उपाध्यक्ष ग्रेटर नोएडा भाजपा |
पूर्व अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा युवा मोर्चा
| पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक तुगलपुर ग्रेटर नोएडा
BJP | पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य BJYM
आज खंदक बाजार, मेरठ निवासी श्री विशाल बिंदल की पूजनीय माताजी श्रीमती मनोरमा बिंदल जी के देहावसान पर उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ॐ शान्तिः 🙏🏻
#बेटियाँ किसी एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की सम्मान होती हैं।
राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी नेता की बेटी, बहन या परिवार के बारे में #आपत्तिजनक टिप्पणी करना हमारी संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
माननीय @yadavakhilesh जी की पुत्री अदिति यादव के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ निंदनीय हैं। राजनीतिक विरोध मुद्दों और विचारों पर होना चाहिए, परिवार और बेटियों को निशाना बनाकर नहीं।
मैं सभी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि सार्वजनिक जीवन की मर्यादा बनाए रखें और महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि रखें।
राजनीति में विरोध हो सकता है, लेकिन बेटियों के सम्मान पर कोई समझौता नहीं।
आदरणीय मंत्री पंडित सुनील भराला जी ने कुछ ग़लत नहीं बोला🙏
आदरणीय अरुण गोविल जी का सम्मान हम सभी कार्यकर्ता करते हैं,
वे पार्टी के जनप्रतिनिधि हैं,
लेकिन वह न किसी के सुख,न दुख,में गए,न किसी की शादी जैसे समारोह में ना अब,और ना पहले,
माननीय मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं के लिए बोला था
की हम कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अपने कार्य का निर्वहन करते हैं लेकिन फिर भी हम कार्यकर्ता प्रत्याशी नहीं हम कमल का फूल देखते है।
मा मोदी जी और मा योगी जी के हाथ मजबूत करने का काम करते हैं l
इसमें उन्होंने क्या ग़लत बोल दिया,
अब कुछ टुच्चे नेता क्लिप काट कर समाज में भ्रांति फैला रहे हैं और गंदी राजनीति कर रहे हैं लेकिन उससे कुछ नहीं होगा मंत्री जी पूरा समाज आपके साथ खड़ा है l
जय श्री राम जय श्री परशुराम🙏
@sunilbharala@sunilbharalaoff@RPparishad
भारतीय जनता पार्टी, मेरठ महानगर के जिलाध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी की पूजनीय माताजी के दुःखद देहावसान पर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
आदरणीय पंडित सुनील भराला जी वो शख्सियत है, जिनके परिवार ने संघ से लेकर भाजपा तक अपनी सेवाएं दी जिन्होंने जमीन पर जनता के बीच जाकर प्रदेश में ऐसी छाप छोड़ी की प्रदेश के 75 जिलों में व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ताओं के नाम तक उन्हें याद है जनता व कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शरीक होकर प्रेम भाव से जो पार्टी व संगठन के
निर्देश पर जनता द्वार लगाकर आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराते है
उनके कार्य शैली लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती है, कुछ लोगों को आदरणीय पंडित सुनील भराला जी की लोकप्रियता भा नहीं रही,
@sunilbharala@sunilbharalaoff@myogiadityanath@CMOfficeUP@myogioffice
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह उपलब्धि उनके एक दशक से अधिक के नेतृत्व, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
#LongestServingElectedPMModi#NarendraModi@BJP4India@BJP4UP@narendramodi
आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, समर्थन और आकांक्षाओं की विजय है।
पिछले 4,399 दिनों की यह ऐतिहासिक यात्रा सेवा, सुशासन, संकल्प और समर्पण का अनुपम उदाहरण रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने विकास और विरासत, आधुनिकता और संस्कृति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व के बीच एक अद्भुत संतुलन स्थापित किया है। आज भारत विश्व मंच पर पहले से अधिक आत्मविश्वास, सामर्थ्य और सम्मान के साथ खड़ा है।
इन वर्षों में देश ने गरीब कल्याण की अनेक ऐतिहासिक योजनाओं को धरातल पर उतरते देखा। करोड़ों परिवारों को आवास, शौचालय, बिजली, गैस, स्वास्थ्य सुरक्षा और निःशुल्क राशन जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्राप्त हुईं। महिलाओं को सशक्त बनाने, युवाओं को अवसर प्रदान करने, किसानों की आय बढ़ाने तथा वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढाँचे के तीव्र विकास, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, अंतरिक्ष विज्ञान की नई उपलब्धियों और वैश्विक कूटनीति में नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। आज का भारत केवल अपने भविष्य के सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें साकार करने का सामर्थ्य भी रखता है।
यह कालखंड ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को चरितार्थ करने वाला युग रहा है। विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ता राष्ट्र, प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली कार्यशैली का सजीव प्रमाण है।
भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान देने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरव के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
#LongestServingElectedPMModi
लखनऊ में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कलराज मिश्र जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया..
