हम भी ज़िद्दी तुम भी ज़िद्दी
तुम्हें ज़िद्द हमें छोड़ कर जाने की
हमारी ज़िद्द बिन तुम्हारे भी संग तुम्हारे
तुम्हारी यादों संग तन्हा ज़िन्दगी बिताने की...!!
~धारा
कभी सोचा तुमनें एक पल के लिए
कि वो लड़की जो तुम्हें जी जान से मोहब्बत
करती थी करती है
तुम्हारे चले जानें के बाद वो किस हाल में होगी
नहीं सोचा न
चलो कोई बात नहीं
तुम जिओ ज़िन्दगी अपनी
वो लड़की अब भी ज़िन्दा है तुम्हारी
यादों के सहारे...!!
~धारा
अनगिनत लोग आए यूँ तो ज़िन्दगी में मेरी
पर तुमसे दिल लगा तो यूँ लगा कि
अब बस इंतज़ार तुम्हारा ही है ये
जानते हुए कि न तुम आओगे अब
और न ही तुम्हारा संदेश कोई...!!
~धारा