आज डांगावास के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए जयपुर में।
राजस्थान के नागौर के डांगावास हत्याकांड में वर्ष 2015 की इस जघन्य घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
11 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 5 अगस्त 2026 को आए फैसले ने पीड़ित परिवारों को बेहद आहत किया है। उनका सवाल है कि यदि सभी 40 आरोपी बरी हो गए, तो उनके 5 परिजनों सहित कुल 6 लोगों की हत्या आखिर किसने की?
वर्ष 2015 की इस जघन्य घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इतने वर्षों बाद भी पीड़ित परिवारों को न्याय न मिलना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
पुलिस की यह कार्रवाई हमारी आवाज़ नहीं रोक सकती। हम डांगावास के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाकर रहेंगे। न्याय की यह लड़ाई आख़िरी दम तक जारी रहेगी।
नगीना सांसद श्री चंद्रशेखर आज़ाद जी कल आगरा में आयोजित राष्ट्रीय नव जागृति कठेरिया (धानुक) समाज महासंघ के आठवें स्थापना दिवस समारोह में अपने समाज के लोगों के बीच शामिल हुए।
अपनों के बीच मिला यह आत्मीय स्नेह और समाज की एकजुटता का भाव नई ऊर्जा देने वाला रहा।
#अंधभक्तो ये तुम्हारे पापा के #गुरु जी है .!! कुछ तो सिखाओ अपने पापा की की अपने गुरु की दिशा निर्देशों का पालन करे..!
या सिर्फ इनका नाम बेच बेच का #मेलौडी चॉकलेट खायेगा.!
@narendramodi@BJP4Delhi
पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर कल जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान हुई सरकारी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तथा जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने के आदेश के विरोध में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 25 जुलाई को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देगी।
जो अधिकार मांगने से न मिले, उन्हें संघर्ष से हासिल करना पड़ता है।
नगीना सांसद @BhimArmyChief आज रात संसद भवन परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए हैं।
उनका स्पष्ट संदेश है कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई में न्याय मिलने तक यह धरना जारी रहेगा।
बारिश की हर बूँद स्वीकार है, मगर मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं, जिन्होंने अन्याय किया वो कितने ही ताकतवर क्यों ना हो, उनके पीछे कितनी बड़ी शक्ति क्यों ना हो, लेकिन जवाब देना ही होगा।
महापुरुषों के विचार ही मेरे संघर्ष की ताक़त हैं। जय भीम, जय भारत।
बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट लाल टोला निवासी आदिवासी समाज के कामजी गोड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान की गई पिटाई से उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रकृति उन्हें यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
🙏 #आभार 🙏
मेरे #जन्मदिन पर फोन कॉल, संदेश, #सोशल_मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएँ देने वाले आप सभी प्रियजनों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।
#आपका_स्नेह, प्रेम और #आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल है। कुदरत से प्रार्थना है कि आप सभी सदैव स्वस्थ, सुखी और खुशहाल रहें।
मेरी पहचान, मेरा सम्मान हैं पिता,
मेरे हर सपने की उड़ान हैं पिता।
जिनके दम पर चल रहा है मेरा सफर,
मेरे लिए पूरा आसमान हैं पिता। ❤️🙏
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
'युवा तुर्क' के नाम से प्रसिद्ध श्रद्धेय चंद्रशेखर जी ने संघर्ष, सिद्धांत और सामाजिक न्याय को भारतीय राजनीति का केंद्र बनाने का कार्य किया। उन्होंने सत्ता के बजाय विचार और जनता के बीच रहकर नेतृत्व को परिभाषित किया। देश के सबसे कठिन दौर में उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में सादगी, निष्ठा और आत्मबल का परिचय दिया।
आज उनकी जयंती पर हम उनके लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसरोकारों और सामाजिक बदलाव के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नमन करते हैं।
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।
@VinayRatanSingh@BhimArmyChief
भीम आर्मी उत्तर प्रदेश के #प्रदेश_अध्यक्ष_डॉ_कुलदीप_भार्गव जी को जन्म दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं आप स्वस्थ रहे दीर्घायु हो तथागत बुद्ध की करुणा सदैव आप पर बनी रहे और हम सब आपके नेतृत्व में आपके साथ ऐसे कार्य करते रहेंगे।
@Drkuldeepbhargv@BhimArmy_BEM
विद्या बिना मति गयी, मति बिना नीति गयी,
नीति बिना गति गयी, गति बिना वित्त गया,
वित्त बिना शूद गये, इतने अनर्थ, एक अविद्या ने किये।
महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के लिए सदैव संघर्षरत, महान लेखक क्रांतिसूर्य महात्मा राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन
संघर्ष, साहस और समाज परिवर्तन के प्रतीक भीम आर्मी—भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई श्री @VinayRatanSingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।बाबा साहब के संकल्पों को हकीकत बनाने की आपकी लड़ाई अडिग रहे, क्रांति की यह ज्वाला और प्रखर हो! आप सदा उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु हो
त्याग, समर्पण एवं अपार धैर्य की साक्षात प्रतिमूर्ति, बाबासाहेब के जीवन संघर्ष की मौन आधारशिला माता रमाबाई आम्बेडकर जी को उनकी पुण्य जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि! 🙏