इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस की थीम है- Yoga for Healthy Ageing. आज लोग ऐसे उपायों की तलाश में हैं, जो उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय बनाए रख सके। योग इसका बहुत suitable option है। इसलिए आपको ये मंत्र याद रखना है- हर रोज योग, भगाएगा सारे रोग।
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र की सेवा में प्रधानमंत्री जी की हर सफलता के लिए तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं |
बुद्धिर्बलं यशो धैर्यं निर्भयत्वमरोगता।
अजाड्यं वाक्पटुत्वं च हनुमत्स्मरणाद्भवेत्॥
ज्येष्ठ मास के षष्ठम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान बजरंगबली जी की असीम कृपा से आप सभी को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति, यश और सफलता प्राप्त हो, यही मंगलकामना है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली में:
🌱 मेगा प्लांटेशन ड्राइव का शुभारंभ
🎯 70 लाख पेड़-पौधे लगाने का संकल्प
🌳 18 नमो ऑक्सीजन पार्क जनता को समर्पित
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ें और एक पौधा अवश्य लगाएं। आइए, मिलकर दिल्ली को डस्ट फ्री और ग्रीन बनाएं।
#DelhiGreenWarrior
#WorldEnvironmentDay
हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक, राष्ट्र गौरव एवं वीरता के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले हिन्दू साम्राज्य दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उनका अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और धर्म रक्षा का संकल्प हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहे।
जय शिवाजी! जय हिन्दवी स्वराज्य! 🚩
आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण मानव जीवन, जैव विविधता तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आह्वान किया है। यह अभियान वृक्षारोपण के संकल्प के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, मातृशक्ति के सम्मान और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें तथा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर इस जनआंदोलन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाएं।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना है | @myogiadityanath
मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर मैं माननीय प्रधानमंत्री @NarendraModi जी, माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @NitinNabin जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूँगा। राज्यसभा में मैं देश की जनता की आकांक्षाओं, विकास से जुड़े मुद्दों तथा जनहित और राष्ट्रहित के विषयों को पूरी मजबूती और प्रभावी ढंग से उठाने का निरंतर प्रयास करूँगा।
मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिनके स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग से मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ है।
मैं आप सभी के विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सदैव समर्पित रहूँगा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री तरुण चुघ जी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। @tarunchughbjp
दिल्ली में Water Reforms को नई रफ्तार!
* Balanced Water Supply
* Pipeline Upgradation
* Dual Piping System
* Smart Water Management
हर घर तक बेहतर जल आपूर्ति,
भविष्य के लिए तैयार Water Infrastructure
दिल्ली सरकार की अटल कैंटीन योजना
ज़रूरतमंदों के लिए सम्मान के साथ पौष्टिक भोजन
₹5 में भरपेट भोजन की सुविधा
73 अटल कैंटीनों में रोज़ 70,000+ लोग लाभान्वित
हर जरूरतमंद तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था पहुंचाने का संकल्प।
दिल्ली सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। 13 नई Zero Waste गौशालाओं के निर्माण, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से गौ संरक्षण को अधिक प्रभावी और स्थायी बनाया जा रहा है।
ज्येष्ठ मास के पंचम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा से आप सभी के जीवन में साहस, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो तथा सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो, यही प्रार्थना है।
विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
भारत आज विश्व का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला देश है तथा उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की पशुपालन व दुग्ध उत्पादन में बढ़ती भागीदारी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती प्रदान कर रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी “मन की बात” के माध्यम से देशवासियों से अपने विचार साझा करेंगे 🇮🇳✨
🗓️ 31 मई 2026
⏰ सुबह 11:00 बजे
आइए, इस प्रेरक संवाद को सुनें और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं 🙌
आपकी भागीदारी, देश की शक्ति
#MannKiBaat