@BHUPENDER_HRD Tu kuch nahi manata na he kuch janata hai bus tujhe plot kabje karane hai aur paisao ka dhanda karana hai plot ka hisab dai hindu musalman kaha sai aa gaya yaha
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में जिला गौतमबुद्ध नगर में नकली दस्तावेजों के आधार पर बहुत सारे लोगों के फर्जी वोट बनाए गए हैं । ऐसे करीब 500 वोटो की हमने पहचान कर ली है । हमने इन मतदाताओं के घरों तक जाकर और उन स्कूलों में जाकर जिनके नाम पर उनके वोट बनाए गए हैं गहन जांच पड़ताल की है । कई स्कूलों ने भी यह लिख कर दे दिया है कि ये हमारे यहां पर अध्यापक नहीं है और हमने इनको अध्यापक होने का कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है । तय है कि ऐसे लोगों के फर्जी प्रमाण पत्र बना कर लगाए गए होंगे ।
समाजवादी पार्टी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जा रही है । हाई कोर्ट से अपील की जाएगी कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर लोकतंत्र को बंधक बनाने के गम्भीर अपराध की सीबीआई अथवा SIT से जांच कराई जाए ।
जांच होगी तो फर्जी वोट बनवाने वाले तो पकड़ में आएंगे ही लेकिन जिन लोगों की फर्जी दस्तावेज के आधार पर वोट बनी है वह भी दोषी माने जाएंगे और जेल जाना पड़ सकता है । इससे बचने का एक ही उपाय है कि वे लोग वोट डालने न आएं और जब जांच में नाम आए तो यह कह दें कि हमारी बिना जानकारी के वोट बनाई गई थी । हमने वोट डाली भी नहीं है । अतः कोई प्रत्याशी अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए आपके साथ अगर फर्जीवाड़ा कर रहा है तो आपसे अपील है कि उसके फर्जीवाड़े में न फंसे और जो असली अध्यापक नहीं है वह वोट डालने ना जाएं । धन्यवाद ।
https://t.co/AFE83if7xd