मेरे अजीज मित्र एवं पंजाब के पूर्व मंत्री सरदार मनप्रीत सिंह बादल जी की सुपुत्री के विवाह समारोह में बतौर पारिवारिक सदस्य शामिल होकर परिवार के साथ इस शुभ अवसर की खुशियां साझा कीं…
इस मांगलिक अवसर पर नवदंपति को जीवन की नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
वाहेगुरु जी की कृपा सदैव बनी रहे और नवविवाहित जोड़ी का जीवन प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि एवं खुशियों से परिपूर्ण रहे।
कल देर रात मेरे छोटे भाई एवं अजीज श्री संदीप चौधरी जी की सुपुत्री गुंजन चौधरी एवं सुजय छिकारा की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होकर दोनों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
इस खुशी के अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों से मुलाकात कर उनकी खुशियों में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समारोह का माहौल प्रेम, आत्मीयता और खुशियों से सराबोर रहा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि गुंजन और सुजय का आने वाला जीवन आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान, खुशियों एवं सुख-समृद्धि से सदैव परिपूर्ण रहे। दोनों का साथ जीवनभर अटूट बना रहे और उनका हर सपना साकार हो।
इस शुभ अवसर पर संदीप चौधरी जी एवं समस्त चौधरी और छिकारा परिवार को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ।
नवयुगल को उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य के लिए अनंत शुभाशीष।
आदरणीय सुश्री दिव्या जी मदेरणा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🌹
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी आवाज़ सदैव किसान, मजदूर और आमजन के हक़ एवं अधिकारों की बुलंद आवाज़ बनी रहे। आपके विचारों में जनहित की प्रतिबद्धता, आपके संघर्ष में जनसेवा का संकल्प और आपके नेतृत्व में किसान राजनीति को नई दिशा एवं नई पहचान मिले।
आप अपने सिद्धांतों, विचारों और जनसेवा के माध्यम से राजस्थान की राजनीति में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें तथा किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए सदैव मजबूती से आवाज़ उठाती रहें।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें और आपके जीवन को जनसेवा की नई उपलब्धियों से आलोकित करें।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ @INCIndia@INCRajasthan@DivyaMaderna@aajtak
पंजाब के अबोहर शहर में हमारे पारिवारिक सदस्य श्री विनोद बेनीवाल जी के सुपुत्र और मेरे अजीज विक्रमादित्य की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर शिरकत कर नवयुगल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवयुगल का भावी जीवन प्रेम, खुशियों, आपसी विश्वास एवं सुख-समृद्धि से सदैव परिपूर्ण रहे।
नवयुगल को उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आदरणीय सुश्री दिव्या जी मदेरणा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🌹
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी आवाज़ सदैव किसान, मजदूर और आमजन के हक़ एवं अधिकारों की बुलंद आवाज़ बनी रहे। आपके विचारों में जनहित की प्रतिबद्धता, आपके संघर्ष में जनसेवा का संकल्प और आपके नेतृत्व में किसान राजनीति को नई दिशा एवं नई पहचान मिले।
आप अपने सिद्धांतों, विचारों और जनसेवा के माध्यम से राजस्थान की राजनीति में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें तथा किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए सदैव मजबूती से आवाज़ उठाती रहें।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें और आपके जीवन को जनसेवा की नई उपलब्धियों से आलोकित करें।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ @INCIndia@INCRajasthan@DivyaMaderna@aajtak
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री व भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य माननीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें तथा दीर्घायु का आशीर्वाद पाकर राष्ट्रोन्नति में यूं ही भागीदारी निभाते रहें, ऐसी हमारी कामना है।
नए भारत के लौह पुरुष, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें।
मंगलकामनाएँ!
इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं हरियाणा की राजनीति के वरिष्ठ नेता आदरणीय चौ. संपत सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
आपका जननायक चौ. देवीलाल जी के साथ आत्मीय संबंध और उनके विचारों एवं सिद्धांतों के प्रति समर्पण हरियाणा की राजनीतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
जननायक चौ. देवीलाल जी के विचारों और मूल्यों को आत्मसात कर जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ना ही उस विरासत का सम्मान है जिसने हरियाणा की राजनीति को जनहित और सामाजिक न्याय की दिशा दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और आपका अनुभव, मार्गदर्शन एवं स्नेह इनेलो को जननायक की विचारधारा पर चलते हुए जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता रहे। @ProfSampatSingh
दिल्ली से आज जोधपुर आकर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित मां चामुंडा के दरबार में धोक लगाकर दर्शन किए। धर्मपत्नी श्रीमती नोनद कंवर एवं बेटी सुहासिनी के साथ संध्या आरती में सम्मिलित होकर ज्योत दर्शन कर मां से देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
आज करनाल एवं पानीपत की अनाज मंडियों में किसानों से रूबरू होकर धान की खरीद और उन्हें आ रही समस्याओं का जायजा लिया…
जिस किसान के दम पर सत्ता की कुर्सियां खड़ी हैं आज उसी किसान को अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में संघर्ष करना पड़ रहा है।
सरकारी खरीद के दावे बहुत हैं लेकिन किसान की परेशानी का जवाब कौन देगा? नमी के नाम पर कटौती, खरीद में देरी और मंडियों की अव्यवस्थाओं का खामियाजा आखिर अन्नदाता ही क्यों भुगते?
अखाड़े में ताकत, दांव में हुनर और सीने में तिरंगा लेकर एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर अमन सहरावत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
पेरिस के कांस्य से एशिया के स्वर्ण तक अमन ने अपने संघर्ष को कामयाबी की मिसाल बनाने का काम किया है…
हरियाणा की मिट्टी के इस लाल को दिल से सलाम। शाबाश अमन, देश को आप पर नाज़ है 🇮🇳
श्री हनुमान जी खेजड़ी धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद हुआ।
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी केवल एक विमान को बचाने की कहानी नहीं बल्कि उस भारतीय जज़्बे की मिसाल है जो संकट की घड़ी में अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटता…
जब मौत सामने खड़ी हो तब सिर्फ अनुभव नहीं बल्कि सीने में धड़कता एक भारतीय का जज़्बा तय करता है कि मुसाफ़िरों का सूरज कभी नहीं डूबेगा।
कैप्टन स्मित मच्छार ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना जिस साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया वह पूरे विश्व के लिए गर्व का विषय है।
आपने विमान नहीं अपितु इंसानियत को सुरक्षित उतारने का काम किया है।
किसान की मेहनत आखिर इतनी सस्ती क्यों…
गेहूं की MSP में महज ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी तो वहीं दूसरी तरफ डीजल महंगा, खाद महंगी, बीज महंगे, कीटनाशक महंगे, सिंचाई महंगी, मजदूरी महंगी और खेती की मशीनरी महंगी…
किसान को कर्ज, लागत और मजबूरी के चक्र में धकेलकर खेती को कमजोर करने की इस नीति का हम पुरजोर विरोध करते है और सरकार से माँग करते है की बढ़ रही महंगाई को मध्यनजर रखकर गेहूँ की MSP में बढ़ोतरी की जाये।