दीन-दुखियों के सहारा, सेवा, समर्पण एवं संवेदनशील नेतृत्व के प्रतीक आदरणीय 🪷 #BoSs श्री @nsp2106 साहब जी को जन्मदिवस की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ...!!!
आपका जीवन सदैव लोकमंगल, यश, वैभव और जनसेवा की नवीन ऊँचाइयों को स्पर्श करता रहे... 🌺
आपका आशीर्वाद सदैव हमेशा बना रहे भैया
‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ 🇮🇳
2001 में मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ सफर आज 25 वर्षों की अनथक जनसेवा की प्रेरणादायी गाथा बन चुका है।
गुजरात से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक, हर भूमिका में देश के प्रधानसेवक आदरणीय श्री @narendramodi जी का एक ही ध्येय रहा है: ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’।
सेवा, समर्पण और संकल्प के इन 25 वर्षों को समर्पित है #SevaSankalpAbhiyan 17 सितंबर से शुरू हो रहे इस महाअभियान से जुड़िए एवं सहभागी बनिए...
@BJP4India@BJP4MP
जन-विश्वास से जन-कल्याण और जन-उत्थान की ओर बढ़ते कदम...
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रारंभ ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के अंतर्गत आज नगर परिषद देवरी में नागरिकजनों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना।
जनता की समस्याओं को सुनना, उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सुशासन का वास्तविक उद्देश्य है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सरलता और समय पर पहुँचे, यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर रायसेन कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#जन_विश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
#NSP140
उदयपुरा विधानसभा निवासी रितिक चौहान को आज "पीएमश्री एयर एंबुलेंस" द्वारा भोपाल से दिल्ली के MAX हॉस्पिटल भेजकर सफलतापूर्वक भर्ती कराया गया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि रितिक को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मैं जिला प्रशासन के अधिकारियों, मेडिकल टीम की सराहना करता हूँ कि उनके सही समय पर सही समन्वय से एयरलिफ्ट की समुचित व्यवस्थाएँ संपन्न हुईं।
पीएमश्री नि:शुल्क एयर एंबुलेंस योजना के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी द्वारा मरीजों को आपात स्थिति में तुरंत राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस की सुविधा निश्चित ही किसी वरदान से कम नहीं है।
@healthminmp
#पीएमश्री_एयर_एंबुलेंस_सेवा
कर्नाटक प्रवास के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, उदयपुरा (बेंगलुरु) में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर जी महाराज से आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुदेव के सान्निध्य का यह अवसर मेरे लिए अत्यंत आत्मिक और प्रेरणादायी रहा। उनके सहज व्यक्तित्व, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन को देखने की व्यापक दृष्टि से बहुत कुछ सीखने का विशेष अनुभव रहा।
उनके मार्गदर्शन में @ArtofLiving के माध्यम से वैश्विक शांति, विश्वभर में योग, ध्यान, सुदर्शन क्रिया और जीवन मूल्यों का संदेश पहुँच रहा है, साथ ही शिक्षा, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं जो अभिनंदनीय हैं, प्रेरणादायी हैं।
@OfficeOfGurudev
धर्म सेक्युलर नहीं हो सकता है !
नवरात्रि में हिंदुओं के गरबा-डांडिया आयोजनों की पवित्रता और आस्था की शुचिता को बनाये रखने के लिए व्यवसायिकरण से बचें,अभी समय है - ऐसे कमर्शियल आयोजनों की तैयारी ही ना करें जिनका आयोजन निरस्त होने पर बाद में नुकसान हो !
नोट- जो सज्जन मज़हबी आधार पर भारत माता की जय नहीं बोलना चाहते,वंदे मातरम् नहीं गाना चाहते उनको मूर्ति पूजा के गरबा आयोजन से दूर रहना चाहिए ।
राम राम 🙏
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के माननीय प्रदेशाध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल जी एवं माननीय प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित "सेवा संकल्प अभियान" की प्रदेश टोली एवं विभिन्न कार्यक्रमों की टोलियों की बैठक में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीगण एवं भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
@BJP4MP
📍आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, उदयपुरा (बेंगलुरु) में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी महाराज की पावन उपस्थिति में संबोधन।
@Gurudev@ArtofLiving
उदयपुरा विधानसभा के ग्राम हाथीढोल में आयोजित 'रक्षाबंधन महोत्सव' में सभी बहनों का आत्मीय स्वागत है, अभिनंदन है।
दिनाँक- 12 सितम्बर 2026
समय- दोपहर 2 बजे
स्थान- ग्राम हाथीढोल।
#RakshaBandhan#NSP140
आज उदयपुरा विधानसभा के ग्राम सेमरी खोजरा में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में क्षेत्र की बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया।
बहनों के प्रेम, अपनत्व और आशीर्वाद से मन अभिभूत है। कलाई पर बंधा प्रत्येक रक्षासूत्र मेरे लिए बहनों की सेवा के संकल्प की जिम्मेदारी है।
नर्मदा मैया से प्रार्थना है कि मेरी सभी बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां सदैव बनी रहें।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भाजपा सरकार नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
बहनों का यह स्नेह मेरे लिए शक्ति है, आपका आशीर्वाद मेरी ऊर्जा है और आपकी सेवा मेरा संकल्प है।
#RakshaBandhan
#NSP140
आज उदयपुरा विधानसभा के ग्राम भारकच्छ में आयोजित ‘रक्षाबंधन महोत्सव’ में क्षेत्र की बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
बहनों के आत्मीय प्रेम, विश्वास और अपनत्व से अभिभूत हूँ। कलाई पर बंधा यह रक्षासूत्र भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और जीवनभर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का पवित्र संकल्प है।
मेरी सभी बहनों के इस स्नेह को मैं हृदय से नमन करता हूँ। नर्मदा मैया से प्रार्थना है कि प्रत्येक बहन के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां बनी रहें।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मेरी बहनों, आपका आशीर्वाद मेरी ऊर्जा है और आपकी सेवा मेरा संकल्प है।
#RakshaBandhan
#NSP140
जय श्रीगणेश🙏🏻🚩
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् एवं नर्मदा समग्र द्वारा संचालित ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान में सहभागिता करते हुए आइए, इस गणेशोत्सव पर स्वदेशी की शक्ति को अपनाएं और मिट्टी से बने गजानन को अपने घर लाएं।