कल, दिनांक ०१ ०९ २३ को लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए इस रेलखंड के निरीक्षण के दौरान, मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई और समग्र स्थिति, विशेष रूप से प्वाइंट और क्रॉसिंग एवं इस रेल खंड में चल रहे दोहरीकरण के कार्यों की समीक्षा की I
लखनऊ मण्डल के सफदरगंज से रसौली रेल खंड (9.945 किमी) पर नव निर्मित दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा दि 28.06.23 को प्रस्तावित है। अनुरोध है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान नव दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल लाइन पर न जायें, पशुधन को भी रेलपथ पर न जाने दें I