@KalrajMishra
माननीय सांसद महोदय
श्री @arungovil12 साहब जब आप टीवी सीरियल में किरदार किया करते थे,
आपको राजनीति का अ से आम नहीं पता था तब हमारे लोकप्रिय नेता आदरणीय @sunilbharala जी सपा सरकार में भाजपा का झंडा लेकर लाठियां खा रहे थे और कुछ चुनिंदा मेरठ महानगर के पदाधिकारी को बता दूं जब आपने जन्म नहीं लिया था तब पंडित सुनील भराला जी के पिताजी आदरणीय श्री स्व मलखान सिंह जी जनसंघ से चुनाव लड़ चुके थे इसलिए कोई भी सुनील भराला जी के प्रति ज्यादा ज्ञान देने की कोशिश ना करे परशुराम सेना एवं भाजपा के कार्यकर्ता कमजोर नहीं है हम जैसे कार्यकर्ताओं ने ही तुम्हे बनाया है इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान रखिए वरना कार्यकर्ता सम्मान जबरदस्ती भी ले लेता है 🙏
#panditsunilbharala
#पंडितसुनिलभराला
कुछ लोगों को शायद भाजपा संगठन का इतिहास और उसकी कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति समझने की आवश्यकता है।
माननीय सांसद श्री अरुण गोविल जी का सम्मान भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता करता है। वह पार्टी के लोकप्रिय सांसद व सम्मानित जनप्रतिनिधि हैं।
किंतु माननीय पंडित सुनील भराला जी के वक्तव्य को जिस प्रकार संदर्भ से काटकर प्रस्तुत किया गया और उसके आधार पर राजनीतिक प्रतिक्रिया दी गई, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
माननीय पंडित सुनील भराला जी ने अपने संबोधन में केवल भाजपा संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण का उल्लेख किया था। उनका आशय यह था कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता किसी भी प्रत्याशी को, जिसे पार्टी नेतृत्व चुनता है, पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विजयी बनाने के लिए कार्य करता है। यह भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का उदाहरण था, किसी व्यक्ति विशेष का अपमान नहीं।
दुर्भाग्य से मेरठ महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी ने पूरे वक्तव्य को समझने के बजाय कुछ सेकंड की वायरल क्लिप के आधार पर प्रतिक्रिया देना उचित समझा। एक संगठनात्मक पदाधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि वह तथ्यों की जांच करे, पूरे संदर्भ को समझे और उसके बाद अपनी बात रखे। अधूरी जानकारी पर आधारित सार्वजनिक बयान न केवल भ्रम पैदा करते हैं बल्कि संगठन की गरिमा को भी प्रभावित करते हैं। उनकी इस ब्यान से ऐसा प्रतीत होता है जैसे वह किसी और लोगो के शब्द पड़ रहे हो.
माननीय पंडित सुनील भराला जी कोई ऐसे नेता नहीं हैं जिनकी संगठन के प्रति निष्ठा पर प्रश्नचिह्न लगाया जा सके। वे महादेव एवं भगवान परशुराम के अनन्य भक्त हैं और सार्वजनिक जीवन में सदैव तथ्य, तर्क और संगठन की भावना के साथ अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा तथा संगठन को समर्पित किया है। उनका परिवार पीढ़ियों से राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठनात्मक कार्य से जुड़ा रहा है। ऐसे वरिष्ठ और तपस्वी कार्यकर्ता के वक्तव्य को समझने से पहले उस पर टिप्पणी करना राजनीतिक परिपक्वता का परिचायक नहीं माना जा सकता।
भाजपा का इतिहास व्यक्तियों से नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण से बना है। पंडित सुनील भराला जी ने उसी सत्य को अपने संबोधन में व्यक्त किया था।
आज आवश्यकता तथ्यों को समझने की है, न कि अधूरी वीडियो क्लिप के आधार पर निष्कर्ष निकालने की। संगठन की मजबूती तभी बनी रहेगी जब हम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के दशकों के योगदान का सम्मान करेंगे और किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसके पूर्ण संदर्भ को समझेंगे।
#PanditSunilBharala
@arungovil12@Vivek20042011@AjayBharala@RPparishad@sunilbharalaoff
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
🎂🇮🇳भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी प्रेरणा और साहस की मिसाल🙏
आदरणीय @thekiranbedi जी आपको जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाएं 💐
आपका अनुशासन नेतृत्व और समाज सेवा का समर्पण करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है,
प्रभु महादेव जी आपको स्वस्थ,खुशहाल सफल जीवन व दीर्घायु प्रदान करें,
#happybirthdaykiranbediG
भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है. 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से उनका सफर लगातार जारी है. 9 जून 2024 को उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी. 9 जून 2026 तक पीएम मोदी के कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके साथ उनके नाम लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है।
#NarendraModi #IndianPolitics #PMModi #India