भाजपा नेता भाषणों में युवाओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन काम करने के नाम पर ये लोग पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। प्रदेश में FMG इंटर्न्स लंबे समय से सरकार के सामने स्टाइपेंड की गुहार लगा रहे हैं और अपना वाजिब हक मांग रहे हैं इसको लेकर FMG इंटर्न्स पिछले 20 दिनों से जयपुर में भूख हड़ताल पर बैठे है l
FMG इंटर्न्स जिन-जिन मेडिकल कॉलेजों में ये अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वहां पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार इनकी जायज मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
सरकार को किसी तरह का विलंब किए बिना इन FMG इंटर्न्स को स्टाइपेंड देना चाहिए। इन युवा चिकित्सकों से सेवाएं लेने के बाद उनकी मेहनत और काम का उचित सम्मान न करना उनके साथ अन्याय है।
@RajCMO@BhajanlalBjp
एक ईमानदार पुलिस अधिकारी…
डिप्टी SP… बुद्धाराम बिश्नोई…
बाड़मेर के निकाय चुनावों का समय चल रहा था…
नामांकन वापसी का दिन था…
पावर सेंटर स्वरूप सिंह ने SDM ऑफिस में घुसने का प्रयास किया…
लेकिन बुद्धाराम जी ने रोक लिया…
समय समाप्त हो चुका है, आप ना तो प्रत्याशी हैं और ना अधिकारी…
मैं आपको अंदर नहीं जाने दे सकता…
दोनों के बीच heated argument हुआ…
और कल बुद्धाराम जी का बाड़मेर से तबादला हो गया…
इससे पहले बुद्धाराम जी पोकरण थाने में कार्यरत थे…
वहाँ भी नेताओं की अनैतिक माँगे ना मानने की वजह से…
महीने भर में ट्रांसफ़र हो गया…
पिछले तीन सालों में दर्जन भर ट्रांसफ़र झेल चुके हैं…
लेकिन नियमों से इतर जाकर कोई काम नहीं किया…
आज से पन्द्रह साल पहले इसी बाड़मेर थाने में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ़्तार किया था…
तब भी लाखों करोड़ों के ऑफ़र मिले थे…
नेताओं से अधिकारियों तक के फ़ोन आए थे…
लेकिन नियमों से समझौता नहीं किया…
तब सब ने मिलकर झूठे मुक़दमे में फँसाकर सस्पेंड तक करवा दिया था…
कोर्ट में लड़ाई लड़ी… बहाल हुए.. और फिर से ईमानदारी से नौकरी करनी शुरू की…
लेकिन इस ईमानदारी ने इन्हें क्या दिया…??
हर महीने दो महीने में ट्रांसफ़र और नेताओं अधिकारियों से दुश्मनी…
आजकल ईमानदारी को कोई नहीं सराहता…
यही अगर भ्रष्ट बनकर अथाह संपत्ति जमा कर लेते…
और मौज की ज़िंदगी जी रहे होते… तो इन्हें कोई नहीं छेड़ता…
यही हमारा सिस्टम है और यही हमारी हक़ीक़त…
यहाँ कुछ नहीं बदलने वाला…
बदलाव की उम्मीद करने वाले ही बेवक़ूफ़ हैं…!!!
19 दिन से लगातार संघर्ष… और आज भूख हड़ताल का 11वां दिन।
इन चेहरों पर थकान जरूर है, लेकिन हौसला आज भी उतना ही मजबूत है। 💪
हम कोई विशेष सुविधा नहीं मांग रहे, बस अपने हक़ का स्टाइपेंड मांग रहे हैं।
19 दिनों से अपनी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन संघर्ष अभी भी जारी है।
डॉक्टरों को अपना हक़ मांगने के लिए भूखा क्यों बैठना पड़े?
