तेजस्वी यादव अपनी जुबान से पलटी मारने वाले नहीं हैं। BPSC अभ्यर्थियों के साथ तब भी खड़े थे, आज भी खड़े हैं। तेजस्वी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।"
तेजस्वी है तो ताक़त है।तेजस्वी है तो भरोसा है।
एक ही नारा, एक ही मांग,
सभी का हो, Re-Exam..!!
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा रद्द होनी चाहिए! पटना के गर्दनी बाग में चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल हुआ!
BPSC की 70वीं परीक्षा में जिस तरह से गड़बड़ियों की खबरें सामने आ रही हैं, यह परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अभ्यर्थियों का साफ़ कहना है कि गड़बड़ी केवल बापू परीक्षा परिसर तक सीमित नहीं थी; बल्कि कई अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी कई तरह की अनियमितताएँ हुई है।
दूसरी बात कि बापू परीक्षा परिसर की क्षमता 23-24 परीक्षा केंद्रों के बराबर है, ऐसे में पूरी परीक्षा इससे प्रभावित हो गई है। अतः पूरी परीक्षा ही रद्द होनी चाहिए।
यह समझना जरूरी है कि BPSC जैसी संस्थाओं का दायित्व केवल परीक्षाओं का आयोजन करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद हो।
ऐसी स्थिति में, यह आवश्यक है कि 70वीं परीक्षा को पूरी तरह से रद्द किया जाए और गड़बड़ी के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी सुधार और निगरानी प्रक्रिया को और मजबूत किया जाए।
#BPSC_ReExam
#BPSC70th में कई सारे सवाल खान GS कोचिंग सेंटर के टेस्ट सीरीज से डायरेक्ट मेल खाते हैं. 1 सवाल होता तो हम ignore कर सकते थे,पर सवालों की लिस्ट काफी लंबी है.
ये co incidence नहीं है. भ्रष्टाचार है. आयोग एवं कोचिंग संस्थानों की मिली भगत है. अगर आपके पास और सवाल हैं,तो नीचे कमेंट करिएगा.
आखि़र ये lobbying का हीं नतीजा था जो कुछ कोचिंग संस्थानों के मालिकों ने पहले वाली प्रोटेस्ट को हाईजैक किया था.
आखिर क्यों ? ये जांच का विषय है. मुख्यमंत्री जी को सोचना होगा. जब से 2000+ वेकेंसी आई थी,तब से मैं इस कोचिंग संस्थान में एक अजीब सी एक्साइटमेंट देख रहा था. बार बार मुख्यमंत्री से मिलना,आयोग से मिलना,ये सब मिली भगत है.
मैं अपने तमाम भाइयों बहनों के साथ खड़ा हूं,जैसे बोलेंगे वैसे सहयोग दिया जाएगा.
BPSC 70th Prelims एक fraud है बच्चों के साथ. सवाल कहीं और से नहीं बल्कि पटना में हीं बने थे.
बेहद हीं शर्मनाक . एक आयोग से इस तरह से खुलेआम बच्चों के भविष्य के साथ खेलना,कितना दुखद है. आप यकीन मानिए,2000 में जब फाइनल सिलेक्शन होगा,पटना के कोचिंग संस्थानों से सबसे ज्यादा आयेगा रिजल्ट.
जांच होनी हीं चाहिए.
@Bihar_se_hai@yadavtejashwi@btetctet@RJD_BiharState जांच की मांग उठाइए सर. आपका सपोर्ट याद रखा जाएगा. #BPSC_PAPER_LEAK #BPSCReExamForAll #BPSCStudentsProtest
@VivekGa54515036 @UpscforAll