सोनू,
आज आपसे खास यही कहना है कि,
इश्क हो रहा है फिर तुमसे क्या किया जाये?
खुद को रोकें हम य़ा होने दिया जाये?
दिल ने कहा,
रोकना चाहो जो खुद को, रोक सकोगे क्या?
जो जरूरी है इलाज-ए-दिल वो होने दिया जाए।।
वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं।
✍️सुमित चमड़िया
संबंधों में चुप्पी, अक्सरहाँ रिश्तों को बुरी तरह घायल करती है। बाद कि वार्ता औपचारिक भले हो सकती है; प्रेमपूर्वक नही, तो क्यों न औपचारिक ही सही; संवाद जारी रखा जाए। कम से कम अपनी तरफ से।। 😊
जय सियाराम।। 🙏
सुख की चीज याद रखेंगे तो जीवन आसान होगा, तकलीफें याद रखेंगे तो कठिनाई। याद रहे; सूर्यास्त के बाद भी चाँद हल्की सी रौशनी बिखेरता है।
If there's hope there's always life.
सुमित चमड़िया
करोड़ों की लॉटरी का पेमेंट भी टैक्सेज काट कर ही मिलता है और बहुत बड़ी फैक्ट्री भी बर्बाद हो जाये तो बहुत सा स्क्रैप छोड़ देती है, जिससे आप अपना जीवन फिर से शुरू कर सकते हैं। मतलब ईश्वर कोई भी चीज पूरा नहीं देते उसमे थोड़ा सा TDS जरुर काटते हैं, चाहे वो ख़ुशी हो या गम।
ढाई अक्षर घृणा में; ढाई ही हैं प्रेम के।
ढाई से बनी है त्रास; ढाई है मन की तृप्ति।
ढाई के पैसे में फंसना; मिटे कभी न तृष्णा।
ढाई से आता प्राण; ढाई से होती मृत्यु।
ढाई आखर की सुस्ती; ढाई से मिलती शक्ति।
ढाई की करो जो भक्ति; ढाई की मिलेगी मुक्ति।।
।।जय सियाराम।। 🙏