हमारी मांग जायज़ है, हमारा संघर्ष शांतिपूर्ण है और हमारी आवाज़ दबाई नहीं जा सकती।
आज जरूरत है कि हर FMG, हर डॉक्टर और हर साथी एकजुट होकर इस संघर्ष के साथ खड़ा हो।
एकता हमारी ताकत है, संघर्ष हमारी पहचान है और न्याय हमारा अधिकार है।
अब और इंतज़ार नहीं — FMGs को उनका हक़ और सम्मान मिलना चाहिए।
#RajasthanFMGs #FMGStipend #FMGs #JusticeForFMGs #HungerStrike #ProtestDay19 #HungerStrikeDay11 #StipendForFMGs #राजस्थान_FMG_विद्यार्थियों_को_न्याय_दो @KumariDiya@RahulGandhi@BhajanlalBjp@hanumanbeniwal@ashokgehlot51@official_afa_@GajendraKhimsar@BJP4Rajasthan@RajCMO
DAY 19 | HUNGER STRIKE DAY 11
19 दिन से डॉक्टर अपने हक़ के लिए सड़क पर हैं…
11 दिन से हमारे साथी भूख हड़ताल पर बैठे हैं…
हर गुजरते दिन के साथ उनकी हालत और गंभीर होती जा रही है, लेकिन अफसोस — सरकार की संवेदनाएँ जैसे छुट्टी पर हैं।
हम कोई एहसान नहीं मांग रहे।
हम अपने अधिकार का स्टाइपेंड मांग रहे हैं।
हमने अपनी पढ़ाई पूरी की, अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं और आज मरीजों की सेवा करने के लिए अस्पतालों में खड़े हैं। फिर अपने ही राज्य में अपने हक़ के लिए इतना लंबा संघर्ष क्यों?
एक तरफ डॉक्टर दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं, दूसरी तरफ वही डॉक्टर अपने मूल अधिकार के लिए 19 दिनों से धरने पर बैठे हैं।
हमारे साथी 11 दिनों से अन्न त्यागकर सरकार से सिर्फ एक उम्मीद लगाए बैठे हैं — कब हमारी आवाज़ सुनी जाएगी?
सरकार के लिए शायद ये सिर्फ एक और दिन है,
लेकिन हमारे लिए ये 19वां दिन है संघर्ष का, 11वां दिन है भूख का और अनगिनत रातों की बेचैनी का।
छुट्टियाँ आती-जाती रहेंगी,
लेकिन इन डॉक्टरों की हालत को नजरअंदाज करने का समय अब नहीं है।
अब सरकार को छुट्टियों से बाहर निकलकर इन डॉक्टरों की आवाज़ सुननी होगी।
बातचीत करनी होगी। समाधान देना होगा।
हक़ देना होगा।
✊ 19 दिन का संघर्ष — अब न्याय चाहिए।
🩺 11 दिन की भूख हड़ताल — अब जवाब चाहिए।
💰 FMGs को उनका स्टाइपेंड — अब अधिकार चाहिए।
#RajasthanFMGs #FMGStipend #RajFMG0Stipend #StipendDo #FMGE #JusticeForFMGs #DoctorsProtest #Rajasthan @KumariDiya@BhajanlalBjp@hanumanbeniwal@ashokgehlot51@GajendraKhimsar@TikaRamJullyINC@PSKhachariyawas@NirmlChoudhary@RajCMO
अगर किसी राज्य की राजधानी में डॉक्टर जैसे जिम्मेदार पेशे से जुड़े युवा 18 दिनों तक प्रदर्शन और 10 दिनों तक भूख हड़ताल करने को मजबूर हों—वह भी अपनी कोई विलासिता नहीं, बल्कि बेसिक स्टाइपेंड मांगने के लिए—तो सवाल सिर्फ डॉक्टरों का नहीं है, सवाल उस व्यवस्था का है जो अपने ही स्वास्थ्यकर्मियों की आवाज़ सुनने के लिए उन्हें इतना लंबा संघर्ष करने पर मजबूर करती है।
18 दिन का संघर्ष और 10 दिन की भूख हड़ताल किसी व्यवस्था के लिए गर्व की बात नहीं, बल्कि आत्ममंथन का विषय है।
डॉक्टर इलाज करने के लिए बने हैं, अपने हक़ के लिए भूखे बैठने के लिए नहीं।
#RajasthanFMGs #Stipend #FMG #Doctors #Rajasthan @KumariDiya@BhajanlalBjp@hanumanbeniwal@RajCMO@GajendraKhimsar@NirmlChoudhary@NMC_BHARAT@narendramodi@JPNadda@PSKhachariyawas@TikaRamJullyINC@GovindDotasra@RavindraBhati__@INCIndia@PMOIndia@nsui
15 दिन से लगातार अपनी आवाज़ सरकार तक पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं… लेकिन पता नहीं, सरकार कब सुनेगी?
