिल्ली में लोकसभा LOP श्री @RahulGandhi जी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें आगामी 19 अप्रैल को मकराना में भतीजे के विवाह समारोह हेतु आमंत्रित किया।
जहाँ देश व प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियो एवं संगठन की मजबूती पर सकारात्मक चर्चा हुई। राहुल जी के जनहितैषी विचार सदैव प्रेरणादायी है।
आज जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत साहब से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के वर्तमान घटनाक्रम और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। जननायक का मार्गदर्शन सदैव ऊर्जावान और प्रेरणादायक रहता है।
@ashokgehlot51
विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर आज बोरावड में आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर पूरे वातावरण की उत्साहपूर्ण और श्रद्धामय भावना को महसूस किया।
#makrana#mla#borawar
राजस्थान की विधानसभा का सत्र चल रहा है और विधानसभा के सामने स्थित विधायक आवास परिसर में खींवसर से भाजपा के विधायक की सह पर उनके परिजनों व स्टाफ द्वारा कांग्रेस पार्टी के विधायकों से मिलने गए NSUI के प्रदेश महासचिव अनिल सारण के साथ मारपीट करके धमकियां दी गई जो पूर्ण रूप से अनुचित है | मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि इस प्रकरण को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के ज्योति नगर पुलिस थाने में दर्ज FIR संख्या 48/2026 पर संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करावे ताकि प्रदेश में यह संदेश जाए कि कम से कम विधायक आवास तो राजस्थान में सुरक्षित है अन्यथा प्रदेश भर से जो लोग अपने - अपने क्षेत्र के विधायकों से मिलने वहां आते है, वो खुद को ऐसे स्थान पर भी असुरक्षित महसूस करेंगे जहां प्रदेश भर के चुने हुए विधायक रहते है | मैं आपको स्मरण दिलाना चाहता हूं कि यह ओछी हरकत जिस BJP के विधायक की सह पर हुई,उनका हाल ही में 40 प्रतिशत कमीशन लेकर विधायक कोष से राशि जारी करने का मामला देश भर में चर्चित हुआ |
@RajCMO@jaipur_police@PoliceRajasthan
NSUI प्रदेश महासचिव अनिल सारण के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद निंदनीय है। विधायक आवास परिसर में दुर्व्यवहार या हिंसा की जाए, ये लोकतंत्र में अस्वीकार्य है।
इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
@NSUIRajasthan
नागौर सांसद, श्री हनुमान बेनीवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनहित में निरंतर कार्य करने की शक्ति प्रदान करें।
@hanumanbeniwal
आज मा. उपमुख्यमंत्री @DrPremBairwa जी से भेंट कर मकराना कॉलेज प्रशासन की तानाशाही व 'विद्या संबल' शिक्षक के उत्पीड़न से अवगत कराया।
छात्रों के हित व शिक्षकों के सम्मान हेतु मंत्री जी से जल्द उचित कार्रवाई का आग्रह किया।
@DIPRRajasthan@RajGovOfficial
📢 जनता की आवाज़, विधानसभा में!
28 जनवरी से शुरू हो रहे पंचम विधानसभा सत्र हेतु मकराना क्षेत्र के जनहित के विषयों पर आपके बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित हैं। आइए, क्षेत्र के विकास में सहभागी बनें।
📩 सुझाव यहाँ भेजें:
📧 [email protected]
📞 9680786719 | 9001401483 | 8741017858
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@VasudevDevnani