आज पंजाब में 4 पार्टियां हैं..
1) चिट्टा/बेअदबी पार्टी
2) झगड़ा पार्टी
3) ED पार्टी
4) आम आदमी पार्टी
पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को वोट देकर फिर से अपने ईमानदार CM भगवंत मान जी को मुख्यमंत्री बनाएगी।
पंजाब में शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए पंजाब के लोगों का दिल से धन्यवाद। सबको बधाई।
लोगों ने ये ऐतिहासिक वोट देकर भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है। ऐसे ही हम अच्छे काम आगे भी करते रहेंगे।
ED पार्टी का सफ़ाया हो गया। ED पार्टी ने पंजाब के छोटे छोटे व्यापारियों पर जो इतनी रेड करवाके लोगों को परेशान किया, आज लोगों ने उसका बदला लिया।
जस्टिस स्वर्णकान्ता शर्मा जी से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट चुकी है।
अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनते हुए, गांधी जी के सिद्धांतो को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ, मैंने फ़ैसला किया है कि मैं इस केस में उनके सामने पेश नहीं हूंगा और कोई दलील भी नहीं रखूँगा।
Honoured to meet with the Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru @mkstalin . We share a common vision for education, healthcare, and women's empowerment.
We have always learnt from each other. I deeply appreciate the impact his dedicated governance has created in transforming the lives of the people of Tamil Nadu.
पालम में पीड़ित परिवार से मिलने गया था, कश्यप जी के दुख में शामिल होने के लिए गया था लेकिन BJP कार्यकर्ताओं ने वहाँ हमें मिलने से रोका, बदसलूकी की, कुर्सियाँ फेंकीं.. ये कैसे लोग हैं? मानवता ख़त्म हो चुकी है इन लोगों में।
सरकार की नाकामी और लापरवाही ने 9 लोगों की जान ले ली। फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक लिफ़्ट तक नहीं खुली, लोग घंटों मदद के लिए पुकारते रहे और तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया… और ऊपर से शोक संतप्त परिवार के घर पर ये लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं? ये अमानवीयता की पराकाष्ठा है।
मैं राजनीति में ताकत के लिए नहीं आया। मैंने ज़िंदगी भर ईमानदारी कमाई है। जब कोई बेईमान कहता है, तो चोट लगती है। इसलिए तय किया था कि देश के सामने निर्दोष साबित होकर ही बोलूंगा। आज दिल का बड़ा बोझ उतर गया।
तथाकथित शराब घोटाले का पूरा षडयंत्र नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने मिलकर रचा है। आज उन्हें देश और दिल्ली की जनता से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगनी चाहिए। यह साज़िश सिर्फ इसलिए रची गई ताकि एक ईमानदार पार्टी को खत्म किया जा सके, क्योंकि वे जानते थे कि दिल्ली की जनता हमारे कामों से बेहद खुश है और दिल्ली में वो @ArvindKejriwal को कभी नहीं हरा सकते।
पिछली सरकारों में इनके मंत्री खुद नशा बेचते थे, पकड़े जाने पर बड़े-बड़े नशा तस्कर इन्हीं मंत्रियों के नाम लेते थे।
लेकिन आज पहली बार किसी सरकार ने हिम्मत दिखाई है… नशा बेचने वाले बड़े-बड़े नेताओं को पकड़कर जेल के अंदर डाला है।
यही है नशे के ख़िलाफ़ असली कार्रवाई, यही है काम की राजनीति।