15 दिन से राजस्थान के FMGs इंटर्न डॉक्टर अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। अपनी बात सरकार तक पहुँचाने के लिए दिन-रात DME कार्यालय के बाहर बैठे हैं।
इन 15 दिनों में कई बार अपनी मांगें रखीं, अधिकारियों से गुहार लगाई, मीडिया के माध्यम से आवाज़ उठाई—लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया।
सबसे दुखद बात यह है कि हमारे साथी डॉक्टर कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लगातार भूखे रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ रही है और कुछ साथियों को अस्पताल/ICU तक ले जाना पड़ा है।
हम किसी से टकराव नहीं चाहते।
हम सिर्फ सम्मानजनक और न्यायपूर्ण समाधान चाहते हैं।
हमारी मांगें सुनी जाएँ, हमारी परेशानी समझी जाए और समय रहते उचित निर्णय लिया जाए।
15 दिन हो गए… आखिर कब सुनेगी सरकार?
क्या हमारी आवाज़ सरकार तक पहुँचने के लिए किसी अनहोनी का इंतज़ार करना पड़ेगा?
सरकार से विनम्र अपील है—संवाद कीजिए, समाधान निकालिए और हमारे साथियों की जान को जोखिम में जाने से रोकिए।
#15DaysOfProtest #FMGInterns #RajasthanFMG #FMGStipend #StipendForFMGs #JusticeForFMGs #RajFMG #FMGDoctors #Rajasthan @KumariDiya@BhajanlalBjp@hanumanbeniwal@GajendraKhimsar@ashokgehlot51@newsFromJaipur
Day 16 of the protest | Hunger Strike – Day 8
16 दिनों से FMG intern doctors अपने stipend की मांग को लेकर लगातार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, आज भूख हड़ताल का 8वां दिन है।
लगातार इतने दिनों से अपनी मांग को लेकर बैठे डॉक्टरों की स्थिति और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। हमारी मांग स्पष्ट है—FMG interns के stipend के विषय में सरकार एवं संबंधित विभाग द्वारा स्पष्ट निर्णय और आधिकारिक समाधान दिया जाए।
यह केवल एक आर्थिक विषय नहीं, बल्कि internship कर रहे doctors के काम, जिम्मेदारियों और उनके अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। हम चाहते हैं कि संबंधित अधिकारी प्रदर्शन कर रहे doctors से संवाद करें और इस विषय पर पारदर्शी एवं स्पष्ट जवाब सामने रखें।
16 दिन बीत चुके हैं…
भूख हड़ताल को 8 दिन हो चुके हैं…
अब जरूरत है संवाद, स्पष्टता और समाधान की।
#FMG #FMGInterns #StipendForFMGs #RajasthanFMG #FMGStipend #Day16 #HungerStrike #Day8 #FMGDoctors #RajasthanDoctors @KumariDiya@BhajanlalBjp@hanumanbeniwal@GajendraKhimsar@ashokgehlot51
A polite reminder to Rajasthan DME officials our matter regarding payment of FMGs interns doctors is listed on 5th October 2026 (Monday). Thus, the State now has the opportunity to ensure payment to the eligible FMG interns before the next hearing; otherwise, the Secretary will be required to personally appear before the Court and respond to the noncompliance.
Special thanks to @UDF_BHARAT@drlakshyamittal@indlawyer adv charu mathur for advocating for the rights of FMGs Doctors.
🇮🇳 OCTOBER 1 - RAJASTHAN FMGs DAY 🇮🇳
October 1 should be remembered as Rajasthan FMGs Day, the day we stood together, fought together, and proved the power of our unity. ✊🔥
A day to remember the struggle.
A day to remember the sacrifices.
A day to remember what we achieved together.
1 OCTOBER - RAJASTHAN FMGs DAY. ❤️🔥
#RajasthanFMGsDay #FMGStipend #FMGSRajasthan #FMGUnity #FMGVictory #RajasthanFMGs #FMGInterns #JusticeForFMGs
इंटर्नशिप में स्टाइपेंड को लेकर 7 दिन से hunger strike पर बैठे doctors का आज SMS Hospital की medical team ने check-up किया। RBS सरकारी उपकरण से 100, जबकि एफएमजी इंटर्नस के glucometer से 67 mg/dL आया। इतना बड़ा अंतर चिंता का विषय है!
क्या सरकारी मशीन नकली है या कोई साजिश है?