मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक की, योजनाओं के संचालन को लेकर दिए कई अहम निर्देश.मुख्यमंत्री ने कहा मनरेगा के तहत न्यूनतम मजदूरी दर की राशि में बढ़ोत्तरी के लिए पहल होगी, 900 लाख मानव दिवस सृजित करने का है लक्ष्य।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा श्रमिक प्रधान राज्य से बाहर निकालना है झारखण्ड को। रिक्तियों को पूरा कर श्रमिकों का कल्याण करना लक्ष्य है। ITI में बच्चों को मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दें
विभाग के सचिव अपनी निगरानी में इस काम का आरंभ करवाएंगे और बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित करेंगे।समय-समय पर कार्य प्रगति की जानकारी भी देंगे।ये बातें मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निदेश देते हुए कहा।
राज्य में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. यहां के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रूख नहीं करना पड़े. अपने ही राज्य में उनका बेहतर इलाज हो, इसके लिए अस्पतालों में अत्याधुनिक संसाधन मुहैय्या कराया जा रहा है.