नीट की परीक्षा देने आए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए दिल्ली सरकार ने की ठंडे पेयजल, बैठने के लिए कूलिंग जोन और निशुल्क बस यात्रा... जब विकास वाली सरकार आये तो सुविधाएं भी आयेंगी।👍👍
“दिल्ली में 1 जनवरी 2025 तक बनी सभी झुग्गी बस्तियों के निवासियों को पुनर्वास का लाभ मिलेगा।”
आज दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) की 36वीं बैठक में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा अंतिम रूप दी गई ‘दिल्ली स्लम एवं झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026’ के अनुरूप है।
अब तक पुनर्वास के लिए वर्ष 2015 को आधार वर्ष माना जाता था। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत पात्रता की सीमा बढ़ाकर 1 जनवरी 2025 कर दी गई है। इससे दिल्ली के लाखों झुग्गीवासी परिवारों को लाभ मिलेगा।
यह निर्णय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के गरीब कल्याण के संकल्प को नई गति देने वाला है। इसके माध्यम से लाखों परिवारों को स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी, खेल मैदान और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त आधुनिक आवास उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा, ताकि हर परिवार सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के साथ जीवन जी सके।
बैठक में कैबिनेट सहयोगी श्री आशीष सूद जी सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
@AmitShah@ashishsood_bjp
#ViksitDelhi